Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने दिया जनता को मोहब्बत का संदेश

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने दिया जनता को मोहब्बत का संदेश

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । 75 वें गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वज फहराने के साथ ही भारत जोड़ो ने यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में पूरे शहर में रथ यात्रा के साथ कांग्रेसियों ने भ्रमण किया और लोगों को भाजपा के प्रति आगाह किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता महेश पाठक ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है और उसे वह किसी तरह से रोकना चाहती है परंतु अब कांग्रेस भाजपा को सत्ता से हटाकर ही दम लेगी। मुख्य अतिथि पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा की दो मुखी चाल को आम जनता पहचान चुकी है वह धर्म के नाम पर वोट नहीं देगी और इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा सबक सिखाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि हमारे द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में रथ यात्रा का आयोजन किया गया है भारत जोड़ो ने यात्रा निकाल करके गांव गांव पहुंचकर लोगों को भाजपा के कारनामों से बचने की सलाह जा रही है भाजपा ने आज देश को धर्म और जाति के नाम पर बांट रखा है।