कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात की तहसील सिकन्दरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील परिसर में ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात एवं बी०बी०जी०टी०एस० मूर्ति, पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात द्वारा हरिशंकरी का पौधा रोपित किया गया। तदोपरांत अपराह्न में न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद के जनपद आगमन पर ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में जनपद न्यायालय कानपुर देहात परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Jansaamna
⇒नगर धाता मे बिना प्लानिंग के काम से हो रहीं परेशानिया
रसूलाबाद, कानपुर देहात। नगर पंचायत चुनाव के दौरान वोट मांगने गईं विधायक ने जनता के बीच किया गया वादा पूरा किया और सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने विधायक पूनम संखवार की प्रशंसा की। शनिवार को रसूलाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के गौतम बुद्ध नगर में लच्छा निवादा से रहीम नगर इंटरलॉक का शिलान्यास विधि विधान से पूजन के बाद लोकप्रिय विधायक पूनम संखवार ने किया। उत्साहित ग्रामीणों व महिलाओं ने फूलमाला पहनाकर विधायक पूनम संखवार का स्वागत किया और सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत होने पर महिलाओं ने आभार भी प्रकट किया।
मैथा, कानपुर देहात। टोंडरपुर गांव के रहने वाले एक दर्जन से अधिक वाशिंदों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में बरसाती पानी निकलने के लिए नाला बना था। जिसे गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा तोड़ कर अपने खेत में मिला लिया गया है। जिससे वर्षा होने के कारण जलभराव की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। जल भराव के कारण कई घरों व आम रास्ताओं में पानी भर गया है जिससे आने जाने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है व घरों में घुसे पानी से जान माल का खतरा उत्पन्न हो गया है। जल भराव से गंदगी व बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। ग्राम प्रधान किरन देवी ने बताया नाला तोड़े जाने से जल निकासी में व्यवधान उत्पन्न हो गया है।
सिकन्दरा, कानपुर देहात। भारत सरकार छात्रवृत्ति पोर्टल पर मदरसा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नोडल की बायोमेट्रिक कराने की जिम्मेदारी कॉमन सर्विस सेंटर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन पुरवार को जनपद की सौंपी गई। जिन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर अधिकारी की उपस्थिति में बायोमेट्रिक कार्य को पूरा कराया। मदरसों में पढ़ने वाले अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को भारत सरकार छात्रवृत्ति का सीधा लाभ देने के लिए मदरसा, विद्यालय, कॉलेज आदि संस्थाओं के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी की बायोमेट्रिक कराने का कार्य जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह की मौजूदगी में कराया गया।
रसूलाबाद, कानपुर देहात। सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद में उन्हें संसद में अयोग्य घोषित किया गया था और उनकी सदस्यता चली गई थी। जिसके बाद सर्वाेच्च न्यायालय ने दोष सिद्धि के आदेश पर रोक लगा दी। जिसके बाद उत्साहित कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। कस्बे के झींझक रोड तिराहा पर कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनंद बाबू द्विवेदी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया।
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति व जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केशव नाथ गुप्ता की उपस्थिति में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का तहसील सिकंदरा में आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 237 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 136, विकास 37, पुलिस 31, विद्युत 8, पीओ डूडा 4, पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अधिकारी सिकंदरा, चकबंदी 2-2, एलडीएम, डीपीआरओ 3-3, वन विभाग 4 तथा अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।