हाथरस। बाल्मीकि समाज के संगठन महर्षि बाल्मीकि सेना द्वारा पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शहर के प्रमुख तालाब चौराहा पर महर्षि बाल्मीकि भगवान की प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग की है। साथ ही तालाब चैराहे का नाम महर्षि बाल्मीकि चौराहा रखे जाने की भी मांग की गई है।महर्षि बाल्मीकि सेना द्वारा पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा को सौंपे ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गया है कि महर्षि बाल्मीकि सेना द्वारा बाल्मीकि समाज की समस्याओं को लेकर जो उन्हें ज्ञापन सौंपा गया उस पर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा बिना संकोच के हर समस्या का समाधान किया है और बाल्मीकि समाज उनकी हृदय की गहराइयों से सराहना भी करता है।
Read More »गाय की ट्रेन से कटकर मौत
हाथरस। मेंडू रोड पर आज चौबे वाले महादेव के मंदिर के सामने कासगंज की ओर से आ रही ट्रेन से एक गाय टकरा गई और टक्कर इतनी भयंकर थी की गाय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना चैबे वाले महादेव के रहने वाले कमल पंडित ने जिला मंत्री हिंदू युवा वाहिनी गो सेवक प्रशांत प्रताप सिंह को दी। प्रशांत प्रताप सिंह तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नगर पालिका से जेसीबी मंगा कर गाय माता का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से करवाया। मौके पर कमल पंडित व स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
Read More »जैन समाज ने की प्रवेश द्वार निर्माण की मांग
हाथरस। जैन समाज द्वारा नयाबांस दिगम्बर जैन कमेटी के मंत्री धीरज कुमार जैन के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते नयाबांस पर एक प्रवेश द्वार बनाये जाने की मांग रखी गयी।
उल्लेखनीय है कि नयाबांस में एक बहुत ही पुराना जैन मंदिर है जिसमे दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं और वहीं एक चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन विद्यालय और जैन बगीची भी है। जहां जैन मुनि और साधुओं का आगमन भी होता है। इसको लेकर जैन समाज द्वारा आज एक मांग उठाई गयी कि उस रास्ते पर एक मुख्य प्रवेश द्वार बनवाया जाए। जिसके लिये पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही प्रवेश द्वार बनवाया जाएगा और ग्राम में स्ट्रीट लाइट की भी सुविधा की जाएगी।
लाभार्थियों को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित
सादाबाद, हाथरस। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के ऐतिहासिक सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद भर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा कस्बा के आगरा रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सादाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा आरबीएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार से योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ किया गया।
Read More »अज्ञात का समाजसेवियों ने कराया दाह संस्कार
हाथरस। व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार के लिए भी कार्य कर रही है। एक अज्ञात शव का दाह संस्कार एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में किया गया। जिसके दाह संस्कार की व्यवस्था मे सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान का पूर्णरूपेण सहयोग रहा। एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी, 17 मार्च को सादाबाद कोतवाली हलका न.1वीजलपुर, मुरसान रोड पर लाश मिली थी, शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे के लिए रखा गया।
Read More »व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया स्वागत
हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग के हाथरस आगमन पर उनका व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग के हाथरस आगमन पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कन्हैया वार्ष्णेय तेल वालों के आवास पर उनका व्यापारियों द्वारा फूल मालाओं से लादकर जहां जोरदार स्वागत किया गया। वहीं उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर कन्हैया वार्ष्णेय द्वारा सम्मानित भी किया गया और इस मौके पर व्यापारियों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई और मौके पर ही बहुत सी समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया।
Read More »रेवेन्यू बार के चुनाव में अंतिम दिन 11 ने किये नामांकन
हाथरस। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के वर्ष 2021के निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के क्रम में आज नामंकन पत्रों के क्रय व जमा करने के अंतिम दिन सहसचिव पद हेतु शशांक पचैरी एड. व राहुल वशिष्ठ एड. द्वारा पर्चा जमा किया गया। सचिव पद हेतु राजपाल सिंह पुनियाँ एड. व ब्रजकान्त एड. व जे.पी.शर्मा एड. तथा मनीष दीक्षित एड. ने पर्चा जमा किया। अध्यक्ष पद हेतु राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु राजकुमार अग्निहोत्री एड, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु किशन लाल बघेल एड, कोषाध्यक्ष पद हेतु अमित उपाध्याय एड, अंकेक्षक पद हेतु रजनीश गौतम एड ने पर्चा जमा किया। मुख्य चुनाव अधिकारी सुदर्शन शर्मा एड. ने बताया है कि सचिव व सहसचिव पद हेतु एक से अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं। इन पदों पर 26 मार्च को नियमानुसार मतदान कराया जाएगा।
Read More »लोगों को आवास एवं अन्य सरकारी सुविधाओं के चेक वितरित
सिकन्द्राराऊ, हाथरस। केंद्र व प्रदेश सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने विकास खण्ड हसायन में लोगों को आवास एवं अन्य सरकारी सुविधाओं के चेक वितरित किए। चेक पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान राणा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में लोगों के बीच विश्वास पैदा हुआ है। कृषि क्षेत्र में विकास के लिए फसल बीमा योजना, गरीबों के उत्थान के लिए जन धन योजना, आवास योजना आदि की शुरूआत की गई है। जिससे लोगों को बड़ा फायदा हो रहा है। माफियाओं ने किसान, गरीबों की भूमि पर जबरन कब्जा किया। भाजपा सरकार में अब किसानों की भूमि को मुक्त कराया जा रहा है। मोदी सरकार की ओर से विकास परक योजनाऐं शुरू की गई।
Read More »बाइक गाय से टकराई, चालक घायल
हाथरस। मुरसान सादाबाद मार्ग स्थित पटा चौराहा पर आज सुवह बाइक सवार गाय से टकरा गया। गम्भीर रूप से घायल को बागला अस्पताल लाया गया, जिसको अलीगढ़ रेफर कर दिया है। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव भकरोई निवासी हरेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश आज सुबह लगभग पांच बजे बाइक से सादाबाद जा रहा था। पटा चौराहा पर पहुँचते ही सामने से अचानक गाय आ गई, जिससे बाइक टकराई और फिसल गई।
Read More »ऐतिहासिक दाऊज महाराज मंदिर के लिये योगी सरकार ने दिये 48.29 लाख
हाथरस। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए 180 करोड़ रुपए जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत सदर विधायक हरीशंकर माहौर के प्रयासों से दाऊजी महाराज के ऐतिहासिक मंदिर के विकास के लिए 48 लाख 29 हजार रूपये जारी किए हैं। जिससे दाऊजी महाराज के मंदिर का सौंदर्यीकरण पर्यटन विभाग के द्वारा किया जाएगा और आज सदर विधायक द्वारा दाऊ मंदिर पर सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। पूरे प्रदेश में आज दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास एक साथ किया गया। जिसमें सदर विधायक हरीशंकर माहौर की उपस्थिति रही और सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने भी शिलान्यास स्थल दाऊजी मंदिर पर नारियल फोड़ कर मुहूर्त किया। सदर विधायक ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में अभी विकास के और भी स्थान हैं। जिनका विकास कराया जाएगा। धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने भी विधानसभा क्षेत्र के अन्य ऐतिहासिक स्थलों की सूची मांगी है। उन स्थानों का भी चयन कर पर्यटन विभाग द्वारा विकास कराया जाएगा।
Read More »