फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने महात्मा गाँधी बालिका विद्यालय में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के प्रशिक्षण में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की टीम से कोविड से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगवाई। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि वर्तमान में कोविड महामारी की तृतीय लहर चल रही है। जिससे बचाव हेतु वैक्सीनेशन का कार्य सम्पूर्ण देश में तीव्रता से हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु सभी कार्मिकों को फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुए जिन कार्मिकों के वेक्सीन की द्वितीय डोज लगाए हुए 90 दिन हो चुके हों, उन्हें कोविड से बचाव हेतु बूस्टर डोज प्रशिक्षण के समय लगाई जा रही है। इसी के साथ सभी कार्मिकों को निःशुल्क आयुष किट प्रदान की जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनपद में कल
फिरोजाबाद। भाजपा के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता की सूचनानुसार 30 जनवरी दिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 बजे हेलीकॉप्टर से आदर्श कृष्ण इंटर कालेज शिकोहाबाद में उतरेंगे। वहां से नेहा गेस्ट हाउस स्टेशन रोड शिकोहाबाद में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
Read More »भाजपा, सपा, कांग्रेस सहित ग्यारह प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल
फिरोजाबाद। प्रमुख राजनीतिक दलों सहित ग्यारह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सुबह से ही जिला मुख्यालय पर प्रत्याशियों को आना-जाना शुरू हो गया। वहीं जिला मुख्यालय काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। सपा के टूंडला से राकेश बाबू, सिरसागंज से सर्वेश यादव एवं फिरोजाबाद सीट से सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई, भाजपा के सिरसागंज प्रत्याशी एवं विधायक हरिओम यादव, जसराना से मानवेंद्र लोधी, कांग्रेस की सिरसागंज से प्रतिमा पाल के अलावा सदर से मूलचंद्र सेठ, जसराना से सुनील लोधी सहित नौ नामांकन दाखिल किए गए। प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन के चलते मुख्यालय पर काफी गहमा-गहमी रही।
गोविंद नगरः कांग्रेस को बड़ा झटका, संजय श्रीवास्तव व पंकज तिवारी ने थामा बीजेपी का दामन
बीजेपी के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी एवं सुनील बजाज की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा
कानपुर। विधानसभा चुनाव.2022 की तारीख जैसे.जैसे नजदीक आ रही है, वैसे नेताओं का राजनैतिक पार्टियां बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नगर ग्रामीण इकाई के सूचना का अधिकार के चेयरमैन पंकज तिवारी और सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय श्रीवास्तवने बीजेपी थाम लिया है। संजय श्रीवास्तव एक लंबे समय से पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसमे सुधार की आंतरिक स्तर पर मांग कर रहे थे। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
Read More »जनता की जंग ने हिलाया राष्ट्रीय संगठन, मुखिया कल हाथरस में
-बाहरी के समर्थकों की रात की नींद उड़ी और सर्दी में आया पसीना
-कलम की कमान पर भी मुद्रा का भारी बजन
-मंत्रणा बैठकों के चल रहे हैं लगातार दौर
-प्रचार से ज्यादा के आगवन की चिंता सता रही बाहरी के समर्थकों को
हाथरस। संगठन में शक्ति होती है यह रस की नगरी हाथरस की जनता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। हाथरस की जनता का बाहरी को लेकर विरोध और प्रदर्शन ने संगठन को सोच के लिए मजबूर कर दिया। स्थानीय संगठन कारण कुछ भी बताये, लेकिन मुख्य बजह कुछ और है। कहावत है कि’ “समझदार को इशारा काफी होता है।” वही तमंगा यहां लागू होता है। हाथरस की जनता को एक बार फिर नमन है। जनता को यह दिखाना चाहिए कि भारत के साथ-साथ हाथरस जनता भी जनतंत्र की बारीक जानकर है।
Read More »प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ किया जमकर विरोध प्रदर्शन
सिकन्द्राराऊ। सिकन्द्राराऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित किए गए प्रत्याशियों की सूची में स्थानीय दावेदारों को प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज दावेदारों द्वारा आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और तीखी नारेबाजी की गई और कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए कहा कि राहुल प्रियंका से कोई बैर नहीं, जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त तेरी खैर नहीं के जोशीले नारे भी लगाए गए।
Read More »भाजपा प्रत्याशी की पत्नी ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मांगा आशीर्वाद व वोट
सादाबाद। भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने क्षेत्र के कस्बा दिसावर देहात में भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम आम जनता यह तो हुआ है। उसी आधार से विधानसभा 2022 के चुनाव 33 वर्षों के उपरांत दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनने से कोई नहीं रोक सकता है और दूसरी बार पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की ऐतिहासिक जीत होगी जीत होगी जो एक मिसाल बनेगी और जिला पंचायत अध्यक्ष का अनेक स्थानों पर जोशीला स्वागत किया गया। कस्बा के टेंट बाजार मदारी नगला शेखा आदि स्थानों पर भ्रमण किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल हाथरस मेंःकरेंगे प्रभावी मतदाताओं से संवाद
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल 30 जनवरी को हाथरस आएंगे और कार्यकर्ताओं एवं प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेंगे। वहीं वह जनसंपर्क अभियान भी कर सकते हैं और उनके आगमन को लेकर भाजपा की पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा चुनाव मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सेंगर ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे हाथरस आयेंगे।
Read More »विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के लिये प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी
बसपा से संजीव काका, सपा से ब्रजमोहन राही व एएसपी के राधाकृष्ण के नामांकन
हाथरस। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जनपद में तीसरे चरण में जहां 20 फरवरी को मतदान आयोजित होगा वही जनपद की 3 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है और प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं तथा आज हाथरस सदर विधानसभा सीट से 3 प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन दाखिल किए गए हैं। जबकि एक नामांकन सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से किया गया है। जबकि आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी एवं युवा हिंदूवादी नेता पंकज धवरैय्या द्वारा भी सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
घाटमपुर: पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध तमंचा तस्कर
घाटमपुर,कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के दुर्गा देवी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान स्वाट टीम व सजेती पुलिस के हत्थे तमंचा तस्कर चढ़ गया। कानपुर से हमीरपुर जा रहे लोडर में चेकिंग के दौरान 6 अवैध तमंचा बरामद हुए। आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया। सीओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि रायबरेली के गंगागंज हाल मुकाम रायपुरवा डिप्टी पड़ाव कानपुर निवासी सुबोध साहू का पुत्र हिमांशु साहू कानपुर से हमीरपुर की ओर लोडर लेकर जा रहा था। सजेती थाना क्षेत्र के दुर्गा देवी मोड़ पर सजेती पुलिस व स्वाट टीम ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग कर रहें थे।