Saturday, May 17, 2025
Breaking News

संजय सिंह बने कांग्रेस आइटी सेल के जिला सचिव

लालगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिला कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी व सांसद प्रतिनिधि के.एल.शर्मा की अनुशंसा पर बेहटा कला निवासी युवा नेता संजय सिंह को आईटी सेल,जिला कांग्रेस कमेटी रायबरेली का जिला सचिव मनोनीत किया है।उनके मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Read More »

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

मुरसान। क्षेत्र के गांव नगला उदय सिंह में आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन उदयवीर सिंह पहलवान मई वालों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर उदयवीर पहलवान मई वालों ने कहा कि ग्रमीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

Read More »

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगा जनता को मुफ्त न्याय-सचिव

हाथरस। जनपद में 11 सितम्बर को लगने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगा जनता को मुफ्त न्याय। समय भी बचेगा और पैसा भी खर्च नही होगा। न्याय के लिए सालों तक इंतजार कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका है। लोक अदालत में दिए गए निर्णय के बाद किसी भी अदालत में इस मामले को नहीं डाला जा सकता।

Read More »

आबकारी विभाग की छापेमारी में कच्ची शराब व लहन बरामद

हाथरस। शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, बिक्री, परिवहन इत्यादि के खिलाफ उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ के निर्देशन में जनपद में जिलाधिकारी के आदेश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे कोतवाली सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के नगला जलालपुर में अवैध शराब की बिक्री पर राधेलाल यादव के खोखे पर दबिश दी गयी।

Read More »

रक्तदान शिविर में 20 ने किया रक्तदान

हाथरस। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आज व्यापारी दिवस के उपलक्ष में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने किया। जबकि व्यापारी दिवस के अवसर पर 5 व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि मैं स्वयं मुख्यमंत्री से मांग करूंगा की 3 सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। व्यापारी दिवस के मौके पर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा व व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगेन्द्र शर्मा ‘योगा पंडित’ द्वारा संयुक्त रूप से 5 व्यापारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी रक्तदाताओं को दोनों अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक बागला तथा जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का देश की प्रगति में सराहनीय योगदान है। व्यापारियों के सम्मान के लिए 3 सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाना चाहिए।

Read More »

बसपा नेता डा. आर.सी. गोला भाजपा में शामिल

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी के अथक प्रयासों से बसपा में वरिष्ठ नेता रहे ड. आरसी गोला बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं इस मौके पर हाथरस विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी के आज प्रथम बार आगमन पर फूलमालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय पर आज भाजपा के जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव आर्य तथा हाथरस विधानसभा के प्रभारी चौधरी नत्थी लाल के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी के प्रयासों से बसपा नेता डा. आर.सी.गोला को भाजपा में शामिल कराया गया है और इस मौके पर डा. गोला ने भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। वही इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पहली बार हाथरस आगमन पर सदर विधानसभा प्रभारी चौधरी नत्थी सिंह का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया जबकि भाजपा में शामिल होने पर डा. आरसी गोला का भी फूलमालाओं से लादकर अभिनंदन किया गया।इस मौके पर ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य आचार्य महेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर राणा भूरा पहलवान, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, भाजपा जिला मंत्री विष्णु बघेल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जितेंद्र गुप्ता आदि तमाम भाजपाई मौजूद थे।

Read More »

लापता युवक के मामले में पीडि़त परिवार से पुलिस कप्तान ने ली जानकारी

हाथरस। गत 1 सितम्बर की रात से हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के सामने मोहल्ला कर्र निवासी युवक विष्णु कुमार पुत्र शंकरलाल पाथरे के अपने कमरे से अचानक लापता हो जाने के प्रकरण के मामले में आज मौके पर जांच पड़ताल हेतु पुलिस कप्तान व भाजपा के विधायक एवं जिलाध्यक्ष आदि पहुंच गये और लापता युवक को शीघ्र बरामद किये जाने की मांग की गई।

Read More »

जिलाधिकारी ने केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित टीन शेड का किया लोकार्पण

छात्राओं ने विद्यालय में प्रस्तुत किया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने नबीपुर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय माती के नवनिर्मित भव्य टीन शेड का लोकार्पण किया, इस टीन शेड का निर्माण कन्साई नैरोलक पेंट्स लिमिटेड, जैनपुर कानपुर देहात ने किया था, इस मौके पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना काल ने हर विद्यार्थी को स्कूल की महत्ता का ज्ञान करा दिया, विद्यालय की जो उपयोगिता है, उसका स्थान अन्य कोई वैकल्पिक साधन नही ले सकता है, मैं यहा आकर अत्यन्त प्रसन्न हूॅ, आज के कान्वेन्ट स्कूलों की जो उपभोगितावादी प्रवृत्ति है उससे अलग हटकर इस केन्द्रीय विद्यालय का महौल है, इसकी महत्ता का ज्ञान मुझे तब हुआ जब मुझे पता चला कि इसमें हर व्यक्ति अपने बच्चें के दाखिले को लेकर लालायित रहता है, इस विद्यालय के महौल में जीवान्तता है, यहां के बच्चें केवल पढ़ाई में अव्वल नही है अपितु यहां बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, उन्होंने कार्यक्रम के संचालक रंजीत कुशवाहा को बेहतरीन संचालन के लिए बधाई दी, तो वहीं बालिकाओं द्वारा किये गये क्लासिकल, लोक और देवीनृत्य की उन्होंने विशेष रूप से प्रसन्न की, साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम के बेहतरीन व्यवस्था के लिए पूरे मैनेजमेन्ट को बधाई दी।

Read More »

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

कानपुर देहात। ज़िला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा से संबंधित मासिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रख रखाव, अग्नि से सुरक्षा, परिसर की सुरक्षा सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उनहोंने कहा कि परिसर में अभी और पौधे लगाये जाये तथा जो पौधे लगाये गये है उनका सही प्रकार से देख रेख किया जाये, जिससे कि यहां पर आने वाले समय में लोगो को छाया मिल सके। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More »

 बाढ़ क्षेत्रों का रिपोर्ट न उपलब्ध कराने पर अधिकारियों को जिलाधिकारी ने लगाई फटकार

कानपुर देहात| जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ राहत के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गयी। बैठक में इस वर्ष जनपद में आयी बाढ़ को देखते हुए किस विभाग ने क्या कार्य किया इस पर चर्चा की गई। इस पर कृषि विभाग द्वारा बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद में बाढ़ से प्रभावित चार तहसीलों से 1954 कृषकों का चिन्हांकन कर कंपनी को रिपोर्ट भेज दी गयी है। जिसमें डेरापुर के एक गांव, सिकन्दरा के 5 गांव, मैथा के 6 गांव, भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के 14 में से 13 गांवों का सर्वे किया गया। जिलाधिकारी ने भोगनीपुर के 1 गांव का सर्वे न होने पर जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया आज छूटे हुए गांव का सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजे। वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जल निमग, स्वस्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, नल कूप, विद्युत, आपूर्ति विभाग आदि विभागों द्वारा सही प्रकार से बाढ़ क्षेत्र गांवों में सर्वे कर सही रिपोर्ट न प्रस्तुत करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज सायं तक सही रिपार्ट प्रस्तुत करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Read More »