Saturday, June 7, 2025
Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरेडिका में लगाए गए पौधे

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा एवं आरेडिका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इको कम जॉगर्स पार्क में महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं के साथ वृक्षारोपण करते हुए श्रीमती भारती मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं” है। उन्होंने अपील की कि प्लास्टिक के उपयोग को कम करें, सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह बचें, और कपड़े व जूट के थैलों का उपयोग बढ़ाएं।

Read More »

ऊंचाहार की बेटी का आईआईटी में सात जगह हुआ चयन, भाजपा नेता ने बढ़ाया हौसला

रायबरेली। नगर क्षेत्र ऊंचाहार की एक बेटी ने आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बेटी की इस शानदार सफलता पर गुरुवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल उसके आवास पर पहुंचे और उसे सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। नगर के खत्री टोला निवासी रितेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा का चयन आईआईटी में वैज्ञानिक पद के लिए हुआ है। देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होने पर अभिलाष कौशल ने साक्षी को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर उसका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू रही हैं और साक्षी की सफलता से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि बेटियों को हौसले देने की जरूरत है, जिससे वे न सिर्फ अपना बल्कि समाज और क्षेत्र का नाम भी रोशन करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस बेटी की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

Read More »

ऊंचाहार की साक्षी का आईआईटी रुड़की में साइंटिस्ट पद पर हुआ चयन, नगर की चेयरपर्सन ने घर जाकर दी बधाई

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) ने बताया कि ऊंचाहार के खत्री टोला निवासी रितेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा, जो मनीष मिश्र की भतीजी हैं, का चयन प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी रुड़की में साइंटिस्ट पद पर हुआ है। साक्षी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे ऊंचाहार नगर का नाम रोशन किया है। इस जानकारी के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल स्वयं साक्षी के घर पहुंचीं और उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं नगर का गौरव हैं और इनसे अन्य बेटियों को प्रेरणा मिलेगी।

Read More »

कुंडा से मनगढ़ धाम मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

कुंडा, प्रतापगढ़। कृष्णा पैलेस, फरेदू पुर, नगर पंचायत कुंडा में आयोजित कार्यक्रम में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा से विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भइया) ने कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास किया।
उन्होंने मार्ग कुंडा से मनगढ़ धाम (लंबाई 5.9 कि.मी. व लागत 10.76 करोड़) के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास शिलान्यास किया।
इस दौरान एमएलसी प्रतापगढ़ गोपाल सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व सांसद शैलेन्द्र, डॉ. के. एन. ओझा एवं राजा भइया के दोनों सुपुत्र बड़े राजा व छोटे राजा समेत जनसत्ता दल के हजारों कार्यकर्तागण व सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Read More »

वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर बागवानी एवं सौंदर्यीकरण अनुभाग की ओर से वृक्षारोपण अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के डीन (शैक्षणिक) प्रो. के.के. पांडेय एवं विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारीगण के साथ मिलकर आम्बेडकर भवन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की नियमित देखभाल का वचन भी लिया।
विवि कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने सभी को संदेश दिया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानें और पौधारोपण जैसे सतत् प्रयासों को जीवन का हिस्सा बनाएं। इसके अतिरिक्त प्रो. मित्तल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह एक दीर्घकालिक संकल्प होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरा-भरा एवं संतुलित पर्यावरण का निर्माण करने में अपना अहम योगदान दे।

Read More »

नॉन रिसाइकिल पॉलीथीन मुक्त परियोजना बनाने का एनटीपीसी ने लिया संकल्प

पवन कुमार गुप्ता : रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण पदयात्रा का आयोजन कराया गया जिसमें बच्चे, महिलाओं ने, एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ कर्मचारी, संगठन के पदाधिकारियों ने बड़े उत्साहपूर्वक पर्यावरण पदयात्रा में शामिल हो कर पर्यावरण दिवस को सफल बनाया।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (ऊंचाहार) अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारी एवं परिवार गण को पर्यावरण बचाने के लिए शपथ दिलवाई गई। साथ ही एनटीपीसी के निदेशक-प्रचालन रवींद्र कुमार के द्वारा प्रेषित पर्यावरण संदेश महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण आशुतोष विश्वास द्वारा पढ़कर सभी को सुनाया गया। अपने संबोधन में अभय कुमार श्रीवास्तव ने यह बताया कि आने वाले समय में हमारे बच्चों के लिए एक अच्छा पर्यावरण उपलब्ध रहे इसके लिए परियोजना परिसर को नॉन रिसाइकिल पॉलीथीन मुक्त परियोजना बनाने का संकल्प लेना है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओ के विजेताओं को मुख्यअतिथि तथा अन्य अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान करके उन्हें प्रोत्साहित किया।

Read More »

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने लगाया बिल्व वृक्ष

⇒ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दिया बढ़ावा
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर बिल्व (बेल) वृक्ष का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। संयोगवश उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और प्रदेशवासियों से इस अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, ‘‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः। धरती हमारी मां है और हम इसके पुत्र। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हम न केवल अपनी मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करते हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस साल उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जो 15 अगस्त तक चलेगा।
इस कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (वन/पर्यावरण) अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और स्मृति चिह्न भेंट किए।
सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हों और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।’’
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल है, जिसके तहत लोगों से अपनी मां के सम्मान में पेड़ लगाने की अपील की गई है।

Read More »

गंगा दशहरा आज, पुलिस ने की तैयारियां

शिकोहाबाद। गंगा दशहरा का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान भूड़ा नहर पुल और स्टेशन रोड स्थित पुल के पास मेला का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग यहां गंगा स्नान करने और बच्चों के मुंडन कराने के लिए दूर दराज से आते हैं। एसे में युवक, युवतियां और बच्चे नहर में स्नान करते हैं। किसी भी घटना को रोकने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक और पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।
बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा है। इस पर्व पर गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। लोगों का कहना है कि गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करके जो दान करते हैं उसका कई गुना फल मिलता है। इसी आस्था को मानते हुए बड़ी संख्या में लोग गंगा में स्नान करने के लिए जाते हैं। लेकिन बहुत से लोग गंगा नहीं जा पाते हैं वे भूड़ा नहर में स्नान करके अपनी औपचारिकता पूरी करते हैं।

Read More »

पर्यावरण – जीवन की नींव, सिर्फ़ एक दिन की बुनियाद नहीं”

“पेड़ सिर्फ़ लकड़ी नहीं होते, ये वो साया हैं जो हमारी साँसों को सहारा देते हैं। मिट्टी सिर्फ़ ज़मीन नहीं होती, वो हमारी जड़ों की पहचान है।”
क्या 5 जून पर्यावरण दिवस मनाकर पर्यावरण बच जाएगा?
हर साल 5 जून आता है — हम पेड़ लगाते हैं, कुछ स्लोगन सुनते हैं और फिर अगले दिन वही ज़िन्दगी…प्लास्टिक की बोतल, AC की हवा, डिस्पोज़ेबल कप में चाय, ऑनलाइन ऑर्डर की पैकिंग में लिपटी दुनिया।
तो सवाल अब ये है, कभी लगा कि ये सब करते हुए हम ख़ुद ही उस धरती को जला रहे हैं, जो हमें जन्म देती है?
“धरती को बचाना हाँ बड़ा काम है, बस अपने छोटे-छोटे लालचों से जीतना है।” पर्यावरण क्या है? सिर्फ़ पेड़ नहीं… पूरा जीवन है |
जब हम पर्यावरण कहते हैं, तो उसका मतलब सिर्फ़ हरे-भरे जंगल नहीं होते।
वो हवा जिसमें माँ ने पहली बार गहरी साँस ली थी। वो पानी जो किसी किसान की मेहनत से भरा खेत सींचता है। वो मिट्टी जिसमें बचपन में हमने नंगे पाँव दौड़ लगाई थी। और वो सूरज जिसकी किरणों से शरीर ही नहीं, मन भी तपता है।
“मिट्टी में जो अपनापन है, वो शॉपिंग मॉल की चमक में कहाँ?”
आपदाएं, बीमारियाँ और हमारा बिगड़ता रिश्ता प्रकृति से कोरोना सिर्फ़ एक वायरस नहीं था। वो प्रकृति की एक गूंगी चीख थी, जो जब निकली तो सारी दुनिया थर्रा गई।
जंगल उजाड़े गए, नदियाँ बांधी गईं, ज़मीन खोदी गई, और अब परिणाम सामने हैं: कभी गर्मी 50 डिग्री पार करती है, तो कभी हवा में ज़हर घुला होता है।
“प्रकृति बहुत शांत रहती है, मगर जब बोलती है, तो सब सुनते हैं।”
पर्यावरण और स्वास्थ्य – सीधा संबंध
मैं एक डॉक्टर हूँ। मैंने अपने क्लिनिक में वो माँएं देखी हैं, जिनके बच्चे रोज़ बीमार पड़ते हैं, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि उनका खाना, पानी, हवा सब कृत्रिम हो चुका है। मैंने वो बुज़ुर्ग देखे हैं जिनकी नींद सिर्फ़ इसलिए गायब है क्योंकि मोबाइल रेडिएशन से उनका दिमाग़ चैन नहीं ले पाता।
“दवा से नहीं, दुआ से पहले ज़रूरत है प्राकृतिक जीवन की।”

Read More »

भगदड़ हादसे में सुनवाई 13 जून को

हाथरस। सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के एटा जीटी रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी में भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ मामले की सुनवाई आज अपर जिला न्यायाधीश प्रथम महेंद्र श्रीवास्तव की कोर्ट में हुई। न्यायालय में आरोपियों पर चार्ज फ्रेम को लेकर आंशिक बहस हुई और अब अगली सुनवाई 13 जून को होगी।उल्लेखनीय है कि पिछले साल 2 जुलाई को हुई इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस ने देव प्रकाश मधुकर समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया है। सभी आरोपी जमानत पर हैं। आज की सुनवाई में 11 में से 10 आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जबकि एक आरोपी संजू यादव बीमारी के कारण उपस्थित नहीं हो सका।

Read More »