Sunday, September 22, 2024
Breaking News

श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

ऊंचाहार, रायबरेली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नगर के कुशल भवन में आज से सरस संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास रश्मि किशोरी जी व धर्म प्रचारक बाबा श्री रामदास महराज श्री धाम अयोध्या के मुखारबिंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रद्धालु करेंगे। यह कथा आज 4 सितंबर भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होकर 10 सितंबर तक अनवरत चलेगी। कथा में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन भक्तों मंत्रमुग्ध कर देने वाला होगा। आज श्री मद भागवत कथा के प्रथम दिन की शुरुआत नगर में भव्य कलश यात्रा निकाल कर शुरू की गई। कलश यात्रा में ऊंचाहार नगर पंचायत की चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने कलश यात्रा में सहभागिता की और कथा का श्रवण किया।

Read More »

बागपत के लाक्षागृह पर भी चल रहा ज्ञानवापी और राम मंदिर जैसा विवाद !

– बागपत का जनपद न्यायालय 12 सितंबर को सुना सकता है फैसला
बागपत: विश्व बंधु शास्त्री। उत्तर प्रदेश में बनारस का ज्ञानवापी और अयोध्या का राम मंदिर जैसा विवाद अब बागपत जिले में भी न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में अब बागपत सिविल कोर्ट करीब पचास साल बाद आगामी 12 सितम्बर को फैसला सुना सकती है।
याद दिला दे, महाभारतकालीन ग्रंथ महाभारत में वारणावत गांव के वर्णन का इतिहास दर्ज है। यही वारणावत अपभ्रंश होते होते आज बरनावा के नाम से जाना जाता है। महाभारत ग्रंथ के अनुसार, द्वापर युग में यही पर बने लाक्षागृह में ही पांडवों को जलाकर मारने की साजिश रची गई थी। इसके लिए शकुनि और दुर्याेधन ने लाक्षागृह का निर्माण करवाया था। द्वापर युग से आज कलयुग तक हजारों वर्ष बीत चुके हैं।
हिंदू धर्मावलंबियों का कहना है कि मुगल शासक काल में मुस्लिमों ने इसी लाक्षागृह की जमीन पर बदरुद्दीन की मजार बनवा दी थी, जिसे आज भी वे कब्र की जमीन होने का दावा करते है।

Read More »

एक ही मंच पर पिता-पुत्री एक साथ हुए सम्मानित

रायबरेली। साहू समाज फतेहपुर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2023 में ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अकोढिया रोड निवासी साहित्यकार अरविंद कुमार साहू और उनकी गायिका पुत्री एंजेल गाँधी को एक साथ सम्मानित किया गया। नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित भव्य समारोह में समाज की गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति में उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविंद साहू ने कविता पाठ और एंजेल ने अपनी गायकी से श्रोताओं का मन मोह लिया। ज्ञात हो कि अब तक 24 से अधिक पुस्तकों व लगभग हजार रचनायें लिख चुके श्री ‘साहू’ राष्ट्रीय स्तर के बाल साहित्यकार हैं और उनकी पुत्री संगीत की छात्रा और उभरती हुई गायिका के रुप में लगातार अपनी पहचान बना रही है। इन दोनों को देश के अनेक मंचों पर पहले भी अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

Read More »

शिक्षक की प्रसन्नता शिष्य की प्रगति में निहितः अभिमन्यु गुप्ता

बागपत। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद के गुरुजनों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में अनेक शिक्षकों को आज शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से वात्सायन पैलेस में मंडल अध्यक्ष लायन पंकज बिजलवान द्वारा भेजे गए राधाकृष्णन सम्मान पत्र सुप्रसिद्ध शिक्षाविद दिनेश शर्मा प्रधानाचार्य सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मितली एवं रेखा वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय पावला प्रह्लादपुर को मुख्य अतिथि रीजन चेयरमैन लायन दीपक गोयल, अति विशिष्ट अतिथि जॉन अध्यक्ष लायन संदीप अग्रवाल, अध्यक्ष लायन सुनील मित्तल, उप मंडल अध्यक्ष लायन प्रवीण गुप्ता, दृष्टि दूत मंडलीय चेयरपर्सन विजन लायन अभिमन्यु गुप्ता, सचिव लायन पंकज गुप्ता द्वारा पटका व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन सुनील मित्तल ने की। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन लायन दीपक गोयल एवं जॉन अध्यक्ष लायन संदीप अग्रवाल की आधिकारिक यात्रा का आयोजन भी किया गया।

Read More »

स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

रायबरेली। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय कलंदरपुर विकास क्षेत्र राही के स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अभियान चलाया गया। बताते चलें कि बिगत 1 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक सरकार के आदेश अनुसार मनाया जा रहा है। गांव गांव जाकर स्काउट गाइड के द्वारा सफाई रखना, खाने से पहले तथा शौच के बाद हाथ साबुन से धोना, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना, साफ पाना पीना जैसी जानकारी देकर जनमानस को जागरूक किया गया।

Read More »

प्रेम दीवानी

तुम मेरे उर के सागर हो
मै प्रेम दीवानी सरिता हूँ
तुम गीत गजल रस छंद मेरे
मै तुम में बहती कविता हूँ

पर्वत से तो निकल पड़ी हूँ
मिलन की आस लिए मन में
जाने कब तक पड़े भटकना
कंकड़ पत्थर के वन में

विरह वेदना की अग्नि में
पल – पल जलती वनिता हूँ

Read More »

मजूदरों एवं आउटसोर्सिग कर्मचारियों की आवाज उठायेगा भारतीय मजदूर संघ: विश्वैश्वर राय

फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में भारतीय मजूदर संघ के राष्ट्रीय मंत्री आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष विश्वैश्वर राय व प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय ने मजदूरों, आउटसोर्सिग कर्मचारियों, आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री की समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके बाद मीडिया से रूबरू हुए।
प्रदेश अध्यक्ष विश्वैश्वर राय ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है और प्रतिक्रियात्मक सहयोग के आधार पर कार्य करता है। आज मजदूर, कर्मचारी मंहगाई और बेरोजगारी के कारण परेशान है। आशा-आंगनबाडी बहनों के लिए सरकार द्वारा मानदेय आज तक लागू नहीं हो पाया है। आउटसोर्सिग संविदा कर्मचारियों को बिना नियमावली के आधार पर रखकर उनको ना तो समय से बेतन मिलता और ना ही उनकी कोई स्थायी प्रक्रिया है। सफाई कर्मचारियों को बिना सुरक्षा संसाधनों के कार्य कराया जा रहा है।

Read More »

सवर्ण महासभा ने स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा बंबा चौराह पर ब्राह्मण विरोधी, सनातन धर्म विरोधी बयान देने पर रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया। साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए।
रविवार को सर्वण माहसभा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में बंबा चौराहे पर ब्राह्मण विरोधी, सनातन धर्म विरोधी मानसिकता वाले बयान देने पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया। साथ ही जमकर नारेबाजी कर मुर्दाबाद के नारे लगाये। प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार सनातन धर्म ब्राह्मण विरोधी बयान देकर अपमान करने का काम कर रहे हैं, निश्चित तौर पर इसकी जांच होनी चाहिए। यह एक बड़ी साजिश हो सकती है। ब्राह्मण समाज सनातन धर्म का हमेशा प्रचार करता है।

Read More »

डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की एक बैठक रविवार को रतनपुर बिहार पर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष देवानंद गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्व सहमति से 26 नवंबर को संविधान दिवस को संवैधानिक चेतना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाने को निर्णय लिया गयां कार्यक्रम का संचालन रामवीर सिंह तार बाबू बौद्ध ने किया। इस दौरान भूप सिंह निगम, वेदप्रकाश गौतम, रवि आनंद, वीरेंद्र कुमार, सूरज किरण सच्चिदानंद, अमित कुमार, दारा सिंह बौद्ध, केपी सिंह एडवोकेट, अरविंद कुमार, सालिक सिंह बौद्ध, लक्ष्मण सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।

Read More »

आगरा गेट बाजार समिति के अध्यक्ष बने दीपक व महामंत्री विनय

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा रविवार को आगरा गेट बाजार समिति का गठन किया गया। जिसमें आगरा गेट बाजार समिति का अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं महामंत्री विनय कुमार जैन को सौंपी है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल के सानिध्य में रविवार को आगरा गेट बजार समिति का गठन किया गया। जिसमे दीपक गुप्ता (गोलू) को अध्यक्ष, विनय कुमार जैन को महामंत्री, दीपक लालवानी को कोषाध्यक्ष सहित 15 पदाधिकारी मनोनित किए गए। इस दौरान युवा नगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव, युवा प्रभारी शुभम राजपूत, कौशल किशोर उपाध्याय जिला महामंत्री, अमित, रवि यादव, विशाल, सुनील कुमार जैन, रमाकांत कौशिक, शालू जैन, प्रमोद शुक्ला, रोहित जैन, इनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »