Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1248)

JAN SAAMNA DESK

पदोन्नति की डी0पी0सी0 आगामी 31 अगस्त तक अवश्य पूर्ण करा ली जाये: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने परिपत्र भेज कर समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को दिये निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने समस्त प्रमुख सचिवों एवं सचिवों तथा विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि स्वीकृत पद के सापेक्ष रिक्त पदों पर नियमानुसार की जाने वाली पदोन्नति की कार्यवाहियां यथाशीघ्र पूर्ण कराकर आगामी 31 अगस्त, 2017 तक डी0पी0सी0 की बैठक सक्षम स्तर पर अवश्य आयोजित करा ली जाये। मुख्य सचिव ने कहा कि पात्र कर्मियों को नियमानुसार रिक्त स्वीकृत पद के सापेक्ष पदोन्नति समय से मिल जानी चाहिए।

Read More »

मुख्य सचिव ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा की

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किराये पर चल रहे लगभग 23 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रोें का निर्माण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को आकर्षित करने एवं एकरूपता लाने हेतु केन्द्र के भवनों की कलर स्क्रीन तैयार कराने हेतु विभागीय प्रस्ताव पर यथाशीघ्र निर्णय कराया जाये। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा विकसित किये जाने वाले मोबाइल एप के लिये अवशेष कार्यवाहियां एक निर्धारित अवधि में पूर्ण करा दी जाये।

Read More »

खुद के अपहरण की साजिश का भांडाफोड, संजीव गया जेल

2017.08.05. 6 ssp skc2साजिश रचने में सारिका गुप्ता, विकल्प और सागर गुप्ता को भी जेल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सुहागनगरी की महिला उद्यमी को अपहरण के फर्जी मुकदमें में फंसाने की साजिश रचने वाला महा ड्रामाबाज संजीव गुप्ता आखिरकार जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। पुलिस ने अपहरण के ड्रामे में शामिल उसकी पत्नी सारिका गुप्ता और विकल्प गुप्ता सहित साले सागर गुप्ता को भी जेल भेजा दिया।
22 जूलाई को यकायक लापता हुए संजीव गुप्ता के फर्जी अपहरण कांड की परतें मंगलवार को जनपद पुलिस ने उधेड दीं। हालांकि इस दरम्यान संजीव गुप्ता ने अपने बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए। लेकिन जैसी करनी वैसी भरनी वाली कहावत चरितार्थ हुई। गत 29 जूलाई को एसटीएफ और जनपद पुलिस ने उसे पानीपत स्थित होटल स्वर्ण महल से बरामद किया था।

Read More »

तीसरे दिन भी जारी रहा शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन

2017.08.05. 5 ssp skc1मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। न्याय मिलने तक धरना प्रदर्शन का ऐलान करने वाले समायोजित शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद सहायक शिक्षक पद से हटाए गए शिक्षामित्रों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
25 जूलाई को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रदेश भर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद के आयोग्य मानते हुए उनके पद से हटा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की जद में आए शिक्षामित्रों में हताशा और बैचेनी की स्थिति कायम हो गई है।परिणाम स्वरूप प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई शिक्षामित्रों ने आत्मदाह जैसे कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Read More »

अभावग्रस्त महिला को मिला महिला शक्ति का साथ

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गरीबी और जानकारी के अभाव में इधर से उधर भटक रही एक नवविवाहिता के लिए जायंटस गु्रप आॅफ महिला शक्ति ने अपने हाथ बढाए।संगठन से जुडी एक सदस्या कल्पना राजौरिया के प्रयासों से खून की कमी से जूझ नव विवाहिता को रक्त उपलब्ध कराया गया।वहीं ब्लड बैंक के प्रभारी डाॅक्टर नवीन जैन ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
जानकारी के अनुसार थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के खगरई निवासी मधु पुत्री श्याम सिंह के शरीर में रक्त की कमी हो गई। शिकोहाबाद निवासी एक प्राइवेट चिकित्सक ने उसे रक्त लाने की सलाह दी।

Read More »

गंगा नदी केे किनारे गांव ओ0डी0एफ0, सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी होंगे पुरस्कृत: राजीव कुमार

portal head web news2आगामी 2 अक्टूबर, 2018 तक प्रदेश में लगभग 01 करोड़ 55 लाख शौचालयों का कराया जायेगा निर्माणः मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार आगामी 31 दिसबर, 2017 तक प्रदेश के 30 जनपदों को और 02 अक्टूबर, 2018 तक सम्पूर्ण प्रदेश को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिदिन 44,000 शौचालयों का निर्माण कराना होगा। उन्होंने जनपद शामली एवं गंगा नदी के किनारे सभी गांव ओ0डी0एफ0 घोषित हो जाने पर सम्बंधित अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य सम्बंधित अधिकारियों को भी शौचालयों के निर्माण में गति लाकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल करना होगा।

Read More »

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

2017.07.30.arpanश्रावस्ती, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश सरकार जन-जन को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की जो बेड़ा उठाया है उसको जन समुदाय तक पहुचांना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जब विकास खण्ड सिरसिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विशुनापुर पड़वलिया का औचक निरीक्षण किया, वंहा पर लैब असिस्टेन्ट कमलेश कुमार ही उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर पता चला कि अभिलाष कुमार (वार्ड ब्वाय) 25 जुलाई, 2017 से अनुपस्थित चल रहे हैं,

Read More »

अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला, संगोष्ठी का किया आयोजन

2017.07.30. 7 ssp knd dioकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। डीएम राकेश कुमार सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रत्येक ब्लाक में तीन-तीन दिन अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोश्ठी आदि का भव्यता के साथ आयोजन के सन्दर्भ में एक समीक्षा बैठक की उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जिन ब्लाकों राजपुर, रसूलाबाद, अकबरपुर तथा जिलास्तरीय विकास भवन में जो अवशेष कार्यक्रम होने है उनको भव्य तरीके से मनाये जाने के तैयारियां संबंधित खंड विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि अधिकारी कर ले।

Read More »

बाबा शिव की निकाली बारात

2017.07.30. 9 ssp shiv baratकानपुर, जन सामना संवाददाता। सावन मास के अवसर पर बाबा शिव के भक्तों ने बारादेवी मंदिर के पास शिव बारात निकाली। इस मौके पर आसपास का क्षेत्र बाबा शिव भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर खूब मौजमस्ती भी की। शिव बारात में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा शिव से मंगलकामना की।

Read More »

प्रोजेक्ट दीदी ने लौटाई 3 परिवारों की खुशियां

2017.07.30. 6 ssp fzbफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। प्रोजेक्ट दीदी ने 3 जोडों को खुशियां लौटा दीं। सदस्यों द्वारा की गयी कवायद के बाद सभी दंपती खुशी खुशी अपने अपने घरों को लौट गए। सलामती के लिए दीदी के सदस्य समय-समय पर खैर खबर लेंगे। इसके साथ ही अन्य मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की है। रविवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन में 42 मामलों से संबंधित दोनों पक्षों को तलब किया था। 10 मामलों में एक पक्ष के लोग उपस्थित हुए, जबकि 11 मामलों से संबंधित दोनों पक्ष आए। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सदस्यों द्वारा दोनों पक्ष के सभी जोडों के मामलों की सुनवाई करने के बाद 3 जोड़ों का सुलहनामा कराया गया।

Read More »