Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रोजेक्ट दीदी ने लौटाई 3 परिवारों की खुशियां

प्रोजेक्ट दीदी ने लौटाई 3 परिवारों की खुशियां

2017.07.30. 6 ssp fzbफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। प्रोजेक्ट दीदी ने 3 जोडों को खुशियां लौटा दीं। सदस्यों द्वारा की गयी कवायद के बाद सभी दंपती खुशी खुशी अपने अपने घरों को लौट गए। सलामती के लिए दीदी के सदस्य समय-समय पर खैर खबर लेंगे। इसके साथ ही अन्य मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की है। रविवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन में 42 मामलों से संबंधित दोनों पक्षों को तलब किया था। 10 मामलों में एक पक्ष के लोग उपस्थित हुए, जबकि 11 मामलों से संबंधित दोनों पक्ष आए। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सदस्यों द्वारा दोनों पक्ष के सभी जोडों के मामलों की सुनवाई करने के बाद 3 जोड़ों का सुलहनामा कराया गया। जिनमें श्रीमती केषकान्ती पत्नी वीन प्रताप उर्फ रौली गढी धर्मी नगला सिंघी, श्रीमती मंजू देवी पत्नी सनी षर्मा दुर्गा देवी रोड करहल मैनपुरी व श्रीमती चांदनी बेगम पत्नी इमरान ताजगंज जिला आगरा है। इस दौरान प्रभारी बलवीर सिंह व राजबहादुर सिंह, ऊषा देवी काउन्सलर्स नरेन्द्र कुमार राठौर, प्रदीप शर्मा, राहुल जैन, संजीव वर्मा, मानिक चन्द्र सक्सेना, फैसल सलीम मौजूद थे।