Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पदोन्नति की डी0पी0सी0 आगामी 31 अगस्त तक अवश्य पूर्ण करा ली जाये: मुख्य सचिव

पदोन्नति की डी0पी0सी0 आगामी 31 अगस्त तक अवश्य पूर्ण करा ली जाये: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने परिपत्र भेज कर समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को दिये निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने समस्त प्रमुख सचिवों एवं सचिवों तथा विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि स्वीकृत पद के सापेक्ष रिक्त पदों पर नियमानुसार की जाने वाली पदोन्नति की कार्यवाहियां यथाशीघ्र पूर्ण कराकर आगामी 31 अगस्त, 2017 तक डी0पी0सी0 की बैठक सक्षम स्तर पर अवश्य आयोजित करा ली जाये। मुख्य सचिव ने कहा कि पात्र कर्मियों को नियमानुसार रिक्त स्वीकृत पद के सापेक्ष पदोन्नति समय से मिल जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मियों की नियमानुसार पदोन्नति किये जाने में कतई विलम्ब न किया जाये।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं विभागाध्यक्षों का परिपत्र भेज कर दिये हैं।