Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1258)

JAN SAAMNA DESK

भाजपा का जन कल्याण सम्मेलन सम्पन्न

2017.06.29. 2 ssp bjpकानपुर, जन सामना संवाददाता। आज छावनी विधानसभा के श्यामनगर मंडल में भाजपा का मंडल जनकल्याण सम्मेलन संम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए भाजपा दक्षिण जिला मंत्री संजय कटियार ने बताया कि जन कल्याण सम्मेलन में लगभग 600 भाजपा कार्यकर्ता व 167 से अधिक लाभार्थी शामिल हुए। संजय कटियार ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जा रहा है।

Read More »

क्यों न फिर से निर्भर हो जाए

2017.06.29. 1 ssp DR NEELAM MAHENDRAआज की दुनिया में हर किसी के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक माना जाता है। स्त्रियाँ भी स्वावलंबी होना पसंद कर रही हैं और माता पिता के रूप में हम अपने बच्चों को भी आत्मनिर्भर होना सिखा रहे हैं।
इसी कड़ी में आज के इस बदलते परिवेश में हम लोग प्लैनिंग पर भी बहुत जोर देते हैं। हम लोगों के अधितर काम प्लैनड अर्थात पूर्व नियोजित होते हैं। अपने भविष्य के प्रति भी काफी सचेत रहते हैं इसलिए अपने बुढ़ापे की प्लैनिंग भी इस प्रकार करते हैं कि बुढ़ापे में हमें अपने बच्चों पर निर्भर नहीं रहना पड़े। यह आत्मनिर्भरता का भाव अगर केवल आर्थिक आवश्यकताओं तक सीमित हो तो ठीक है लेकिन क्या हम भावनात्मक रूप से भी आत्मनिर्भर हो सकते हैं?

Read More »

पैरों की केयर करना है जरूरी

2017.06.29. 1 ssp beauti tipsआप कितनी भी बिजी हों लेकिन चेहरे के साथ पैरों की केयर करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप वर्किंग वुमन हैं, तो यह और भी जरूरी हो जाता है। तो जानते हैं फुटकेयर के बारे में सी डब्लू सी ब्यूटी एन मेकअप स्टूडियो की सेलिब्रिटी ब्यूटी एन मेकअप एक्सपर्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता से –
चेहरे की केयर करना तो सभी को याद रहता है, लेकिन क्या उतना ही ध्यान आपका पैरों की देखभाल पर भी जाता है। अगर नहीं, तो इस पर ध्यान देना शुरू कर दीजिए। वैसे भी अब गर्मिया हैं, तो आपको पैरों की ज्यादा केयर करने की जरूरत है। आप इसे माॅर्निंग और नाइट रूटीन में बांट सकती हैं।

Read More »

प्रकृति से जुड़ाव मानव जाति के जीवित रहने का आधार

portal head web news2तेजी से बढ़ता शहरीकरण अब चिन्ता का विषय बनने लगा है। विकास के नाम पर अन्धाधुन्ध तरीके से वृक्षों का कटान किया जा रहा है। पर्यावरण में असन्तुलन का प्रमुख कारण वृक्षों की कटान है। इसी लिए वन और पर्यावरण संरक्षण के व्यापक मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए 1972 से दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर पर लोगों को घरों से बाहर निकलकर प्रकृति के संसर्ग में उसकी सुंदरता की सराहना करने तथा जिस पृथ्वी पर रहते हैं, उसके संरक्षण का आग्रह किया जाता है। आधुनिक व्यक्ति के जीवन में व्यस्तता है और उसका दिमाग तो और भी व्यस्त है। ऐसी परिस्थितियों में मन को शांत करने के लिए प्रकृति के साथ दोबारा जुड़ना अति महत्वपूर्ण है। ग्रामीण परिवेश को अगर अलग कर दें तो, शहरों में उपलब्ध हरित स्थानों विशेष रूप से वृक्षों और पार्कों के जरिये लोगों को प्रकृति से दोबारा जुड़ने का अवसर मिलता है। प्रकृति से दोबारा जुड़ने के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गैर-सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों सहित लगभग 12000 संगठन शामिल हैं।

Read More »

गोंड समाज ने मनाया महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

2017.06.24. 1 ssp durgavatiकानपुर, अर्पण कश्यप। जिसे आज समाज भूल चुका है, जिसे आज के बच्चे पहचानते भी नहीं हैं, उस विरांगना को याद कर श्रृद्धांजलि देते हुए बिगत दिनों अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। भारतीय इतिहास में महारानी दुर्गावती का नाम बहुत ही सम्मान के लिया जाता है। 5 अक्टूबर 1524 को महोबा में जन्मी दुर्गावती बचपन से ही बहुत साहसी थी। उन्हें बचपन से ही शिकार खेलने का शौक था, उनके पराक्रम की कहानियाॅ दूर दूर तक फैली हुई थी। दुर्गावती ने युद्ध भूमि में अपने पुत्र को अपने सामने दुश्मनों के हाथों मरते देखने के बावजूद अपनी लड़ाई जारी रखी थी और स्वयं लड़ते लड़ते हुए 24जून 1564 को वीरगति को प्राप्त हो गयी थीं।

Read More »

सौर ऊर्जा से जगमग हो रहा शोरूम

हरदोई, जन सामना ब्यूरो। बिजली समस्याओं से निजात पाने के लिए हरदोई स्थित राॅयल एनफील्ड शोरूम में सौर ऊर्जा से लाइट और पंखे संचालित किया जा रहा है।
राॅयल एनफील्ड शोरूम के मालिक निहाल ने बताया कि बिजली बचत के साथ ही ये सौर प्लांट लगभग पांच यूनिट बिजली रोजाना पैदा करता है जो मौसम पर निर्भर करता है। यह सब कैम के पहल से ही संभव हो सका जिसके अंतर्गत सोलर इन्वेर्टर जिसका नाम ‘ब्रैइनी इको‘ है जिसे शोरूम में विस्थापित किया गया है।

Read More »

कमेरा समाज हक के लिए आगे आए: ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह

2017.06.20. 6 ssp pankaj kumar1अपना दल (एस) ने चलाया सदस्यता अभियान, दिलाई पार्टी की सदस्यता
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेन्द्र बोले कानपुर के सभी वार्डों में चलेगा अभियान
पंकज कुमार सिंह-
कानपुर/लखनऊ। कमेरा समाज आगे आए और अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट हो। यह वक्तव्य अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह ने पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि मेहनत कर कमाने वाला कमेरा समाज हजारों वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है। अब कमेरे समाज के लोगों को एक जुट होकर हक की लड़ाई में आगे आना चाहिए। सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दल के सदस्य बनाए गए।

Read More »

वाणिज्यकर अधिकारियों ने संभाली जीएसटी की कमान

सेमीनार के जरिए व्यापारियों को दी गई जीएसटी की जानकारी
अलग-अलग ट्रेड के व्यापारियों को आयोजित हो रहे सीएसटी सेमीनार
2017.06.20. 5 ssp pankaj kumarपंकज कुमार सिंह-
लखनऊ। गुड्स एण्ड सर्विस टेक्स (जीएसटी) के लिए वाणिज्यकर के बड़े अधिकारियों ने कमान संभाली है। व्यापार मण्डल के साथ सेमीनार का आयोजन कर अलग अलग ट्रेड के व्यापारियों को जीएसटी की विधिवत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। लखनऊ के वाणिज्यकर उप आयुक्त शक्ति प्रताप सिंह व उनकी टीम व्यापारियों को जीएसटी से अवगत करा रही है।
मंगलवार को पांचवें दिन व्यपारियों के लिए जीएसटी सेमीनार का अयोजन किया गया। लाटूश रोड व्यापार मण्डल भवन में सायं 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित इस सेमीनार में लखनऊ के बर्तन व्यापारियों को जीएसटी की विधिवत जानकारी दी गई।

Read More »

योग प्रशिक्षण शिविर में विजेताओं का किया सम्मान

2017.06.20. 4 ssp alok yog 3कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर योग एसोसियेशन के तत्वावधान में सोलह दिवसीय निशुल्कः योग प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम आज दामोदरनगर में आयोजित किया। इस मौके पर लगभग 250 योगसाधकों ने भाग लेकर पूरे उत्साह के साथ सूक्ष्म यौगिक क्रियायें, प्राणायाम, योगासन, सूर्यनमस्कार, संस्कार, दिनचर्या, आहार विहार, प्रेक्षा विहार एवं योगासनों का विशेष प्रशिक्षण का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में 18 व 19 जून को विशेष की प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। जिसमें विजेता, प्रतिभागियों को किदवईनगर विधान सभा के विधायक महेश त्रिवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता के द्वारा 45 बालक एवं बालिकाओं, पुरूष व महिलाओं को पदकों से सम्मानित किया गया।

Read More »

उपनिरीक्षक की मिली भगत से हो रहे गैरकानूनी कार्य!

2017.06.20. 3 ssp rupa yadavकानपुर, स्वप्निल तिवारी। थाना ग्वालटोली के अहिरानी क्षेत्र में दबंग एसपीओ अशोक यादव उर्फ मोनू व कपूर सिंह यादव, ग्वालटोली के उप निरीक्षक शिव प्रकाश पाल से मिलीभगत कर क्षेत्र के मकानों में कब्जा करना, झाड़ फूंक कर जनता के साथ ठगी करना, चोरी करना, माल असबाब गायब कर देना, फर्जी रिपोर्ट लिखा कर वसूली करना, सट्टा लगवाना, गुंडा टैक्स वसूल करना आदि अनैतिक गैर कानूनी कार्यों को अन्जाम दे रहे हैं इस कारण क्षेत्रीय जनता त्राहिमाम कर रही है और शासन की ओर से कोई यह उचित कार्यवाही नहीं हो पा रही है। यह आरोप लगाते हुए जनता जन कल्याण समिति के अध्यक्ष बालगोविन्द तिवारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि थाना ग्वालटोली के चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश पाल, एसपीओ अशोक यादव उर्फ मोनू व हिस्ट्रीशीटर प्रकाश कालिया (जिसका काउंटर हो चुका है) की पत्नी ने मिलीभगत कर रूपा यादव का मकान कब्जा कर लिया है।

Read More »