Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उपनिरीक्षक की मिली भगत से हो रहे गैरकानूनी कार्य!

उपनिरीक्षक की मिली भगत से हो रहे गैरकानूनी कार्य!

2017.06.20. 3 ssp rupa yadavकानपुर, स्वप्निल तिवारी। थाना ग्वालटोली के अहिरानी क्षेत्र में दबंग एसपीओ अशोक यादव उर्फ मोनू व कपूर सिंह यादव, ग्वालटोली के उप निरीक्षक शिव प्रकाश पाल से मिलीभगत कर क्षेत्र के मकानों में कब्जा करना, झाड़ फूंक कर जनता के साथ ठगी करना, चोरी करना, माल असबाब गायब कर देना, फर्जी रिपोर्ट लिखा कर वसूली करना, सट्टा लगवाना, गुंडा टैक्स वसूल करना आदि अनैतिक गैर कानूनी कार्यों को अन्जाम दे रहे हैं इस कारण क्षेत्रीय जनता त्राहिमाम कर रही है और शासन की ओर से कोई यह उचित कार्यवाही नहीं हो पा रही है। यह आरोप लगाते हुए जनता जन कल्याण समिति के अध्यक्ष बालगोविन्द तिवारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि थाना ग्वालटोली के चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश पाल, एसपीओ अशोक यादव उर्फ मोनू व हिस्ट्रीशीटर प्रकाश कालिया (जिसका काउंटर हो चुका है) की पत्नी ने मिलीभगत कर रूपा यादव का मकान कब्जा कर लिया है। उसका सारा सामान चोरी कर लिया गया है। इस मामले की पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी बहुत प्रयास करने तथा अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद ही पुलिस ने अभी तक समुचित कार्यवाही नहीं की है। उन्होंने यह भी बताया कि इसके पूर्व मनीष यादव के मकान पर भी एसपीओ अशोक यादव ने कब्जा कर लिया है, उसके मामा को मारा पीटा जिससे उसका हाथ टूट गया और आज तक मनीष के मकान पर अशोक यादव का कब्जा है।
प्रेस वार्ता में रूपा यादव ने बताया कि अशोक यादव अपने घर पर हमेशा चौकी इंचार्ज तथा कई सिपाहियों को बुलाता है। वह कई प्रकार के अनैतिक कार्यों का अड्डा बनाए हुए है। उसके घर से कई अनैतिक कार्य पुलिस संरक्षण में चलते हैं। इस मौके पर कहा गया कि अगर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो समिति के बैनर तले धरना-प्रदर्शन व आन्दोलन शुरू किया जायेगा।