Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 230)

JAN SAAMNA DESK

अयोध्या में आगामी दिनों में होंगे कई महत्वपूर्ण आयोजन

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में अयोध्या में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सुगम यातायात व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गयी।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या में आगामी कुछ दिनों में कई महत्वपूर्ण आयोजन होने वाले हैं। दिनांक 15 से 24 अक्टूबर के मध्य दुर्गापूजा, 24 अक्टूबर को दशहरा, 14 से 25 अक्टूबर तक रामलीला, 11 नवंबर को दीपोत्सव, 20 व 21 नवम्बर को 14 कोसी परिक्रमा, 22 व 23 नवंबर को 5 कोसी परिक्रमा तथा 27 नवंबर को पूर्णिमा स्नान कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयेगें। इन सभी आयोजनों एवं प्रतिदिन अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुगणों के सुगम यातायात व्यवस्था अयोध्या पुलिस, जिला प्रशासन, अयोध्या विकास प्राधिकरण, नगर निगम व अन्य सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने लखनऊ नगर निगम की पार्किंग की तर्ज पर अयोध्या में भी बस, कार और बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष एप बनाने का सुझाव दिया, जिससे लोगों को ऐप के माध्यम से पार्किंग में खाली जगह व स्थान की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

Read More »

 रैली के माध्यम से महिलाओं को किया जा रहा जागरूक !

रायबरेली। महिला सशक्तिकरण जन जागरूकता रैली को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाईन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित यह जन जागरूकता दो पहिया वाहन रैली पुलिस लाइन ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए जीआईसी ग्राउंड में संपन्न हुई। इस रैली के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न योजनाओं, प्रावधानों हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा ,1098 चाइल्ड लाइन ,102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार शामिल है। इसके अतिरिक्त इस जागरूकता रैली ने महिलाओं के उत्थान हेतु संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, चिकित्सा सुविधा संबंधी मातृ वंदना योजना, जन आरोग्य योजना, पुलिस सहायता संबंधी जानकारी, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा अन्य योजनाओं के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया।

Read More »

गोवर्धन स्थित मानसी गंगा में गिरता सीवर का पानी

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। सीवर का गंदा पानी मानसी गंगा में जाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रहा है। प्रशासन की लापरवाही से मानसी गंगा का स्वरूप प्रदूषित झील में परिवर्तित हो चुका है।स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम व नगरपंचायत से की हैं। गोवर्धन में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाकर मानसी गंगा में श्रद्धालु आचमन और स्नान करते हैं। खेड़ा मुहल्ला के समीप सीवर का पानी लेकेज होकर उफनकर मानसी गंगा में जा रहा हैं।जिससे श्रद्धा का जल प्रदूषित हो रहा है।तो धर्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। दसविसा से बड़ा बाजार जाने वाले मार्ग पर सीवर का गंदा पानी भर जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यहीं से गंदा पानी मानसी गंगा में गिरकर जल को प्रदूषित कर रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराने के साथ साथ एनजीटी में इस मुद्दे को रखने का मन बनाया है।

Read More »

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निकली गयीं वाहन रैली

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। पुलिस लाइन से मिशन शक्ति अभियान मे जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से वाहन रैली को हरी झंडी रवाना किया गया। रैली ने शहर में विभिन्न स्थानों जाकर जन जागरुकता की इसका समापन विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर किया गया। इस अवसर पर नोडल प्रभारी देहात त्रिगुण बिसेन सह नोडल प्रभारी सीओ लाइन श्रेता सिंह ने कहा की महिला शक्ति अभियान द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ से लाइव प्रसारण किया गया जिसमें महिलाओं को अपनी सुरक्षा पर जोर दिया गया है और 1090 और 112 पर पुलिस उपलब्धि पर जोर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरूआत करते हुये कहा कि राज्य सरकार हर बेटी-हर महिला का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, ‘जो लोग नारी गरिमा और स्वाभिमान को दुष्प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, बेटियों पर बुरी नजर डालेंगे, उनके लिए उत्तर प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है. यह लोग सभ्य समाज के लिए कलंक हैं।

Read More »

लखनऊ जीपीओ में आयोजित की गयी ग्राहक संगोष्ठी

लखनऊ। डाक सप्ताह के अन्तर्गत को लखनऊ जीपीओ में सुशील कुमार तिवारी, चीफ पोस्ट मास्टर लखनऊ जीपीओ की अध्यक्षता में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसके सापेक्ष लखनऊ जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थान / प्रतिष्ठान, विभागों, वेयरहाउसों आदि के सम्मानित ग्राहक सम्मिलित हुये।
उक्त संगोष्ठी में चीफ पोस्टमास्टर महोदय के द्वारा डाक विभाग की डाक राजस्व से संबंधित सेवाओं जैसे स्पीड पोस्ट, बिजनेस पार्सल, डाक निर्यात केन्द्र, सेल्फ बुकिंग कियोस्क, मीडिया पोस्ट आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी व साथ ही ग्राहकों से सुझाव/समस्याओं पर चर्चा की गयी एवं सम्मिलित सभी ग्राहकों का धन्यवाद किया गया।

Read More »

ट्रैक्टर ठीक कराकर वापस लौटते समय सड़क हादसे में मौत

सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव ईशेपुर निवासी एक युवक की ट्रैक्टर ठीक कराकर वापस लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन बाईक को टक्कर मार कर फरार हो गया। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया। गांव ईसेपुर निवासी शैलेश तिवारी 42 वर्ष पुत्र रमाशंकर तिवारी की कल रात कासिमपुर शाहगढ बिजलीघर के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने से पूरे गाँव में शोक के चलते चूल्हे नहीं जले। पूरे गांव में मातम पसर गया। सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव ईसेपुर के शैलेश तिवारी बुधवार सुबह पिलखना चौराहा पर ट्रैक्टर ठीक करवाने गये थे। शाम को वहां से अकेले ही बाइक से वापस घर आ रहे थे। शाहगढ कासिमपुर बिजलीघर के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे शैलेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

Read More »

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष को मानहानि का नोटिस

हाथरस। सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कौशिक उर्फ जिम्मी ने नगर पालिका हाथरस के पूर्व अध्यक्ष पर मान हानि का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया है। प्रशांत कौशिक द्वारा नोटिस के माध्यम से कहा है कि,उनके द्वारा जो भी वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई थी, वह सही पाई गई, व इससे पालिका को क्षति पहुंची, जिसका मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है, नोटिस में कहा गया है कि उनकी और उनके परिवार की छवि धूमल करने हेतू पूर्व अध्यक्ष ने एक प्रेस नोट जारी कर, उन पर दूषित मानसिकता का पेशेवर शिकायतकर्ता सहित अन्य भी आरोप लगाये है, जिससे उनकी व उनके परिवार की सार्वजनिक रूप से छवि धूमल हुई है।

Read More »

उप जिलाधिकारी ने रामलीला मैदान पर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

सिकंदराराऊ। गुरुवार को उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने मंडी गांधीगंज में अतिक्रमण का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि वे अपना आक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया जाएगा। बता दें कि 14 अक्टूबर से नगर में रामलीला का आयोजन शुरू होने जा रहा है। मंडी गांधीगंज स्थित रामलीला मैदान पर अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से कच्चा पक्का अतिक्रमण कर रखा है। गुरुवार को उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद मंडी गांधीगंज के अतिक्रमण का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

Read More »

त्योहारों को लेकर कोतवाली में हुई शांति शौहार्द की बैठक

सासनी। सासनी कोतवाली में आज श्री रामलीला श्री रामबारात तथा दशहरा एवं नवदुर्गा महोत्सव त्यौहारों को लेकर सीओ सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा ने कोतवाली स्टाफ एवं धर्मगुरूओं के साथ मिलकर मिलकर शांति व्यवस्था हेतु पीस कमेटी की एक बैठक आहूत की। बुधवार को पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता। जिसे लेकर सीओ सुरेन्द्र सिंह ने इन सभी पर्वों को हर्षाेल्लास पूर्वक व शांति पूर्वक ढंग से मनाने की अपील किया। इस मौके पर सीओ सिटी ने कहा कि आने वाले पर्वों के दौरान अगर किसी को किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है या फिर किसी भी व्यक्ति से इस त्योहार में खलल उत्पन होने की आशंका दिखाई दे तो इसकी सूचना आप तुरंत अपने नजदीकी पुलिस चौकी व थाने पर दे। जिससे समय रहते इस पर्व के दौरान होने वाले अराजक तत्वों से निपटा जा सके।

Read More »

दानघाटी मंदिरः गोवर्धन उठाते कान्हा के साथ शरणागत इंद्रदेव आएंगे नजर

मथुरा। गोवर्धन पर्वत उठाते कान्हा, पर्वत के नीचे ब्रज के ग्वाल और ग्वालिन, कान्हा के समीप गोवंशी और मोर, हाथ जोड़े शरणागत इंद्रदेव, दानघाटी मंदिर इन 22 मूर्तियों से ब्रज भूमि के आकर्षण को अपने आंगन में समेटे है। दानघाटी मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के ऊपर सजी क्षतिग्रस्त मूर्तियों को हटाकर, नई मूर्तियां लगवा दी हैं। जल्द ऐरावत हाथी की मूर्ति भी इस भव्यता का हिस्सा बनेगी। दानघाटी गिरिराज जी के मंदिर पर सजी ये मूर्तियां गोवर्धन के इतिहास का यशोगान करती नजर आती हैं। पूर्व में मूर्तियां तो लगी थीं, परंतु मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। इंद्रदेव के बिना गोवर्धन की तस्वीर भी अधूरी नजर आती थी। मंदिर प्रबंधन से जुड़े ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि खंडित मूर्तियों को हटाकर नई मूर्तियां लगवा दी गई हैं। यह कार्य कोलकाता की एजेंसी से कराया गया है। जिसमें करीब 18 लाख रुपये की लागत आई है। पहले इंद्रदेव की मूर्ति नहीं थी। इस बार शरणागत इंद्रदेव की मूर्ति भी लगाई गई है। कान्हा की गोवर्धन लीला ऐरावत के बिना अधूरी है। इस लिए भक्तों के सुझाव पर ऐरावत हाथी भी जल्द लगाया जा रहा है।

Read More »