Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 250)

JAN SAAMNA DESK

सीसीटीवी से लैस होने लगे कैथवल गांव के प्रमुख मार्ग

ऊंचाहार, रायबरेली। विकासखंड ऊंचाहार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पट्टीरहस कैथवल अब डिजिटलीकरण की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान का प्रयास भी सराहनीय है। इसके साथ ही प्रधान प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे सेवक संघ के सदस्य अनुज उपाध्याय के द्वारा कैथवल गांव का कायाकल्प करके जिले में अव्वल दर्जे की ग्राम पंचायत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि जिले की विकासखंड ऊंचाहार में कैथवल गांव में पानी, नल, नाली, खड़ंजे, सड़क, बिजली सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और सभी चीजें ब्यवस्थित है। अब इस गांव के कायाकल्प में चार चांद लग गए हैं और प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि के प्रयास से गांव के प्रमुख मार्गों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहें हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय ने बताया कि कैथवल ग्राम सभा में आमजनमानस की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आज गांव के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इसके साथ ही जल्द ही इसका विस्तार और अन्य सार्वजनिक रास्तों पर भी करवाया जायेगा। लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों से मार्ग में हो रही गतिविधियों पर नज़र रहेगी और पुलिस प्रशासन को भी इससे सहयोग मिलेगा और अपराध पर अंकुश भी लगेगा।

Read More »

विध्नहर्ता भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकली

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में विध्नहर्ता भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा की धूम मची रही। शहर की राहे गणपत्ति बप्पा मोरियों के जयकारों से गुजायमान रही। वहीं विध्नहर्ता की गणेश विसर्जन शोभायात्रा में महिलाऐं, युवतियां एवं बच्चे गणेश भजनों पर थिरकते दिखाई दिए। वहीं प्रशासन द्वारा यमुना किनारे बनाए गये कुंड में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित कर भावभीनी विदाई दी।
गुरूवार को प्रातः गणेश पंडालों में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। उसके बाद भगवान गणेश की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ गणेश शोभायात्रा निकाली गई। सोहन मार्केट मित्र मंडल, विभग नगर, गणेश नगर, गांधी नगर, राधाकृष्ण मंदिर, दुर्गा नगर, दुली मौहल्ला, सुहागनगर, बस स्टेंड आदि क्षेत्रों में गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गणेश विसर्जन शोभायात्रा में महिलाऐं, पुरूष, युवा एवं बच्चे गणेश भजनों पर थिकरते दिखाई दिए। शहर ही राहे गणपत्ति बप्पा मोरियों के जयकारों से गुजायमान रही।

Read More »

अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज में दिखा उत्साह

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। बृहस्पतिवार को नगर में अनंत चर्तुदशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जैन समाज के लोग सुबह से ही घर से मंदिरों के दर्शनों के लिए निकल पड़े। नगर के प्रत्येक मंदिर में पहुंच कर भगवानों के दर्शन किये और परिवार के कल्याण की कामना की।
श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ अभिषेक शांति धारा एवं दसलक्षण धर्म एवं अनंत चतुर्दशी का पूजन किया। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जाकर दर्शन गिये। मंडी श्रीगंज में शीतल नाथ भगवान की शांति धारा की गई। इसमें सेठ अशोक जैन,कैलाश जैन, प्रिंस जैन, संभव जैन, शिखर जैन, गौरव जैन, जॉली जैन, सर्वज्ञ जैन, नैतिक जैन, विपिन जैन, डिंपी जैन, ऋषभ जैन, लक्ष्य जैन के साथ ही समा ज की महिलाओं ने भी बड़े ही धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की और धर्मलाभ प्राप्त किया।
सुहागनगरी में अनंत चर्तुदशी पर्व जिनभक्तों ने शहर के सभी जैन मंदिरों में परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। वहीं जैन दिगंबर युवा संगठन समिति के तत्वाधान में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर संस्था द्वारा शहर के प्रमुख जैन मंदिरों की प्रातः सामूहिक वंदना की गई।

Read More »

प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आज दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 57 वी यू.पी. स्टेट एनुअल जूनियर चौंपियनशिप-2023 अंडर 14 व अंडर 16 तथा पुरुष एवं महिला अंडर-23 के लिए ट्रायल आयोजित किये गये। साथ ही जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमे छह खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज व खेल अधिकारी राहुल चोपड़ा द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष ने बताया कि सैफई एथलेटिक्स स्टेडियम में 30 सितंबर व एक अक्टूबर को होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 में 10 व अंडर 16 में 11 खिलाड़ी तथा कानपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-23 में छह खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस अवसर पर अभिषेक यादव चीफ, कोच अमित कुमार, कुमुद शर्मा व पूनम बघेल कोच, भारती चौहान, राखी यादव, अभिनव गुर्जर, वंदना, डोली, शीलू, सुनैना, हिमांशु, ध्रुव गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Read More »

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन नगर संसाधन केंद्र पर हुआ। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अबोध कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरशद जहीर की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी हरेंद्र कुमार व चुनाव पर्यवेक्षक रूपा कुमारी ने संगठन का विस्तार करते हुए मूवी शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, रीना पचौरी, नगर मंत्री संजय जैन, नगर कोषाध्यक्ष रजनेश कुमार मनोनीत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक यतेंद्र कुमार ने किया।

Read More »

आसफाबाद बाजार कमेटी के अध्यक्ष बने अखिल

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आसफाबाद बाजार कमेटी का गठन युवा जिलाध्यक्ष् प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में साई मार्केट आसफाबाद पर किया गया। जिसमें अखिल गुप्ता को अध्यक्ष, मनीष गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष मक्खन यादव, अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष, दुर्वेश राठौर सचिव, अनुज यादव, सचिन झा संगठन मंत्री, संरक्षक राजाराम गुप्ता, अनिल यादव मीडिया प्रभारी, फरमान, ललित शाक्य, अमित झा को मंत्री मनोनीत किया है। बैठक की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ महामंत्री ध्रुव आचार्य एवं संचालन गोविन्द वार्ष्णेय ने किया।

Read More »

धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी जुलूस

फिरोजाबाद। ईद मिलादुन्नबी जुलूस का जुलूस पैगंबर मोहम्मद के यौमे पैदाइश पर मनाया जाता है। आज के ही दिन पैगंबर मोहम्मद ने जन्म लिया था। उनकी याद में यह जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाता है। इस दिन मुस्लिम समाज में हर्ष और खुशी का माहौल रहता है।
गुरूवार को ईद मिलादुन्नबी जुलूस में मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, नौजवान, बच्चे हाथों में धार्मिक व देश का झंडा लेकर चल रहे थे। ईद मिलादुन्नबी जुलूस शाही मस्जिद कटरा पठान से प्रारंभ हुआ। जुलूस ए मोहम्मदी की सरपरस्ती शाही मस्जिद के मौलाना हजरत मोहम्मद आरिफ ने की। जुलूस का शुभारंभ कर्बला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, जामा मस्जिद के सेक्रेटरी सूफी जमील नासिर अबरारी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर जुलूस मोहम्मदी को रवाना किया। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गाे से होता हुआ वापस शाही मस्जिद पर समापन हुआ। वहीं दूसरा जुलूस दारुल उलूम मदरसा रिजविया मुस्तफिया मदरसे से प्रारंभ हुआ। जिसका नेतृत्व जुलूस मोहम्मदी के जिला सदर हाफिज रफीउद्दीन, मौलाना मुजफ्फर हुसैन बरकाती, हाफिज अरशद रजवी, आदि मौलाना ने किया। जुलूस दारुल उलूम रिजविया मुस्तफा मदरसे से प्रारंभ हुआ।

Read More »

मायके वालों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गाँव मे विवाहिता की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जिसकी जानकारी जैसे ही मायके वालों को हुई तो गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर मिलते ही मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव निवासी विक्रम सिंह की 24 वर्षीय पत्नी कृष्ण कुमारी की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जिसकी जानकारी मृतिका के मायके वालों को हुई तो गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए बिंदकी थाने में तहरीर दिया। तहरीर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति व देवर को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता राम लखन ने बताया हमने अपनी पुत्री कृष्ण कुमारी की शादी 2022 में गाँव निवासी विक्रम सिंह के साथ किया था।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज की थुलवासा चौकी अंतर्गत याकूबगंज मजरे सोथी गाँव निवासी गंगा राम पुत्र हरीराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। क्षेत्राधिकारी महराजगंज इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक महराजगंज बालेंदु गौतम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

Read More »

निवेश के द्वारा 2725 व्यक्तियों को प्राप्त होगा रोजगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश अनुकूल औद्योगिक नीतियों ने प्रदेश में निवेशकों हेतु अनुकूल वातावरण तैयार किया है, इसी क्रम में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के अन्तर्गत गठित इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कम्पनियों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ।

Read More »