Saturday, July 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन नगर संसाधन केंद्र पर हुआ। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अबोध कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरशद जहीर की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी हरेंद्र कुमार व चुनाव पर्यवेक्षक रूपा कुमारी ने संगठन का विस्तार करते हुए मूवी शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, रीना पचौरी, नगर मंत्री संजय जैन, नगर कोषाध्यक्ष रजनेश कुमार मनोनीत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक यतेंद्र कुमार ने किया। शैक्षिक संगोष्ठी में मुख्य रूप से नगर अध्यक्षा ताजवर फातिमा, नगर महामंत्री मनोज पालीवाल, गौरव पाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष खैरगढ़, गिरीश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष अरॉव, अनिल कुमार चक, प्रबल प्रताप सिंह, रूपा पचौरी, प्रीति श्रोतीय, रूबल यादव, संजय जैन, जब्बार अली, पवन शर्मा, मनोज यादव, सौरभ मित्तल आदि मौजूद रहे।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक