Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 391)

Jan Saamna Office

पुनरीक्षण अवधि के मध्य मतदाताओं के पंजीकरण हेतु चलाया जायेगा विशेष अभियान

प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा निर्गत कार्यक्रमानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में दावे और आपत्तियाॅं प्राप्त करने की तिथि 22.01.2020 तक निर्धारित है। पुनरीक्षण अवधि के मध्य मतदाताओं के पंजीकरण हेतु दिनांक-05.01.2020 दिन रविवार एवं दिनांक 12.01.2020 दिन रविवार को विशेष अभियान दिवस नियत किया गया है। उक्त अवधि में दावे-आपत्तियाॅं जनपद के सभी मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों पर बी0एल0ओ0 एवं पदाभिहित अधिकारी मतदाता सूची व फार्म-6, 6ए, 7, 8 एवं 8ए के साथ उपस्थित रहेंगे।

Read More »

प्रत्येक रविवार को आयोजित होगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला

सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 2 फरवरी 2020 से लगेगा मेला
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जनमानस तक पहुँचाने जाने के लिए नए वर्ष से जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। जिससे लोगों के स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए नई शुरुवात की जा रही हैं ।
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र जारी कर निर्देश दिया है। ताकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 2 फरवरी 2020 से आरोग्य मेला आयोजित किया जाएगा।
इस स्वास्थ्य मेले में रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक किया जाना है ताकि उपचार का बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए लोगों को उनके प्रारंभिक अवस्था में ही चिन्हित किए जाएं। उन्होंने कहा है कि यह मेले चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे और मेले के क्रियाकलापों की रिपोर्टिंग का दायित्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का होगा।

Read More »

डिवीजनल पर्यवेक्षक दिनेश अबाना ने कांग्रेस को मजबूत करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक बाईपास रोड स्थित घर संसार कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें उ.प्र कांग्रेस कमेटी के डिवीजनल पर्यवेक्षक दिनेश अबाना (प्रभारी यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, प्रोफेसनल कांग्रेस, डेटा एनालेटिक) मौजूद रहे।
शुक्रवार कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में उ.प्र कांग्रेस कमेटी के डिवीजनल पर्यवेक्षक दिनेश अबाना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, प्रोफेसनल कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि पार्टी के फ्रंटल संगठनों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही संगठन में जगह मिलेगी। जो कार्यकर्ता काम करना चाहता है उसी हिसाब से उसे पद दिया जायेगा। आने वाले 2022 व 2024 के चुनाव में कांग्रेस सफलता का परचम लहराऐगी। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि उप्र की प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक कांग्रेसी विचार धारा से जोड़ने के निर्देश दिए गए है। बैठक में राजकुमार भाटी, मनोज भटेले, अशोक कुमार यादव, भरतेश जैन, कमलेश जैन, शशी शर्मा, योगेश दिवाकर, स्नेहलता बबली, मधु यादव, मुकेश गौड, रनवीर सिंह चैहान, दाउद खा, शैलेन्द्र कुमार शर्मा, नईम अंसारी, रामसेवक वैध, संगीर कुरैशी, शहिद अली, आमिरअली, प्रतीक चतुर्वेदी, सुरेश चंद्र यादव, जयराम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

सुहागनगरी में शांति पूर्वक संपन्न हुई जुमे की नमाज

नालबंद चौराहे पर डीएम, नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी व एसडीएम सदर रहे मौजूद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नालबंद चैराहे पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, नगर आयुक्त विजय कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह व नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह मौजूद रहे। वही मस्जिद के आसपास काफी संख्या पुलिस बल तैनात रहा। वहीं शुक्रवार को शांति पूर्वक जुमे की नमाज सम्पन्न हुई।
शुक्रवार को एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में थाना रसूलपुर से नालबंद चैकी व आगे तक एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज सम्पन्न हुई।

Read More »

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक छह को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद फिरोजाबाद के समस्त पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व पदाधिकारी एवं सक्रीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक छह जनवरी दिन सोमवार को 12 बजे राष्ट्रीय श्रमिक उ.मा. विद्यालय करबला में आहूत की गई है। यह जानकारी उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव व जिलामंत्री राजीव कुमार शर्मा द्वारा दी गई है।

Read More »

माथुर वैश्य महिला मण्डलीय परिषद ने लगाई नेकी की दीवार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। माथुर वैश्य महिला मण्डलीय परिषद की एक बैठक वाटिका होटल में सम्पन्न हुई। वहीं महिला मण्डल पदाधिकारियों द्वारा नेकी की दीवार लगाई गई। जिसमें गरीबों को गर्म कपड़े वितरित किये गये।
माथुर वैश्य मण्डल मंत्री शंकर गुप्ता एवं मण्डलाध्यक्ष मुकेश मामा ने आगामी 19 जनवरी को विकलांग कैम्प फिरोजाबाद क्लब में लगने जा रहा है। उस पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान महिला मएडल की सभी बहिनों के सहयोग से नेकी की दीवार विवेकांनद चैराहे पर लगाई गई। जिसमें गरीबों को गर्म कपड़े वितरित किये गये। बैठक में पूर्व मण्डलाध्यक्ष डा. मधुरिमा, मंजू, आशा, अलका राजीव आदि मौजूद रही। अंत में माथुर वैश्य महिला मण्डल प्रमुख बबिता शंकर ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More »

वैशाली एक्सप्रेस में यात्री की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी टूण्डला ने वैशाली एक्सप्रेस ने यात्री के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी हैं।
जीआरपी टूण्डला को आज तडके सूचना मिली कि कानपुर की ओर से आने वाली बैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गयी है। जिसका शव ट्रेन की जनरल बोगी में पडा है मीमो के आधार पर जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन टूण्डला पर रूकी उसी दौरान जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रेन से उतार कर जिला अस्पताल भिजवाया। वही जीआरपी ने बताया कि मृतक के पास मिली दबा से पता चल रहा है कि उसकी बीमारी के चलते मौत हुई हैै। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हो सकती है।

Read More »

अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

पत्नी से हुए विवाद में पति ने की आत्महत्या
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात सहित दो लोेगों की रेलगाडी से कटकर मौत हो गयी। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें एक युवक के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही मौके पर अपने घर ले गये।
थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर चौडी बाली गली निवासी 27 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र रमाशंकर रोजना की तरह आज सुबह चूडी गोदाम के लिए काम करने निकला था। उसी दौरान रेलवे पुल चन्द्रवार गेट पर किसी तरह ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंच परिजन मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बिना ही अपने घर ले गये। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र सुहाग नगर निवासी 55 वर्षीय रमेश चन्द्र गुप्ता पुत्र स्व. गोपीचन्द्र गुप्ता ने परिजनों से हुए विवाद के चलते नाराज होकर माथुर वैश्य वाटिका के समीप रेलवे ट्रेक पर पहुंच कर ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर लगी भीड में से किसी ने व्यक्ति का पहचान करने के बाद घटना की जानकारी उसकी पत्नी को दी। पति की मौत की जानकारी होने पर उसके पैरो तले जमीन खिसक गयी। रोती हुए मौके पर पहुंची। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पत्नी ने बताया कि रैपुरा पर मृतक की साईकिल की दुकान है घर से दुकान की कहकर निकले थे। नववर्ष पर खाने को लेकर कहासुनी हुई थी कल शराब के लिए पैसे माॅगे थे। जिसको लेकर परिवार में कहासुनी हुई थी।

Read More »

सड़क हादसों में एक की मौत, दो लोग लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र ओवर ब्रिज से पूर्व ही जनपद एटा के जलेसर क्षेत्र नगला उधेना नसीसराय निवासी 26 वर्षीय सूर्यप्रताप पुत्र अतरसिंह की सड़क हादसें में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गयी। दूसरी घटना में थाना एका चैराहा पर बाइक से गिरकर 14 वर्षीय रमाकान्त पुत्र कुमरपाल घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया। घायल ने बताया कि वह शिवम् की बाइक पर कही जा रहा था, चौराहा पर गिरने से उसके पैर की हड्डी टूट गयी। अन्य सड़क हादसें में शिकोहाबाद से लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को घायल होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहाॅ से उसको आगरा भेजा गया। चिकित्सक ने सिर में गम्भीर चोट होने की बात कही है।

Read More »

गर्म पानी अलाव से दो लोग झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर दो लोग गर्म पानी आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव बाॅस झरना निवासी पुष्पेन्द्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री कु0 संगम अपने नहाने के लिए चूल्हे से गर्म पानी का पात्र उठा रही थी। उसी दौरान गिरने से वह झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। दूसरी घटना में थाना खैरगढ़ क्षेत्र के प्रतापपुर में ननिहाल आया पीयूष पुत्र धर्मेन्द्र निवासी बरहन आगरा अलाव पर गिरने से झुलस गया। जिसको भी उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहाॅ उसका भी उपचार किया गया।

Read More »