Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 393)

Jan Saamna Office

पुलिस लाइन सभागार प्रशिक्षण कार्यक्रम में फायर सेफ्टी के बारे में जानकारी प्रदान की गयी

प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। पुलिस लाइन, माघ मेला प्रयागराज के गंगोत्री सभागार में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में एफ0एस0ओ0 सुरेश चंद्र द्वारा फायर सेफ्टी के बारे में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।
तत्पश्चात सभी को साधु संतो/आमजनों के पंडालों में आग से होने वाली घटनाओं को रोकने के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ बिजली के लिए कटिया का उपयोग करने वालो को  रोकने के बारे में जानकारी दी गयी।
इसके साथ ही थानों के अंतर्गत कल्प वासियों के पंडालों तथा अन्य जगहों पर आग लगने के कारणों के बारे में बताया गया। विषम परिस्थितियों में यदि कहीं पर आग लग जाती है तो उस पर किस प्रकार से काबू पाया जा सकता है आदि के सम्बन्ध में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक परेड श्री घनश्याम, अपर पुलिस अधीक्षक झूंसी श्री वंशराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संगम श्री आशुतोष कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Read More »

शिवम स्वरूप ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प लगवाया

कानपुर, फैसेल निहाल। आज गुरूवार को छावनी के सत्तीचौरा में भाजपा के कार्यकर्ता शिवम स्वरूप ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प लगवाया। नेत्र परीक्षण डा० अभिषेक वर्मा ने किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैन्टोमेन्ट बोर्ड के उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, छावनी मण्डल अध्यक्ष राम शंकर(बउआ) रहे। छावनी वार्ड नम्बर एक से बडी संख्या में लोगों ने अपना-अपना नेत्र परीक्षण करवाया। इस मौके के पर नीलम अवस्थी, रचित यादव, एड० नरेश कठेरिया, सनी, अश्वनी बिट्टू, अंकित, अजय, लखन, विशाल, निखिल, छोटू आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेस शहर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में कांग्रेस पार्टी के द्वारा पल्लव दुबे को शहर अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय से वापस इटावा रेलवे स्टेशन लौटे जहां पर उनके पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष राशिद खान, मलखान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मो राशिद, पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश सचिव चन्द्र मोहन तिवारी, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस मयंक तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष एन एस यू आई प्रशांत तिवारी, आलोक यादव, विष्णुकांत मिश्र, अरुण यादव आदि भी मौजूद रहे। जहां पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उस जिम्मेदारी को हम अच्छी तरह से निभाएंगे वहीं नागरिकता संशोधन बिल पर बोले कि जो भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन बिल को पास किया है। वह संविधान के खिलाफ है। इस देश को आजाद कराने के लिए सभी धर्मों के लोगों ने अपना योगदान दिया है और यह पार्टी धर्म को बांटने का काम कर रही है। हम नागरिकता संशोधन बिल का खुला विरोध करते हैं।

Read More »

कोसम इनाम ग्राम सभा में कम्बल वितरित किए गये

कौशाम्बी, डी. एस. ठाकुर। शीत ऋतु से बचने के लिये नगर के गरीब, असहाय तथा निराश्रितों को आज गुरूवार को कोसम इनाम ग्राम सभा में लेखपाल कमलेश कुमार व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवपूजन यादव द्वारा पन्द्रह असहायों को लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। जिसमें गुड्डू निषाद गढ़वा, रामबाबू बेहनपुरवा, दुवासिया आमाकुआ, बच्चीदेवी नौहाई आदि लोगों को कंम्बल वितरित किया गया। इन लोगों ने सरकार व समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

Read More »

इकोनॉमिक्स फोरम के छात्रों ने रचा इतिहास

कानपुर, जन सामना संवाददाता। इकोनॉमिक्स फोरम के छात्रों ने रचा इतिहास लकी रेस्टोरेंट के बगल में अवधपुरी स्थित अर्थशास्त्र विषय को लेकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शहर के एकमात्र संस्थान के छात्रों ने 2019 की नेट परीक्षा में कीर्तिमान स्थापित किया है। इस परीक्षा में संस्थान के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 55 परसेंट रहा परीक्षाफल से संतुष्ट और उत्साहित संस्थान के संचालक डॉ शरद दीक्षित ने बताया की इकोनॉमिक्स फोरम शहर का एकमात्र ऐसा संस्थान है। जहां सिर्फ अर्थशास्त्र विषय को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। संस्थान में उच्च शिक्षित और विषय विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा अध्यापन किया जाता है। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र विषय अपने आप में रोचक होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी है। सतत अध्ययन और मार्गदर्शन के बिना इस विषय को समझना काफी मुश्किल है विडंबना है कि शहर में अर्थशास्त्र विषय को लेकर अच्छे शिक्षकों की अल्प उपलब्धता है लेकिन छात्रों का विश्वास लगन और मेहनत रंग लाई और छात्रों ने नया इतिहास रच दिया।

Read More »

सभी पंजीयन इकाईयों द्वारा सी0आर0एस0 पोर्टल का ही किया जाये प्रयोग: मुख्य सचिव

जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम से सम्बन्धित सभी विभागों को भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा तैयार किये गये सी0एस0आर0 साॅफ्टवेयर http://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/login पर शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु का पंजीयन कराना अनिवार्य: मुख्य सचिव
31 जनवरी, 2020 के पश्चात जन्म-मृत्यु पंजीकरण हेतु ई-डिस्ट्रिक पोर्टल तथा ई-नगर सेवा के माध्यम से पंजीकरण की समानान्तर व्यवस्था पूरी तरह से बन्द: राजेन्द्र कुमार तिवारी
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम से सम्बन्धित सभी विभागों को भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा तैयार किये गये सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सी0एस0आर0) साॅफ्टवेयर ;ूूूण्बतेवतहपण्हवअण्पदद्ध पर शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु का पंजीयन कराये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग हेल्थ इन्डेक्स रिपोर्ट-2018 के अनुसार प्रदेश में कुल वार्षिक जन्म आंकलन के सापेक्ष जन्म पंजीकरण 60.70 प्रतिशत पाया गया है, जिसके कारण स्वास्थ्य सूचकांक पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग/स्वास्थ्य मंत्रालय सी0आर0एस0 में हुये पंजीकरण के आधार पर ही राज्यों का मूल्यांकन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी, 2020 के पश्चात जन्म-मृत्यु पंजीकरण हेतु ई-डिस्ट्रिक पोर्टल तथा ई-नगर सेवा के माध्यम से पंजीकरण की समानान्तर व्यवस्था पूरी तरह से बन्द कर दी जाये और 01 फरवरी, 2020 से सभी पंजीयन इकाईयों द्वारा सी0आर0एस0 पोर्टल का ही प्रयोग किया जाये।

Read More »

चेयरमैन ने केक काटकर की नववर्ष की अगवानी

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। क्षेत्र में नव वर्ष हर्षोल्लास एवं  उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगरपालिका कार्यालय में चेयरमैन संजय सचान द्वारा केक काटकर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी गई। प्राप्त विवरण के अनुसार नव वर्ष 2020 कस्बा सहित क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। बुधवार सुबह नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका अध्यक्ष संजय सचान द्वारा पालिका कर्मियों सभासदों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में केक काटकर नव वर्ष की अगवानी की गई। केक वितरण के बाद चेयरमैन संजय सचान की ओर से पालिका कर्मचारियों सभासदों एवं मौजूद गणमान्य नागरिकों को मिष्ठान आदि वितरित कर नए वर्ष की बधाई दी गई। मौजूद लोगों ने भी चेयरमैन को नववर्ष की बधाई देते हुए उनके मंगल जीवन की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक एसपी निगम, रणधीर सचान, सुधीर सचान, योगेश सचान, दीपक गुप्ता, बदरुद्दीन, प्रेम, अमित सचान, करण सिंह, पिंटू, अनिल गुप्ता, अतुल नंदलाल, सुनील बाल्मिक, राजकुमार शेखर आदि तमाम पालिका कर्मचारी  सभासद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

नववर्ष पर चेयरमैन ने बेटी बचाओ व स्वच्छ भारत का दिया संदेश

केयर फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोल रहे थे मुख्य अतिथि संजय सचान

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। नव वर्ष पर केयर फाउंडेशन संगठन ने समारोह आयोजित कर नए साल का इस्तकबाल किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मूसानगर रोड स्थित राजमहल गेस्ट हाउस में नव वर्ष के पहले दिन केयर फाउंडेशन कमेटी द्वारा समारोह आयोजित कर नए वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष संजय सचान ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बेटी सुरक्षा, स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने आदि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बेटियों को राष्ट्र की अमूल्य निधि बताया और बेटी सुरक्षा के लिए समाज को जागरूक करते हुए प्रोत्साहित किया। केयर फाउंडेशन के प्रबंधक कौशल गौतम ने बताया छात्र समूह में कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी कंपटीशन कोचिंग करते हैं जिनको लगातार जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बच्चों को रोचक कार्यक्रम द्वारा सामाजिक जागरूकता अच्छा स्वास्थ्य स्वच्छता बेटी सुरक्षा शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम फाउंडेशन करता रहता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक कौशल गौतम अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, कल्पना देवी, रोहित कुमार, अनिरुद्ध कुमार, भानु प्रताप, मोहित सचान, अनुज सचान, मोहन आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

उप मुख्यमंत्री ने 3201.21 लाख लागत वाली 37 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपदवासियों को नववर्ष व विधायक विनोद कटियार को जन्म दिवस की दी हार्दिक शुभमानायें
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद के पुखरायां के प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान महाविद्यालय में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार के जन्म दिवस के कार्यक्रम को दीप प्रज्जवलित कर व 34 कार्यो का शिलान्यास व 3 कार्य का लोकार्पण जिसकी अनुमानित लागत 3201.21 लाख रू0 की जनपद की परियोजना का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। वहीं उप मुख्यमंत्री ने मंच यह भी बताया कि अब मेधावी बच्चों के साथ साथ जिस विद्यालय में मेधावी बच्चें अध्यन किया है उन विद्यालयों की सडके उत्तर प्रदेश सरकार बनवायेंगी। 

Read More »

पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन

पति के अवैध गांजे के कारोबार पर कब्जा करने को प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आपको बता दें 18 जनवरी 2019 को जंक्शन थाना क्षेत्र के भैरव मंदिर पर एक अज्ञात व्यक्ति की बोरे में लिपटी लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त रमन गुप्ता उर्फ रिंकू निवासी अक्रूर इंटर कॉलेज थाना हाथरस गेट के रूप में हुई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया था थाना हाथरस गेट इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम द्वारा हत्याकांड में शामिल रिंकू की पत्नी उसके प्रेमी रजत, अनमोल और 3 हत्या कर मध्य प्रदेश से फरार 20 हजार के इनामी हनी दुबे को गिरफ्तार किया और साथ ही आरोपियों से एक कार की बरामद। अपर पुलिस अधीक्षक ने किया हत्या का खुलासा और भेजा जेल, वही पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 20 हजार के इनाम की करी घोषणा।

Read More »