Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 414)

Jan Saamna Office

प्रभारी मंत्री ने विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा की

उरई, जन सामना ब्यूरो। राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार नीलिमा कटियार का जनपद जालौन के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी मंत्री द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। उन्होने बताया कि जनपद की पुलिस पीड़ित व्यक्तियों की मदद हेतु सूचना आने के तत्काल गन्तव्य स्थान पर पहुंचकर पीड़ितजनों की मदद करती हैं। प्रभारी मंत्री द्वारा लम्बित दर्ज मामलों की जानकारी की। जिस पर बताया गया कि 273 मामले विभिन्न थानों से दर्ज है जिस पर प्रभारी मंत्री जी द्वारा सबसे पुरानी लम्बित फाईलों को तत्काल निस्तारित किये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने अवैध खनन आदि के चर्चा की जिस पर बताया गया कि जनपद में अवैध खनन का कार्य पूर्ण नियंत्रण में है कही से किसी प्रकार की कोई शिकायत नही हैं।

Read More »

प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी अतिक्रमण कारी बाज नहीं आ रहे

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। हाईवे मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए सक्रीय स्थानीय प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी अतिक्रमण कारी बाज नहीं आ रहे हैं। अधिशासी अधिकारी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अतिक्रमण हटाकर जब टीम आगे बढ़ जाती है। तो अतिक्रमणकारी पुनः अपना सामान रखकर अतिक्रमण कर लेते हैं। एक सप्ताह की छुट्टी के बाद लौटे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उमेश कुमार मिश्र ने पालिका दस्ते के साथ बुधवार को अभियान चलाकर कस्बा मार्ग में मौरंग गिट्टी डालकर मार्ग अवरुद्ध करने वालों से जुर्माना वसूला तथा हाईवे मार्ग के किनारे जमा अतिक्रमणकारियों को समझा-बुझाकर हटाया। लेकिन अधिशासी अधिकारी की टीम के जाते ही अतिक्रमणकारी पुनः अपने स्थानों पर जम गए जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल फोन पर अधिशासी अधिकारी से की गई लेकिन नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते स्पष्ट बात ना होने पर अतिक्रमण प्रभारी करन सिंह को लोगों ने बताया तो उन्होंने देखेंगे कहकर पल्ला झाड़ लिया।

Read More »

अब शिक्षक भी अपने गृह जनपद में करा सकेंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। अपर प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशक भी अब अपने जनपद के अंदर गृह विकासखण्ड में स्थानांतरण करा सकेंगें। इसके लिए शासनादेश जारी किया जा चुका है। जिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन 100 से अधिक होगा उन्हीं विद्यालयों में सम्बन्धित विषयों के मध्य पारस्परिक स्थानांतरण किया जायेगा। इसके अलावा जिन विद्यालयों में जिन विषयों के रिक्त पद होंगे वहाँ उसी विषय के अनुदेशक का स्थानांतरण हो सकेगा। स्थानांतरण में निम्न क्रमानुसार वरीयता दी जाएगी विकलांग (महिला/पुरूष), विधवा/तलाकशुदा महिला, महिला अभ्यर्थी, उम्र में वरिष्ठ अभ्यर्थी।

Read More »

संस्था ने महिला हिंसा पर इण्टर कालेज के छात्रों को किया जागरूक

क्षेत्र में पदयात्रा, रैली, फिल्म, दीवाल लेखन कर किया जा रहा है लोगों को जागरूक
चन्दौली, दीपनारायण यादव। नौगढ़ चन्दौली ग्राम्या संस्थान एवं बदलाव हेतु साझेदारी परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक चलाए जा रहे महिला हिंसा पर जागरूकता हेतु अभियान के अंतर्गत बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में फिल्म शो दिखाकर महिला हिंसा पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान संस्थान की नीतू सिंह ने कहा कि महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। पपेट शो, फिल्म शो,साइकिल रैली, पदयात्रा, गोष्ठी, दीवाल लेखन आदि के माध्यम से लोगों को महिला हिंसा पर जागरूक किया जा रहा है। सहयोग संस्थान लखनऊ से आए शादाब ने कहा कि अभी भी महिलाएं आए दिन हिंसा का शिकार हो रही हैं।महिला पुरुष में भेदभाव देखा जाता है। इसी सोच को बदलने के लिए यह अभियान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है, जिससे समाज मे समरसता हो। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक कुमार यादव ने कहा कि लड़की- लड़का दोनों को पढ़ाई लिखाई खान-पान आदि में समान अवसर देना चाहिए। आज लड़कियां किसी मामले में लड़कों से कम नहीं है। जरूरत है इनको मौका और माहौल दिया जाए। जिससे समाज में समानता आएगी। विद्यालय परिसर में सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से महिला हिंसा पर जागरूक किया गया। इस दौरान त्रिभुवन, मदन मोहन, रामबली, रामविलास, राजेश, श्री राम सहित विद्यालय के समस्त बच्चे एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Read More »

जिला सम्मेलन में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर सरकार को कोसा

सम्मेलन में 11सदस्यीय टीम का हुआ चयन
चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। स्थानीय गांधी पार्क में बुद्धवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने अपना तीसरा जिला सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें महिलाओं पर पूरे देश में हो रहे आत्याचार पर संगठन ने सरकार को कोसा। इस दौरान बोलते हुए एपवा की राज्य सचिव कुसुम वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़े बताते हैं कि पूरे देश की तूलना में उ०प्र० में महिलाओं के विरूद्ध अपराध सबसे ज्यादा हुए है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मोदी-योगी राज में अपराधियों को सजा मिलने के बजाय सरकार आरोपियों को संरक्षण दे रही है। आगे कहा गया कि इसमें संदेह की गुंजाइश नहीं है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा प्रदेश में विकराल रूप ले चुकी है, हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष को तेज करना होगा। सम्मेलन में 11 सदस्यीय कमेटी बनायी गयी, जिसमें जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी, जिला सचिव प्रमिला मौर्या का चुना गया। जिला सम्मेलन को तीन सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल मुन्नी देवी, सुनीता देवी तथा श्यामा देवी ने संचालित किया। सम्मेलन में माले के जिला सचिव अनिल पासवान, प्रमिला देवी, रीना, रेखा, मंजू, सिराती देवी ने अपने विचार व्यक्त किये।

Read More »

7वीं आर्थिक गणना के सफल सम्पादन एवं माॅनीटरिंग हेतु गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

7वीं आर्थिक गणना का आंकड़ा संग्रहण एवं प्रथम स्तर का पर्यवेक्षण कार्य काॅमन सर्विस सेण्टर के द्वारा नियुक्त प्रगणकों/पर्यवेक्षकों के माध्यम से निर्धारित समय में कराया जाये पूर्ण: मुख्य सचिव
उद्यमियों तथा व्यापारियों से गणना के कार्य मिलने से पूर्व उद्योग मण्डल तथा व्यापार मण्डल को सूचित कर दिया जाये, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रान्ति उत्पन्न न हो: मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सातवीं आर्थिक गणना का आंकड़ा संग्रहण एवं प्रथम स्तर का पर्यवेक्षण कार्य काॅमन सर्विस सेण्टर के द्वारा नियुक्त प्रगणकों/पर्यवेक्षकों के माध्यम से मोबाइल ऐप में निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं। आंकड़ा संग्रहण का कार्य प्रदेश के समस्त 75 जनपदों के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक गणना के कार्य में किसी भी प्रकार की भ्रान्ति न उत्पन्न हो, इसलिये उद्यमियों तथा व्यापारियों से मिलने से पूर्व उद्योग मण्डल तथा व्यापार मण्डल को सूचना अवश्य उपलब्ध करा दी जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जनपदीय अधिकारी द्वारा भी सहयोग किया जाये।

Read More »

शवदाह गृह बमरौली की भूमि बनी त्रिशंकु

प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। प्रयागराज के बमरौली क्षेत्र के सैकड़ों गांव शवदाहगृह का इंतजार वर्षों से कर रहे हैं लेकिन आज तक न जमीन का पता हैं और न ही उसके निर्माण को दिये जाने वाली धनराशि का जबकि सरकारी दस्तावेज में जमीन और धनराशि दोनो उपलब्ध दर्शाया जा रहा है।
आपको बता दें शहर पश्चिमी के विधायक और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने क्षेत्र की जनता की समस्या को खत्म करने का आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द बाकराबाद, बमरौली उपरहार में एक शवदाह गृह बनेगा। जिसके परिणाम स्वरुप जमीन और धनराशि दोनो उपलब्ध हुई। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कान में तेल डालकर सोते रहे हैं। इस बारे में उपजिलाधिकारी सदर प्रयागराज का कहना है कि हम शवदाहगृह बनवाने के लिए नहीं बैठे खेत को नपवा सकते हैं। शवदाहगृह बनवाना यह हमारा काम नहीं है। लेखपाल प्रभाकर सिंह क्षेत्र की जनता को रौब दिखाकर झूठे मामलो में फसाने की धमकी देता रहता है और कहता यदि शवदाहगृह की बात की तो जेल भेजवा देंगे।

Read More »

राष्ट्र तभी विकसित होगा जब हमारी सहभागिता होगी- पंकज गुप्ता

एमएसएमई व सीएफटीआई आगरा द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन
उन्नाव, जन सामना ब्यूरो। उन्नाव जनपद के गंगाघाट स्थित शिखर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत प्रशिक्षित प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता सभापति व सदर विधायक उन्नाव ने फीता काटकर समारोह का उद्घाटन किया।
उनके साथ विशिष्ट अतिथी के गोल्डी गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि, विकास मिश्रा जिला पंचायत सदस्य, विनय तिवारी सभासद, विनयराज तिवारी प्रबंधक, शिशिर अवस्थी प्रोग्राम मैनेजर, मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम केंद्र संचालक सुरेशचंद्र शुक्ला ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात पंकज पटेल ने चेयरमैन प्रतिनिधि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी श्रंखला में ज्ञान शंकर द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Read More »

देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती पर सिविल जज ने कराया शपथ ग्रहण

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन हाल में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन रामगोपाल यादव ने समस्त न्यायालय कर्मियों व मौजूद स्थानीय अधिवक्ताओं को राष्ट्र हित, समाज हित, राष्ट्र सेवा एवं कर्तव्य परायणता की शपथ दिलवाई। सिविल जज जूनियर डिविजन रामगोपाल ने बताया कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद वकील, पत्रकार के साथ ही साथ देशभक्त राजनीतिक भी थे। जिन्होंने अंग्रेजों भारत छोड़ो, नमक सत्याग्रह आदि आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पत्रकार के तौर पर उन्होंने “सर्च लाइट” वह “देश” नामक पत्रिका का प्रकाशन किया। उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए भी आंदोलन चलाया। कांग्रेस सरकार में खाद्य एवं कृषि मंत्री पद को भी सुशोभित किया। 1950 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने तथा 1957 में दोबारा इसी पद पर नियुक्त किए गए। उन्हें 1962 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। लोकप्रिय होने के कारण उन्हें देश रत्न और राजेंद्र बाबू के नाम से भी जाना जाता था। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक शिवराम पचौरी, विमलेश तिवारी सहित समस्त न्यायालय कर्मी व अधिवक्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया। तथा सब ने एक दूसरे को जयंती की बधाई दी।

Read More »

एसडीएम ने फुटपाथ पर लेटी बूढ़ी महिला को रैन बसेरा में ले जाने का आदेश दिया

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। उपजिलाधिकारी राम शिरोमणि ने बस स्टॉप फुटपाथ पर लेटी हुई बूढ़ी महिला को कंबल देकर तत्काल अधिशाषी अधिकारी एमएल गौतम को रैन बसेरा में ले जाने का आदेश दिया। महिला की सेहत का ख्याल रखते हुए भोजन उपलब्ध कराकर रहने की व्यवस्था के भी आदेश दिए। बूढ़ी महिला ने अपना नाम केदन देवी पत्नी विशाल रामपुर बिहार बताया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि महिला को जल्द वृद्ध आश्रम भिजवा दिया जाएगा जिससे कि उनकी जान की सुरक्षा बनी रहे और वह स्वस्थ रहें वहीं कस्बे वासियों की मानें तो बूढ़ी महिला करीब 15 दिनों से बस स्टॉप पर दर-दर भटक रही थी। कभी किसी से रुपए मांग कर पेट भरकर, फुटपाथ पर ही सो जाती। कस्बे वासियों की अपील पर उप जिलाधिकारी राम शिरोमणि ने मौके पर निरीक्षण कर सड़क पर लेटी बूढ़ी महिला को कंबल देखकर नगर पंचायत कार्यालय के रैन बसेरा में ले जाने का आदेश दिया। उप जिलाधिकारी ने कस्बा वासियों से अपील की किसी भी अंजान वृद्ध अनाथ महिला को कही देखते है तो उसकी जानकारी तत्काल नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी शिवली या उनसे संपर्क कर जानकारी दें।

Read More »