Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 43)

Jan Saamna Office

केस्को की लापरवाही से लाइनमैन की बिजली में चिपक कर मौत

सविंदा कर्मचारी था म्रतक, लाईनमैन के पद पर था तैनात
लाईन में अचानक करंट आने से झुलसा केस्को कर्मचारी मौके पर मौत
कानपुर। गॉव में बिजली लाईन की फाल्ट को ठीक कराने को लेकर केस्को स्टाफ से फोन पर लाईन बंद कराने के बाद म्रतक खम्बे पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक लाईट आ जाने से करंट से झुलस कर खम्बे से गिरकर केस्को के सविंदा कर्मचारी की मौत, मौके पर एकत्र गॉव वाले सहित केस्को अधिकारी पहुंचे।
कानपुर आउटर सचेंडी थाना के ईश्वरीयगंज गॉव निवासी जितेन्द्र ने बताया की म्रतक उसका बडा भाई था।

Read More »

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगा ठगी का आरोप वीडियो वायरल

पीड़ित युवक ने लगाया आरोप, नौकरी के नाम पर एक लाख की ठगी
सोशल मीडिया पर पीड़ित ने स्वयम का वीडियो बनाकर किया वायरल
चौकी, थाना, कमीश्नर के साथ-साथ जन सुनवाई तक की शिकायत
नहीं हुई कोई सुनवाई, सोशल मीडिया का लिया सहारा
कानपुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष पर नौकरी के नाम पर पैसे लेकर ठगी करने का आरोप लगा, एक युवक ने वीडियो वायरल किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भाजपाईयों में चर्चा शुरू हो गई। भाजपा 2022 के चुनाव में अपनी धूमिल छवि को साफ करने का भरसक प्रयास करने में लगी है। तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता इस तरह की हरकतो से भाजपा के नाम पर लोगों का शोषण करने में लगे हुये है।
कानपुर दक्षिण, कानपुर के दक्षिण के बर्रा मंडल अघ्यक्ष पंकज गुप्ता पर कानपुर देहात निवासी शुभम गुप्ता ने 2018 में पुलिस भर्ती के लिये भाजपा के बर्रा मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता को एक लाख रूपये दिये थे। जिसके बाद शुभम ने भर्ती प्रक्रिया में भाग भी लिया। लेकिन नौकरी न मिल सकी। जिसके बाद शुभम द्वारा अपने एक लाख रूपये वापस मांगने पर पंकज गुप्ता द्वारा तीन साल तक शुभम को टरकाया गया। जिसके बाद पीडित शुभम गुप्ता थाने जाने की बात कही तो मंडल अध्यक्ष ने पैसे वापस न करने की धमकी दी।

Read More »

धुंध भरी इस जिंदगी में भी हम

एक एक कदम बढ़ाते रहे
दिल बिखर सा गया हादसों में मगर
उम्मीद का दिया हम जलाते रहे
ग़म की आंधियों ने जब भी डराना चाहा
बेवजह मुसलसल मुस्कुराते रहे
चमन में कांटों की परवाह किए नहीं
फूलों से हम खिलखिलाते रहे
अब तो तन्हाइयों से है प्यार हो गया
अपनी मस्ती में हम गुनगुनाते रहे
यह हंसी तुम अदू छीन सकते नहीं
रायगां अपने दिल क्यों जलाते रहे
( अदू- दुश्मन, रायगां- फिजूल)
बीना राय, गाजीपुर

Read More »

100 इलेक्ट्रिक बसों का रूट तय, शहर के अन्दर 07 रूटों पर संचालित की जायेंगी

कानपुर नगर। सिटी बस सेवाओं में सुधार लाने हेतु और संचालन हानि को कम करने के लिए मंडलायुक्त/अध्यक्ष द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।
कानपुर सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज लि0 की संचालन के संबंध में एक बैठक आहूत की गयी, बैठक के दौरान के.सी.टी.एस.एल के संचालन के संबंध में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा हुई एवं उन पर तत्काल कार्यवाही/अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिये गये।
अवगत कराया गया कि कानपुर सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज लि0 के पास 270 बसें थीं जिनमें से 80 मेरठ सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज लि0 को भेज दी गयीं, 39 बसें निष्प्रयोज्य की गयीं तथा 5 बसें नीलामी में लगी हैं।

Read More »

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय के परिसर में आयोजित

कानपुर नगर। आर0पी0 सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया है कि आज शनिवार को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इस मौके पर अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निपटारा कराने की अपेक्षा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारी समय श्रम व पैसा बचायें और लोक अदालत में मौके पर ही अपने वादों का त्वरित निराकरण कराये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी वादकारी एवं उपस्थित महानुभावों कोविड-19 का पालन अवश्य करे एवं दो गज की दूरी मास्क है जरुरी का प्रयोग करते हुये वादों का निस्तारण कराये।

Read More »

लद्दाख सीमा पर सामरिक तैयारियां

2 सितम्बर को भारतीय सेना ने लद्दाख में लाइव फायर एक्सरसाइज को अंजाम दिया। फायर एण्ड फ्यूरी कॉर्प्स की अगुवाई में यह युद्धाभ्यास किया गया। इस तरह सेना ने समुद्र तल से तकरीबन 15000 फुट की उंचाई पर अपनी तैयारी को परखा। कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन भी इस अभ्यास में मौजूद थे। उन्होंने सेना की आर्मड रेजीमेंट के जवानों से बातचीत करके उनका हौसला बढ़ाया। इस अभ्यास में सेना की स्नो लेपर्ड ब्रिगेड के टी-90 भीश्म और टी-72 अजय टैंको ने अपनी मारक क्षमता दिखाई। ये तैयारियां बताती हैं कि भारतीय सेना नें विशम परिस्थितियों में लड़ने की तैयारी की है। उल्लेखनीय है कि मई 2020 से भारतीय सेना और चीन की सेना लद्दाख की सीमा पर आमने-सामने है। यहां पर दोनों देशों ने 50.-50 हजार से अधिक सैनिकों को तैयार कर रखा है।

Read More »

पैरालम्पिक में दो पदक जीतना सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है अवनि का गोल्डन सफर

टोक्यो पैरालम्पिक में भारतीय खिलाडि़यों ने कमाल का प्रदर्शन किया और सबसे बड़ा कारनामा कर दिखाया भारत की पैरा शूटर अवनि लखेरा ने, जो 5 सितम्बर को पैरालम्पिक के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक बनी। दरअसल अवनि ने इस पैरालम्पिक में दो-दो पदक जीतकर ऐसा इतिहास रच डाला, जो अब तक ओलम्पिक या पैरालम्पिक के इतिहास में भारत की कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं कर सकी है। भारतीय निशानेबाज अवनि लखेरा ने टोक्यो पैरालम्पिक में 30 अगस्त को हुई निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, जो पैरालम्पिक्स के इतिहास में भारत का शूटिंग में पहला स्वर्ण पदक था।

Read More »

भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन 13 सितंबर को होगा आयोजित

ऊँचाहार, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी ऊंचाहार विधानसभा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल के संयोजन में दिनांक 13 सितंबर 2021 को दोपहर 2:00 बजे देव गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग का भव्य सम्मेलन सुनिश्चित हुआ है। सम्मेलन में अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद लल्लू सिंह संबोधित करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे। इस अवसर पर अभिलाष चंद्र कौशल ने ऊंचाहार विधानसभा के सभी प्रबुद्ध साथियों का आह्वान किया है कि सम्मेलन में पधार कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाए। कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिवक्ता गण, शिक्षक साथी, डॉक्टर, इंजीनियर सहित समाज के सभी प्रबुद्ध साथियों को सम्मिलित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Read More »

सरकार के इस विशेष अभियान से रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा फायदा

ज़मीनीं स्तर से जुड़े छोटे दुकानदारों, अशिक्षित रेहड़ी पटरी वालों की डिजिटल भुगतान की भ्रांतियां, भ्रम दूर कर प्रोत्साहन पैकेज देकर उत्साहित करना जरूरी – एड किशन भावनानी
भारत में एक ज़माना ऐसा था कि कई ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों के अनेक अशिक्षित नागरिकों को पैसे चिल्लर हो या नोट गिनना तक नहीं ज़मता था जो किसी न किसी अपनी सुविधा की ट्रिक से उस पैसों की गिनती को समझने की कोशिश करते थे ऐसा हमारे बड़े बुजुर्ग लोग बताते थे। हालांकि ऐसी स्थिति कुछ हद तक आज़ भी अति दुर्गम इलाकों में हो सकती है ऐसा मेरा मानना है।…साथियों बदलते परिवेश में आज हम डिजिटलाइजेशन की चकाचौंध दुनिया में पहुंच गए हैं।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिले भाजपा नेता

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के भुसई का पुरवा निवासी प्रेमचन्द्र लोधी 25 वर्ष की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी व मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री योगी जी से पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी व कोटिया चित्रा निवासी सुशील कुमार के 10 वर्षीय पुत्र की गंगा में डूबने से मौत एवं सरायं हरदौ निवासी राम सजीवन के 12 वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत की सूचना पाकर पीड़ित जनों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया व हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Read More »