Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 449)

Jan Saamna Office

जल जमाव से आजिज ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

चन्दौली/चकिया, दीपनारायण यादव। चकिया तहसील क्षेत्र के भोड़सर गांव में जल जमाव होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकारी को समस्या के निस्तारण के लिए पत्रक दिया। बतातें हैं कि भोड़सर गांव में नाबदान तथा नल के पानी को सड़क पर फैलने से ग्रामीणों को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है, जिसके सम्बन्ध में ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान से कहने के बावजूद भी आज तक पानी निकासी की समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया।जिससे आजिज आकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई। इस सम्बन्ध में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालचन्द्र सिंह ने बताया कि सड़क पर सत्तर मीटर की दूरी में बराबर जल जमाव रहता है, गंदे पानी से बदबू भी आती है, इससे होकर गुजरने में बच्चों तथा औरतों कोे दिक्कत होती है, ग्राम प्रधान से कहने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पाया, उसी सिलसिले में ग्रामीण उपजिलाधिकारी से मिलने आये हैं।

Read More »

कौशांबी से लापता बालक प्रयागराज में मिला

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। थाना धूमनगंज अंतर्गत सुलेम सराय में आज सुबह भोर में लगभग 3ः00 बजे एक 8 वर्षीय बालक अज्ञात अवस्था में गश्त कर रहे धूमनगंज पुलिस को मिला। यह लड़का अपना पता सही ढंग से नहीं बता पा रहा था। इसके लिए पुलिस को तीन -चार घंटे काफी मशक्कत करना पड़ा जब इसके बारे लोगों से संपर्क कर खोजबीन की गई तो पता चला कि यह लड़का ग्राम मातपुर पावन थाना पुरामुफ्ती जनपद कौशांबी का रहने वाला है। जिसका नाम मोहम्मद अरशद माता का नाम रेहाना बेगम एवं पिता का नाम मोहम्मद हसीन है।
आपको बताते चले यह बालक कल शुक्रवार को लगभग दोपहर 12ः00 बजे अचानक घर से लापता हो गया था। अचानक कैसे गायब हुआ घर वाले इस बात की सही जानकारी नहीं दे सके। आज शनिवार को बमरौली पुलिस चैकी प्रभारी नित्यानंद सिंह ने बालक के माता-पिता को बमरौली पुलिस चौकी में बुलाकर बच्चे को सुपुर्द कर दिया। बच्चे की मां ने बताया कि मेरे जिगर के टुकड़े अरशद को खोजने के लिए पुलिस का बहुत बहुत धन्यवाद करती हूँ और धूमनगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य लिए एहसानमंद रहूंगी।

Read More »

उपराष्ट्रपति ने चार देशों के साथ भारत के संबंधों को सुदृढ़ बनाने की इच्‍छा जताई

उपराष्ट्रपति ने गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन के दौरान अफगानिस्तान के राष्ट्रपति, वियतनाम के उपराष्ट्रपति, क्यूबा के राष्ट्रपति और वेनेजुएला के राष्ट्रपति के साथ बातचीत की
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने अजरबैजान के बाकू में 18वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन के दौरान अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद अशरफ़ गनी, वियतनाम की उपराष्ट्रपति सुश्री डांग थि एनजोक थिन्ह, क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डाज़-कैनेल बरमूडेज़ और के वेनेजुएला के बोलीवरियन गणराज्य के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो मोरोस के साथ बातचीत की।
इन चार गणमान्य व्यक्तियों के साथ अपनी बातचीत के दौरान, उपराष्ट्रपति ने अफगानिस्तान, वियतनाम, क्यूबा और वेनेजुएला के साथ सभी क्षेत्रों में भारत के घनिष्ठ संबंधों को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Read More »

नौसेना प्रमुख ने दूरस्थ अंडमान आउटपोस्ट में तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने ग्रेट निकोबार द्वीप के कैम्पबेल बे में आईएनएस बाज का दौरा किया और कैम्पबेल बे की विभिन्न इकाइयों में तैनात कर्मियों के साथ एक दिन बिताया। नौसेना प्रमुख ने दीपावली के शुभ अवसर पर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
वार्तालाप के दौरान, एडमिरल करमबीर सिंह ने दोहराया कि अंडमान निकोबार द्वीप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और समुद्री क्षेत्रों की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण क्षमता से युक्त क्षेत्र है। उन्होंने बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में समुद्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने और भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आईएनएस बाज की सराहना की।

Read More »

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान में पुनर्वासित दिव्यांगजन बच्चों के साथ वार्तालाप किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बहिरंग बाल रोगियों और पुनर्वासित दिव्यांगजन बच्चों एवं उनके माता-पिता से वार्तालाप किया। राष्ट्रपति ने दिव्यांगजन बच्चों और उनके अभिभावकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर, दिव्यांग बाल रोगियों को सहायक उपकरण भी भेंट किये गये।
इसके पश्चात, राष्ट्रपति ने संस्थान के संकाय सदस्यों के साथ भी वार्तालाप किया। संस्थान के तीनों विभागों के प्रमुखों ने अपने-अपने विभागों का संक्षिप्त विवरण देते हुए जानकारी दी कि संस्थान में किस प्रकार से दिव्यांगजन रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार किया जाता है।

Read More »

भारत में इस्पात की मांग 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की तैयारी कर रहा है

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि देश में इस्पात की मांग में काफी वृद्धि हुई है और भविष्य में इसके और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि भारत 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की तैयारी कर रहा है। श्री प्रधान ने आज टोक्यो में इस्पात एक्सेस कैपेसिटी पर वैश्विक फोरम की मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में इस्पात की मांग इसके क्षमता विस्तार की प्रेरक शक्ति होगी। उन्होंने कहा “मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि भारत में तेजी गति से आर्थिक विकास और ढांचागत विकास के साथ इस्पात की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और भविष्य में इसके और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि 2024 तक भारत 5 ट्रिलियन खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की तैयारी कर रहा है। इसके अतिरिक्त भारत अगले पांच वर्षों में अपने बुनियादी ढांचे के विकास पर लगभग 1.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सब देश में इस्पात की मांग के लिए अच्छा है। हम इस्पात की प्रति व्यक्ति खपत 72 किलो प्रति व्यक्ति के वर्तमान निम्न स्तर से बढ़ाकर 2030 तक 160 किलो प्रति व्यक्ति करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस्पात की भारत की मांग हमेशा इसके क्षमता विस्तार की प्रेरक होगी।”

Read More »

दीपावली हर्षोल्लास एवं आपसी एकता का पर्व: डीएम

जनपद के अधिकारियों ने दी जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई
ध्वनि, वायु प्रदूषण के लिए आतिशबाजी का प्रयोग न करे: डीएम-एसपी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश के साथ ही प्रेम, स्नेह, भाईचारा, शान्ति, सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखण्डता को मजबूती प्रदान करने वाला पर्व है। प्रदेश व जनपद की फिजा में अमन चैन, समाज में समृद्धि तभी संभव है जब सभी लोग मिल जुलकर रहे तथा सकारात्मक विकासपरक कार्य करे। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए है कि वे क्षेत्र का संयुक्त रूप से भ्रमण करते रहे तथा असामाजिक तत्वो को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करे। उन्होने कहा कि रों, चौराहों आदि भीड़ वाली जगहों पर भी विशेष सतर्कता बरती जाए।

Read More »

दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत करें आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। वित्तीय वर्ष/ शैक्षिक सत्र 2019-20 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित 15 जुलाई 2019 तक मान्यता प्राप्त अवशेष संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन, पाठ्यक्रमों का सत्यापन, शुल्क अंकन एवं डाटा लाक करने एवं विलम्ब से घोषित हुए परीक्षाफल तथा डी0एल0एड0(बी0टी0सी0) सत्र 2017-18 के नवीनीकरण वाले छात्रों हेतु छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के आनलाइन आवेदन, अग्रसारण एवं धनराशि वितरण हेतु सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्गों हेतु निम्न विवरण के अनुसार नवीन समय-सारिणी निर्गत की गयी है।

Read More »

वैवाहिक जोड़ों को उपहार स्वरूप प्रदत्त की जाने वाली सामग्री हेतु अपील

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि निदेशालय समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत वैवाहिक जोड़ों हेतु कपड़े, बिछिया, चाॅदी के पायल तथा 07 बर्तन  का क्रय किया जाना है, जिसमें आपूर्तिकर्ता प्रायः स्वर्णकार एवं बर्तन/वस्त्र विक्रेता अलग-अलग फर्में(यथावश्यकता एकल फर्म) होंगे। प्रति जोड़ा रू0 10,000/- की सीमा उपरिवर्णित सामग्री हेतु निर्धारित है। जनपद में जोड़ों की संख्या 505 अनुमानित है। उक्त हेतु प्रतिस्पर्धात्मक दरें प्राप्त करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 02.11.2019 को समय पूर्वाह्न 10ः00 बजे कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात के कक्ष में आहूत की जायेगी। समस्त इच्छुक फर्माें से अपील है कि वह अपनी सामग्री का नमूना सहित उक्त प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते है।  सामग्री चयन एवं मूल्य निर्धारण प्रक्रिया समस्त उपस्थित व्यवसायियों के समक्ष ही सम्पन्न कराई जायेगी। फर्म का निर्धारण होने के उपरान्त उनसे सहमति पत्र प्राप्त किया जायेगा।

Read More »

मत्स्य पालक 24 किसानों ने वैज्ञानिक तकनीकी ज्ञान किया प्राप्त

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आत्मा योजनान्तर्गत जनपद से बाहर राज्य स्तरीय 20 मत्स्य पालकों को भ्रमण कार्यक्रम जनपद औरैया की तहसील विधूना के ग्राम औरव मड़हा में दिनांक 24 अक्टूबर 2019 को समय 12 बजे पहुंचकर मत्स्य पालक के तालाब पर 24 किसानों का भ्रमण मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण कानपुर देहात की उपस्थिति में सम्पन्न उक्त भ्रमण कार्यक्रम में जनपद के मत्स्य पालकों ने वैज्ञानिक तरीखे से मत्स्य पालन की तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया। उपरोक्त जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण डा0 रणजीत सिंह ने दी है।

Read More »