Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 464)

Jan Saamna Office

वरिष्ठ पत्रकार समीम दुर्रानी बने उत्तराखंड संयोजक

घाटमपुर / कानपुर, शिराजी। रिष्ठ पत्रकार समीम दुर्रानी को “नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत” के एसोसिएशन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुमुद रंजन, रेजिडेंट के प्रदेश संयोजक सतीश शॉर्डवेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता द्वारा उत्तराखंड राज्य संयोजक जाने पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत के सदस्यों ने बधाई व ढ़ेर की शुभकामनाएं दी। दी इस पर समीम दुर्रानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो नमेदा ी मुझे सौंपी गई है मै उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाउंगा और अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहूंगा “नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत” संगठन को प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सभी को साथ लेकर विस्तार किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सी o झा, महाराष्ट्र राज्य संयोजक विपेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ। संजय वीजीतवर सहित अन्य पत्रकार सलगीर अशरफ, अज़ीम खान, गबर सिंह, पूरन शर्मा के अलावा जलीस अहमद कासमी, वरिष्ठ पत्रकार व (एडवोकेट) राजेश शर्मा, ओम प्रकाश आर्यवंशी, सलीम अहमद, शमशादअली, मयंक मैनाली, हरपाल सिंह , विनोद कुमार, नेमपाल सिंह सैनी, वीरेन्द्र कुमार, पंकज तिवारी, मुकेश छिमवाल, असलम सिद्दीकी, दिलशेर हुसैन, प्रकाश भट्ट, संजय सिंह मेहता “संजू” एलाव डा जुनैद अख्तर, नेहा सागर, अजीम आदि ने जीत दी।

Read More »

गाँधी जयंती पर लखनऊ जीपीओ में तीन दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘अहिंसा पैक्स-2019’

डाक टिकटों के आईने में दिखेंगे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, जारी होंगे पाँच स्पेशल कवर
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती पर डाक विभाग द्वारा लखनऊ जीपीओ में 2 से 4 अक्टूबर तक तीन दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी ‘अहिंसा पैक्स-2019’ का आयोजन किया जायेगा। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा 2 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे एवं समापन 4 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा किया जायेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ एवं चेयरमैन ‘अहिंसापेक्स-2019’ कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक टिकट प्रदर्शनी में देश-विदेश के तमाम डाक टिकट प्रदर्शित किये जायेंगे। इसके अलावा गाँधी जी पर आधारित पाँच विशेष आवरण व विरूपण का भी विमोचन किया जायेगा। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि इस डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्देश्य गाँधी जी के सिद्धांतों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना ताकि उनके बताये हुए मार्ग पर चल कर नये भारत का निर्माण किया जा सके।
लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर आर. एन. यादव ने बताया कि फिलेटली प्रदर्शनी के दौरान स्कूली बच्चों एवं युवाओं के लिए फिलेटली कार्यशाला, फिलेटली सेमिनार, ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता, क्विज, डिजाइन ए स्टैम्प एवं ‘पिक द स्टैम्प एंड स्पीक’ जैसी तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

Read More »

प्रदेश सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण हेतु चलाई हैं कई योजनाएं

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश सरकार उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। इनमें मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजनान्तर्गत पंजीकृत महिला कर्मकारों को दो प्रसव तक 03 माह के वेतन के समतुल्य धनराशि तथा एक हजार रुपये चिकित्सा बोनस तथा पंजीकृत पुरूष कामगारों की पत्नियों को 6000 रु0 दो किश्तों में दिये जाने का प्राविधान है। इस योजना के अन्तर्गत जून 2019 तक 98094 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। शिशु हितलाभ के अन्तर्गत दो सन्तानों हेतु लड़की के पैदा होने पर 15 हजार रु0 व लड़का होने पर 12 हजार रु0 की धनराशि प्रतिवर्ष दो वर्ष तक दी जाती है। इस योजनान्तर्गत जून, 2019 तक 161197 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजनान्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की साधारण मृत्यु के अन्तर्गत 02 लाख रु0 की सहायता एवं दुर्घटना के फलस्वरूप मृत्यु की दशा में 05 लाख रु0 की सहायता धनराशि एफआईएस के माध्यम से दी जाती है। कार्यस्थल पर पूर्ण स्थायी विकलांगता होने पर 03 लाख रु0 की धनराशि एवं आंशिक स्थायी विकलांगता होने पर 02 लाख रु0 की धनराशि एवं कार्यस्थल से इतर स्थायी अपंगता की स्थिति में 02 लाख रु0 की धनराशि, अस्थायी आंशिक विकलांगता की स्थिति में निर्माण श्रमिक को एकमुश्त 01 लाख रु0 की धनराशि अनुग्रह राशि के रूप में दी जाती है।

Read More »

महिला आयोग की सदस्य 03 अक्टूबर को सुनेंगी समस्यायें

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर द्वारा 3 अक्टूबर 2019 पूर्वान्ह 11 बजे जनपद कानपुर देहात के सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश महिला आयोग में लंबित महिला उत्पीडन के मामलों की स्थलीय जन सुनवाई हेतु समीक्षा की जयेगी तथा साथ ही जनपद की महिलाए अपने उत्पीडन संबंधी प्रार्थनापत्र सदस्यों को सौंप कर अपनी समस्याओं के बारे में व्यापक रूप से विचार विमर्श कर सकती है।

Read More »

मत्स्य पालक तालाब में भ्रमण हेतु दे आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राज्य स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 20 मत्स्य पालकों का जनपद औरैया में मध्यान्हन 12 बजे किसी प्रगतिशील मत्स्य पालक के तालाब पर भ्रमण प्रस्तावित है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अधिकारी ने मत्स्य पालकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में विकास भवन माती में स्थित मत्स्य विभाग में अपना आवेदन दें ताकि उनकी पात्रता का परीक्षण कर उनको भ्रमण कराया जा सके।

Read More »

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक अब 9 अक्टूबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 01 अक्टूबर 2019 को होने वाली बैठक अब 9 अक्टूबर 2019 को सायं 4 बजे आहूत की जायेगी। जिसमें उद्यमी व अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग प्रिया सिंह ने दी है।

Read More »

गांधी जयन्ती के अवसर पर होगी रेस प्रतियोगिता: जिला क्रीडाधिकारी

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में 03 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर पैदल चाल (वाक रेस) प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला क्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार चैहान ने बताया कि इसके अतिरिक्त ‘‘फिट इण्डिया मूवमेन्ट‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘फिट इण्डिया प्लोगिंग रन‘‘ का आयोजन किया जायेगा जिसमें ओपेन पुरूष एवं ओपेन महिला वर्ग प्रतिभाग कर सकते है। उन्होने बताया कि कार्यक्रम में खिलाडियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए जिला क्रीडा अधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Read More »

शिकायतों में किसी भी प्रकार शिथिलता नहीं होगी क्षम्य: डीएम

ग्राम विकास अधिकारी द्वारा शिकायत के निस्तारण में शिकायत से संबंधित रिपोर्ट के बजाये अन्य रिपोर्ट लगाने पर डीएम ने दिये कार्यवाही के निर्देश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने तहसील भोगनीपुर के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना व शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि आईजीआरएस में लंबित डिफालटर प्रकरणों को शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराये। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस में डिफाल्टर की श्रेणी व लंबित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कर ले। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से एक है। शिकायतों में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायत का मलासा विकास खण्ड के ग्राम विकास अधिकारी धीरू यादव द्वारा शिकायत के निस्तारण में शिकायत से संबंधित रिपोर्ट के बजाये अन्य रिपोर्ट लगाने पर कार्यवाही के निर्देश दिये है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शिकायतों को देख परख कर सही निस्तारण व गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें।

Read More »

समाजवादियों ने खोली सरकार की पोल, सौंपे ज्ञापन

चन्दौली/चकिया, दीपनारायण यादव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने तहसील मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जिसमें उत्तर प्रदेश में हो रहे महिलाओं के साथ अत्याचार, बलात्कार और हत्या, किसानों की बदहाली, बिजली दरों में बढ़ोत्तरी, पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमले सहित अन्य मामलों के सम्बन्ध में सभा के बाद  राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को धरना स्थल पर 13 सूत्रीय ज्ञापन को सौंपा। इस सम्बन्ध में सपा नेता सुबेदार मौर्य ने बोलते हुए कहा कि किसानों मजदूरों को यह सरकार बिजली देने के नाम पर ठगने का काम कर रही है,जिनके घर में बिजली नहीं है, उनके घर में मीटर लगा दिया गया है।उन्होंने कहा कि इनका काम है पैसा वसूलना,इस देश के खजाने को चुनाव जितने के लिए खाली कर दिया गया।

Read More »

उच्चाधिकारियों के उदासीनता के चलते मैथा तहसील में रजिस्ट्री की सुविधा नहीं

मैथा तहसील के ग्रामीण अकबरपुर, रसूलाबाद तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर
शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार सविता। अधिकारियों के उदासीनता के चलते मैथा तहसील के तीन साल पूरे होने के बाद भी अभी तक मैथा तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिसके चलते ग्रामीणों को जमीनी बैनामा एवं रजिस्ट्री के लिए अन्य तहसील अकबरपुर, रसूलाबाद भटकना पड़ रहा है। मैथा तहसील के लोग दरदर भटक रहे है पर उनकी समस्या को जानकर भी उच्च अधिकारी अनजान बने बैठे है दरदर भटकने के साथ ही लोगों को अपना समय व अधिक धन भी खर्च करने पड़ रहे है। वही मैथा तहसील के शिलान्यास शिवपाल यादव जो पूर्व में समाजवादी पार्टी मुख्यमंत्री के चाचा है जो वर्तमान में स्वयं की पार्टी प्रगतिशील समाज वादी के मुखिया है। उन्होंने मैथा तहसील के शिलान्यास तीन वर्ष पहले 2015 में किया था। उसके बाद तहसील का कार्य अस्थाई बिल्डिंग में शुरू किया गया। तीन साल पूरे भी हो गए लेकिन अभी स्थाई बिल्डिंग में कार्य शुरू नहीं किया गया।

Read More »