Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 68)

Jan Saamna Office

अंतर्राष्ट्रीय दिवस – इतिहास और दिवस का महत्व उस वृत्तांत के प्रति जागरूक करना

अंतर्राष्ट्रीय दिवस – अत्याचार, यातना के पीड़ितों के समर्थन और नशा निरोधक अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाते हैं – एड किशन भावनानी
हम हर वर्ष करीब-करीब अनेक दिवस किसी ना किसी अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस के रूप में मनाते हैं। यह सिर्फ भारत में ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। क्योंकि उस दिन का एक विशेष महत्व होता है और वह दिन उस वृतांत के लिए संयुक्त राष्ट्र की असेंबली में बाकायदा प्रस्ताव लाकर बहुमत से पारित किया जाता है और उस दिन को उस विशेष वृतांत दिन के लिए मान्यता मिलती है। अभी हाल ही में हमने जून महीने में ही अनेक अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए है।…अभी 26 जून 2021 दो वृतांत के लिए महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय दिवस है।

Read More »

श्रीकृष्ण सेना में निष्क्रियता और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं : डॉ अरुण कुमार यादव

विनय शर्मा के स्थान पर रामप्रकाश यादव एडवोकेट अलीगढ़ से नए जिलाध्यक्ष और कन्नौज में अजय राजपूत सेना के जिला अध्यक्ष मनोनीत
बदायूँ। श्रीकृष्ण सेना संस्थापक डॉ अरुण कुमार यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण सेना में किसी को भी पदाधिकारी बनाने से पहले यह सुनिश्चित किया जाता है कि वह संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और समाज हित के लिए अपना समय दें लेकिन विनय शर्मा ने लगातार निष्क्रिय रहने के कारण उन्हें उनके पद से हटाया जाता है लेकिन वह श्रीकृष्ण सेना के प्राथमिक सदस्य बने रहेंगे उनके स्थान पर राम प्रकाश यादव एडवोकेट को जिला अध्यक्ष अलीगढ़ और अजय राजपूत को कन्नौज जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Read More »

पेरणा समुदाय की महिलाएं- शादी या कमाई का ज़रिया

पेरणा जाति की महिलाओं के लिए शादी एक अभिशाप है। इस जाति की महिलाओं का शादी के बाद अपने ही शरीर पर कोई हक नहीं रहता। इस अभिशाप से निकलना इस जाति की महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल काम है। पैसों के लालच में कुछ माता-पिता अपनी बेटियों की कम उम्र में ही पेरणा समुदाय में शादी कर देते हैं।शादी के लिए पेरणा समुदाय के लोग लड़की के माता-पिता को एक रकम देते हैं। जिसकी कीमत को वसूलने के लिए ससुराल वाले अपनी बहुओं को देह व्यापार में धकेल देते हैं। यह देह व्यापार इस जाति की महिलाओं की गिरती दशा के लिए जिम्मेदार है। इस रिवाज को शादी का अर्थशास्त्र भी कहा जा सकता है। जहां शादी एक ऐसी सामाजिक घटना है जिसे पैसों के लेन-देन का एक क्रम बना दिया गया है।
कौन हैं पेरणा जाति की महिलाएं?

Read More »

सोशल मीडिया से पता चल जाता है आदमी की मानसिकता का

अभी जल्दी की एक सच्ची घटना है। एक युवक ने नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था। वह पहले से ही रैंकर था। इंटरव्यू भी उसका सब से अच्छा हुआ था। इंटरव्यू में उससे जितने भी सवाल पूछे गए थे, उसने लगभग सभी सवालों के सही जवाब दिए थे। इम्प्रेशन भी उसने अच्छा जमाया था। सब कुछ बढ़िया होने के बावजूद उसे नौकरी के लिए सिलेक्ट नहीं किया गया। उस युवक ने अपने सोर्स से पता किया कि सब कुछ बढ़िया होने के बावजूद उसे नौकरी पर क्यों नहीं रखा गया? पता चला कि वह युवक सोशल मीडिया पर बिंदास फोटो डालता था और मन में जो आता था, वह लिख देता था। उससे कहा गया कि सोशल मीडिया पर आप जो कारनामा कर रहे हैं, उसकी वजह से आप को नौकरी मिली है।

Read More »

खास दिनों का महत्व

मातृदिवस, पिता दिवस या फिर वैलेन्टाइन दिवस या बहुत सारे खास दिवस मनाने पर कई सारे लोगों को ऐतराज़ होता है। उनको ये सब पाश्चात्य संस्कृति या चोंचले लगते है। और कई लोगों का मानना होता है की एक दिवस काफ़ी नहीं होता, माता-पिता या किसी के भी लिए यूँ शब्दों के ज़रिए, कार्ड देकर या पोस्ट डालकर जता देना। क्यूँकि उनका अहसान या ऋण एक दिन प्यार जता कर और संवेदना जता कर नहीं उतार सकते।
कई सारे लोगों को वेलेंटाइन डे मनाने पर भी ऐतराज़ होता है, क्यूँ भई क्या गलत है इसमें? आशिक महबूब के प्रति या पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति अगर उस दिन अपनी चाहत का इज़हार करते है तो इसमें बुराई क्या है? क्या हम हर रोज़ दिन में पचास बार एक दूसरे को बोलते है आई लव यू? इस एक दिन भावों को प्रदर्शित करना बंधन को और मजबूत बनाता है। या जो हम प्रेक्टिकली कर नहीं सकते, या कह नहीं सकते उसे लिखकर, फूल देकर या चॉकलेट देकर जता लेते है तो ये एक दिन तो बहुत ही खास होना चाहिए न।

Read More »

दुनिया को भारत की सौगात, एम-योगा ऐप से अलग-अलग भाषाओं में होगा योग का प्रसार

सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम, मानव तंदुरुस्ती और कल्याण के लिए योग – भारत के लिए सौभाग्य की बात – एड किशन भावनानी
वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच 21 जून 2021 को योग दिवस को पूरे विश्व में बहुत उत्तेजना, उत्साह खुशी और एक स्वास्थ्य डोज़ के रूप में मनाकर दिखा दिया कि स्वस्थ्य जीवन के लिए योग का कितना महत्व है। भारत के पीएम ने भी कहाहै कि वैश्विक महामारी के दौरान दुनिया के लिए, योग एक उम्मीद की किरण और इस मुश्किल समय में आत्मबल का स्त्रोत बना रहा और योग हमें तनाव से शक्ति का और नकारात्मकता से रचनात्मकता का रास्ता दिखाता है। चिकित्सा विज्ञान जितना उपचार पर ध्यान केन्द्रित करता है, उतना व्यक्ति को निरोगी बनाने पर भी करता है और योग ने लोगों को स्वस्थ बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Read More »

ड्राई राशन वितरण में धांधली पर मैनेजर को हटाया गया ADO, ISB से स्पष्टीकरण

डिप्टी कमिश्नर स्वतः रोज़गार द्वारा जाँच के बाद की गयी कार्यवाही से मचा हड़कंप
इटावा। विकासखंड बढ़पुरा के गांव मडैया करीलगढ़ में गठित स्वयं जयगुरु स्वयं सहायता समूह की गुड्डी देवी को ड्राई राशन वितरण का कार्य हेतु विकासखंड द्वारा नामित किया गया था। दो माह बाद विकासखंड पर सांठगांठ करके समूह सखी सीमा यादव अपने केला मां स्वयं सहायता समूह की नाम पर डाई राशन वितरण हेतु उठाव किया। प्रीति द्वारा इसकी शिकायत की गई। शिकायत की जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई।

Read More »

पिता के लिए चंद शब्द

आज कल फैशन बन गया है खास दिवस मनाने का तो 20 जून को पिता दिवस भी खूब मनाया जाएगा, बहुत कुछ लिखा जाएगा पर पिता वो शख़्सीयत है जिसको शब्दों में ढ़ालना मुमकिन ही नहीं। एक दिन पर्याप्त नहीं पिता के प्रति भावना जताने के लिए, प्रतिदिन पैर धोकर पिएं फिर भी ॠण न चुका पाएंगे पिता का।
शब्द घट उपकरण है भावों को प्रदर्शित करने का पर कभी-कभी उपकरण पर्याप्त नहीं होते भावनाओं को पूर्णतः दर्शाने के लिए, किसी भी बच्चे की औकात ही नहीं पिता को शब्दों में ढ़ालने की, माँ धुरी है पर पिता नींव है जिसके काँधे पर इमारत खड़ी है पूरे परिवार की। महसूस किया है कभी पिता के गीले गिलाफ़ को किसी ने ?

Read More »

ग्रामोफ़ोन से फसल बेचना हुआ आसान, हजारों किसानों ने उठाया लाभ

देश की अग्रणी एग्रीटेक स्टार्टप कंपनी ग्रामोफ़ोन पिछले पांच साल से किसानों को स्मार्ट खेती करने के लिए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सशक्त करने के उद्देश्य से कार्यरत है और उनके जीवन में समृद्धि ला रही है। कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 साल सभी के लिए काफी मुश्किल रहे और किसान भाई भी इससे अछूते नहीं रहे हैं |
लॉकडाउन की वजह से सभी सब्जी व् अनाज मंडियां बंद रहीं और किसान भाईयो को अपनी फसल बेंचने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था | उतना ही मुश्किल ये दौर हमारे अनाज व्यापारियों के लिए रहा, वो किसानो से किसी भी तरह जुड़ ना सके | कोरोना की दूसरी लहर के समय किसान अपनी रबी फसलों की कटाई में व्यस्त थे। फसलों की कटाई के बाद किसान लॉकडाउन में फसलों को कैसे बेच पाएंगे इसे लेकर फिक्रमंद थे।

Read More »

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 810 प्रधान डाकघरों में विशेष सचित्र विरुपण जारी होगा

लखनऊ। भारतीय डाक विभाग द्वारा सांतवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को वृहद रूप में मनाते हुए देश भर में 810 प्रधान डाकघरों में 21 जून को एक विशेष सचित्र विरुपण जारी किया जायेगा। इसी क्रम में लखनऊ जीपीओ द्वारा 21 जून को प्राप्त होने वाली समस्त डाक पर यह विशेष सचित्र विरुपण लगाकर डाक के माध्यम से लोगो को योग के प्रति जागरूक किया जायेगा। कैंशिलेशन एक पोस्टमार्क होता है जिसका प्रयोग डाक वस्तुओं पर प्रयुक्त डाक स्टैम्प को डिफेश करने हेतु किया जाता है, जो फिलेटली संग्रहण के दृष्टिकोण से उपयोगी होता है। स्टैम्प संग्रहण के इस कलात्मक शौक को बढ़ावा देने के लिए भारतीय डाक विभाग ने डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिये फिलेटली डिपाजिट अकाउंट की सूविधा प्रदान की है, जिसके माध्यम से कोई भी अपना फिलेटली डिपाजिट अकाउंट खुलवाकर समय – समय पर जारी होने वाली स्मारक डाक टिकट एवं विशेष आवरण प्राप्त कर सकता है।

Read More »