Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 183)

मुख्य समाचार

आईवी प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में टाइटंस की टीम रही विजेता

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे आईवी प्रीमियर लीग में बुधवार को फाइनल मुकाबला आईवी किंग्स एवं आईवी टाइटंस के मध्य खेला गया। जिसमें आईवी टाइटंस की टीम ने आईवी किंग्स को हराकर आईवी प्रीमियर लींग की ट्राफी पर पर कब्जा जमा लिया।
आईवी किंग्स के कप्तान अमन यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टाइटंस के बल्लेबाजों ने निर्धारित 15 ओवरों में सभी विकेट होकर 108 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें आकाश कुमार ने 34 रनों का योगदान दिया। किंग्स की तरफ से गेंदबाजों में आयुष पाल 3, अमन यादव 3, आयुष कुमार 2 विकेट प्राप्त करने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे किंग्स के सभी बल्लेबाज 62 रनों पर ढेर हो गए।

Read More »

गांव किनारे घूम रहे भेड़िया के हमले से घायल हुई महिला

ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के ग्राम पूरे नौबत लाल निवासी बुधई पुत्र गिरधारी ने उपजिलाधिकारी ऊंचाहार सिद्धार्थ चौधरी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। उसने यह भी बताया कि उसकी पत्नी सुमेरा आज दिन में दोपहर खेत में जानवरों को चारा खिलाने हेतु चारा लाने गई थी, तभी अचानक बगल के खेत से निकलकर एक भेडिये ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह महिला घायल हो गई। महिला के शोर करने पर आसपास खेत पर काम कर रहे अन्य लोग दौड़े तब भीड़ देखकर भेड़िया वहां से भागा। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से यह भेड़िया रात दिन में गांव के किनारे इर्द गिर्द घूमता रहता है कभी गांव के अंदर दरवाजे पर बंधी बकरियों को खा जाता है तो कभी कोई आदमी इसके हमले का शिकार हो जाता है। आज जब एक बार फिर से पीड़ित की पत्नी पर भेड़िया ने हमला कर घायल कर दिया तब पीड़ित ने उपजिलाधिकारी ऊंचाहार को पत्र लिखकर खुले में घूम रहे भेड़िया को पकड़ने की गुहार लगाई है।

Read More »

सपाईयों ने मनाई कांशीराम की पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर समाज सुधारक दलित शेाषित समाज के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ने वाले कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग चलकर दलित, शोषित, पीडित, अल्पसंख्यक गरीब के उत्थान के लिए संकल्प लिया।

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

रायबरेली। भारतीय डाक विभाग द्वारा 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में दिनांक 7 अक्टूबर को मेल एवं पार्सल दिवस एवं 8 अक्टूबर को फिलैटली दिवस के रूप में मनाया गया। 9 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधान डाकघर घंटाघर द्वारा पोस्ट मास्टर सुशील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई एवं नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में एवं डाक सप्ताह के बारे में जागरूक किया गया। विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्रों द्वारा डाकघर आकर डाक विभाग की विभिन्न शाखाओ में जाकर विभाग के बारे में जानकारी ली एवं विभाग की कार्यशैली के बारे में जाना। विभाग द्वारा फिट पोस्ट फिट इंडियाश् का संदेश आम जनमानस तक प्रभात फेरी निकाल कर पहुंचाया गया।

Read More »

भ्रमित न हों व्यापारी, निजी स्वार्थ में लोग कर रहे गुटबाजीः धर्मेंद्र मौर्य (अध्यक्ष ऊंचाहार)

ऊंचाहार, रायबरेली। ऊंचाहार व्यापार मंडल के चुनाव कराने के प्रचार को लेकर बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य ने अपना बयान जारी करके इसे भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने निजी हित के लिए गुटबाजी करके इस तरह का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, इससे सभी व्यापारी सावधान रहे। ऊंचाहार व्यापार मंडल एक पंजीकृत संस्था है, इस नाम से अन्य कोई संगठन नहीं है।
ज्ञात हो कि ऊंचाहार नगर में व्यापार मंडल के चुनाव कराने का प्रचार किया जा रहा है, जिससे व्यापारियों में भ्रम की स्थित पैदा हो गई है। इस भ्रम को दूर करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य ने बुधवार को एक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि ऊंचाहार के व्यापारियों के हित को ध्यान में रखकर पूरे नगर को चार जोन में बांटकर व्यापार मंडल का विस्तार किया गया है।

Read More »

कई वर्षों बाद गोकना घाट पर शुरू हुआ शवदाह गृह का निर्माण

ऊंचाहार, रायबरेली। मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव पं० जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि जिले की पूर्व सांसद श्रीमती सोनिया गांधी से समिति ने विगत सन् 2016 से लगातार गोकना घाट पर शवदाह बनवाने की मांग की गई थी। अब जाकर जन हित में कई वर्षों के प्रयास का परिणाम निकलकर सामने आया है। समिति के सचिव पं० जितेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि आज गोकना में शमशान घाट पर लगभग 10 लाख की लागत से दो सेड शवदाह ग्रह के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ है। जिसमें 5 मीटर चौड़ा और 12 मीटर लंबा शवदाह गृह बनाया जायेगा। सचिव पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस शवदाह गृह के निर्माण के लिए चुनाव से पूर्व ही जिले की पूर्व लोकसभा सांसद सोनिया गांधी ने स्वीकृति दे दी थी, परंतु आचार संहिता लग जाने की वजह से इसका निर्माण रोक दिया गया था। अब जब सारे कार्य सुचारू रूप से चलने लगे हैं, तब इसके निर्माण कार्य का भी प्रारंभ किया गया।

Read More »

शिविर में किया 115 लोगों ने किया रक्तदान

हाथरस। कीर्ति सामाजिक कल्याण समिति के बैनरतले बापू ब्लड सेंटर के स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें सौ से भी अधिक लोगों ने रक्तदान किया। बुधवार को संस्था के अध्यक्ष डा. श्यामेन्द्र सिंह राना ने बताया कि संस्था समाज में मजलूमों और जरूरतमंदो की मदद के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सब करते हैं मगर मजलूम और जरूरतमंदों के लिए करने से जो पुण्य प्राप्त होता है वह कहीं सौ तीर्थों से भी अधिक लाभकारी होता है। जिसमें रक्तदान महादान माना गया है। रक्तदान करने से जहां हम किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। वहीं रक्तदान से हमार शरीर में भी तमाम बीमारियों से लडने की शक्ति पैदा होती है।

Read More »

भाजयुमों ने रामलीला परिसर में लगाया सदस्यता कैंप

फिरोजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में रामलीला परिसर में सदस्यता कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन कहा कि भाजपा का देशव्यापी सदस्यता अभियान दूसरे चरण में चल रहा है। पूरे देश में सात करोड़ से अधिक सदस्य भारतीय जनता पार्टी परिवार में जुड़ चुके हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी डेढ़ करोड़ से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह’ ने कहा कि इस कैंप का आयोजन युवा मोर्चा के द्वारा हुआ है। इसी प्रकार प्रत्येक पूजा पंडाल में प्रत्येक सार्वजनिक स्थलों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता कैंप का आयोजन 15 अक्टूबर तक किया जाएगा संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रणव प्राण से सदस्यता अभियान में जुड़े हुए हैं और निश्चित ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिया गया लक्ष्य को हासिल करेंगे।

Read More »

पुलिस की छापेमारी में 30 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

चंदौली। जिले की चकरघट्टा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं सघन चेकिंग अभियान के निर्देश के क्रम में थाना क्षेत्र के हनुमानपुर से मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब बनाते समय दो व्यक्तियों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से दो पन्द्रह लीटर के डिब्बे में 30 लीटर का कच्ची शराब, 10-15 लीटर के डिब्बे में कुल 150 लीटर महुआ का लहन, शराब बनाने के उपकरण एक स्टील का ड्रम में नलकी लगा, ढक्कन, एक तसली, 1 लीटर की एक शीशे की बोतल बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वह महुआ से कच्ची देशी शराब बनाकर उसे ऊंचे दामों में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 67/2024 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड लेने हेतु न्यायालय रवाना किया है।

Read More »

हरियाणा की जनता ने डबल इंजन सरकार के 10 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यों पर लगाई मोहर: शरद माहेश्वरी

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा में हुई प्रचंड जीत पर भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई और मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि किसानों और जवानों ने हरियाणा में भाजपा सरकार की तीसरी बार जीत सुनिश्चित की है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की नीतियों में विश्वास की जीत है। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियों से जन-जन को लाभ मिल रहा है, जिससे आम जनता बेहद प्रसन्न है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी। शरद माहेश्वरी ने कहा कि यह जीत पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर देवतुल्य जनता द्वारा लगाई गई विश्वास की मोहर है।

Read More »