Tuesday, May 13, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2180)

मुख्य समाचार

न्याय बन्धु मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ, गरीब जरूरतमन्द ले लाभ: साक्षी गर्ग

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाशीश यशवंत कुमार मिश्र के तहत भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय द्वारा अधिवक्ताओं वादकारियों एवं समाज के कमजोर समुदायों को निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान करने हेतु न्याय बन्धु ऐप आरम्भ किया गया है। इस न्याय बन्धु ऐप के उपयोग की जानकारी प्रदान करने हेतु अधिवक्तागण, सम्भावित लाभार्थीगण एवं सामान्य जन के माध्यम इसके व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी गर्ग ने बताया कि न्याय बन्धु मोबाइल ऐप गरीब जरूरतमन्द लोगो, आवेदको को रेजिस्टर्ड प्रो दोनो एडवोकेटस से सम्पर्क कर निःशुल्क कानूनी सेवा लेने में मदद करता है। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 12 के दायरे में आने वाला कोई व्यक्ति आवेदक हो सकता है। उन्होंने बताया कि जरूरतमन्द व्यक्तियों को निःशुल्क एवं त्वरित विधिक सहायता प्राप्त कराने हेतु जन साधारण को जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

Read More »

प्रवासी व्यक्तियों से सम्मानजनक एवं सह्रदयता से व्यवहार किया जाए: राजेन्द्र कुमार तिवारी

अन्य प्रदेशों से पैदल आ रहे प्रवासी मजदूरों, श्रमिकों एवं कामगारों व अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा एवं कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित कराई जाएं: मुख्य सचिव
प्रदेश में बाहर से आने वाले प्रवासियों हेतु समुचित भोजन, पीने के ताजे पानी एवं उचित स्थान पर पण्डाल तथा उद्घोषणा हेतु लाउडस्पीकर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए: मुख्य सचिव
प्रदेश में प्रवेश के स्थान पर पर्याप्त बसों की व्यवस्था एवं प्रत्येक जिले में कम से कम 200 निजी बसें व स्कूल बसों को प्रवासियों के आगमन हेतु आरक्षित रखा जाए: राजेन्द्र कुमार तिवारी
प्रदेश में प्रवासियों को पैदल अथवा अन्य असुरक्षित वाहनों- टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स से यात्रा न करनी पड़े इस हेतु बसों अथवा ट्रेनों से ले जाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए: मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिए लाॅक डाउन की अवधि में अन्य प्रदेशों से पैदल आ रहे प्रवासी मजदूरों, श्रमिकों एवं कामगारों व अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा एवं कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित कराई जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा प्रवासी व्यक्तियों से सम्मानजनक एवं सह्रदयता से व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिथिलता होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहर से आने वाले प्रवासियों हेतु समुचित भोजन, पीने के ताजे पानी एवं उचित स्थान पर पण्डाल तथा उद्घोषणा हेतु लाउडस्पीकर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

Read More »

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सच्चिदानन्द प्रसाद खण्ड विकास अधिकारी

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद विकास में हुए विकास कार्यों की प्रगति जानने के लिए खंड विकास अधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास सचिवों के साथ बैठक कर चेताया कि विकास कार्यो की प्रगति में कोई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी हो रहे विकास कार्य धरातल पर जनता को दिखने चाहिए। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
जनपद के मुख्य विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर गुरुवार को रसूलाबाद खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद प्रसाद ने रसूलाबाद ब्लाक सभागार में समस्त ग्राम विकास अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की।

Read More »

बेटे की शादी में पूजा कराने गये पिता ने तोड़ा मन्दिर का ताला पब्लिक ने चोर समझ कर पीटा

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के जे ब्लाक सिलेंड़र वाला पार्क के नाले के किनारे बसी कच्ची मढ़ैया निवासी चट्टा संचालक गोविन्द नागर के बेटे रवि की शुक्रवार को कानपुर देहात बारात जानी हैं। घर में पूजन कार्य का काम चल रहा हैं आज सुबह तेल पूजन के बाद मन्दिर में दूल्हे की पूजा कराने के लिये घर की महिलायें मन्दिर गयी थी। चूकि लाॅकडाउन की वजह से सभी मन्दिर पूजा स्थलों के पट बंद हैं। बिना पूजा किये महिलाओं को वापस आता देख गोविन्द आवेश में आकर नशे की हालत में मन्दिर जाकर गेट पर लगा ताला तोड़ दिया। ताला तोड़े जाने की जानकारी पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने गोविन्द को चोर समझ कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
वही इस प्रकरण के बारे में बर्रा चैकी इंचार्ज संतोष ओझा ने बताया की पकड़ा गया आरोपी नशेबाज था। जिसे पब्लिक ने पीटने के बाद पुलिस को सौंपा था। जिसे थोड़ी देर थाने में बैठाने के बाद डांट फटकार कर छोड़ दिया गया।

Read More »

कोरोना महामारी से शान्ति के लिये कानपुर बार एसोसिएशन द्वारा किया गया हवन

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। सम्पूर्ण देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा हैं। लापरवाही व दवाओं के आभाव में लाखों जिन्दगी निगल ली। वही धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्टरो की कढ़ी मशक्कत से बहुत से लोगों को दोबारा जिन्दगी भी मिली। कोरोना योद्वाओ ने (सफाई कर्मी, पुलिस, डाक्टर सहित अन्य कोरोना काल में ड़ियूटी करने वाले लोग) अपने-अपने तरीके से लोगों के बीच जा जा कर सेवा दी हैं। नतीजन आज कानपुर में कोरोना ग्राफ बहूत तेजी से गिरा जिससे कोरोना योद्धाओं की मेहनत सफल होती दिख रही हैं। वही इन सबके बीच अधिवक्ता समाज के लोगों ने कोरोना से निपटने के लिये पूजा पाठ का सहारा लेकर शान्तिपाठ के साथ हवन कराया।
कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता कपिलदीप सचान ने अपने अन्य अधिवक्ता साथी प्राणनाथ मिश्रा, अश्वनी कुमार आनन्द, गणेश दीक्षित, संगम साहू, बलजीत यादव, शिव कुमार पांण्ड़ेय, विनोद शुक्ला, शिवम गुप्ता आदि कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पुरोहितो (यजमानो) द्वारा हवन कर महामृत्युन्जय मंत्र का जाप किया। जिसके उपरांत लोगों के अच्छे स्वास्थ की कामना कर पूजा का समापन किया। वही इस पूरे कार्यक्रम में लाकॅडाउन के नियमों का भी पालन किया गया।

Read More »

अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया घायल

प्रयागराज, मिथलेश वर्मा। आज सुबह लगभग 10ः00 बजे थाना धूमनगंज अंतर्गत ट्रिपल आईटी पीपल गांव चौराहा झलवा में भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष के छोटे भाई अनुज शुक्ला पुत्र दयानंद शुक्ला पर कुछ बदमाशों ने गोली चला कर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। जब इसकी सूचना घर वालों को हुई तो वह घटना स्थल पर पहुंच कर तुरंत ही धूमनगंज पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घायल की अवस्था में ही स्वरूप रानी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली पीछे सर और गर्दन के बीच में लगी थी डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेशन के माध्यम से गोली को बाहर निकाल दिया डॉक्टरों का कहना है कि युवक खतरे से बाहर है। लेकिन चोट गंभीर है धूमनगंज पुलिस घटनास्थल पर जाकर तफ्तीश में जुटी है गोली किसने और क्यों चलाई घर वाले सही जानकारी नहीं दे सके। पुलिस का कहना है जो भी दोषी होगा उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिले के सीमा बॉर्डर का किया निरीक्षण

सिकंदरा के महटौली व भोगनीपुर के कालपी बार्डर क्षेत्र का भ्रमण कर लिया जायजा, दिये निर्देश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना महामारी के चलते घोषित लाकडाउन की जिले में हकीकत परखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने संयुक्त रूप से सिकंदरा थाना क्षेत्र के महटौली- औरैया सीमा बार्डर व भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कालपी सीमा बार्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस बल एवं अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। एसपी अनुराग वत्स ने भ्रमण के दौरान महटौली सीमा पर ड्यूटी मे लगे पुलिस के कर्मचारियों से कहा कि लाक डाउन का कडाई के साथ पालन कराया जाये तथा लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी कराये। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भोगनीपुर में बनाये गये श्री हीरालाल इण्टर कालेज हरचरन का पुरवा में रूके हुए प्रवासी मजदूरी का हाल चाल लिया तथा उन्हें अश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होगी तथा आप सभी को बस व ट्रेन के द्वारा घरों तक पहुंचाया जायेगा। वहीं जिलाधिकारी ने बार्डर पर रूकने वाले बसों की प्रापर व्यवस्था करे तथा जो प्रवासी मजदूर आये उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की जाये, लाईट, टेन्ट की भी व्यवस्था की जाये तथा एक बैनर भी बनाये व उसको लगाये।

Read More »

ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

प्रयागराज, मिथलेश वर्मा। थाना धूमनगंज अंतर्गत आज दिन बृहस्पतिवार सुबह लगभग 4ः30 बजे भोर में जीटी रोड ग्लास फैक्ट्री ग्राम पंचायत बमरौली फूलपति स्कूल के पास एक ट्रक की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का नाम फहीम अहमद पुत्र हसीन अहमद बेली प्रयागराज का निवासी है। जिसकी मोटरसाइकिल का नंबर यूपी 70 डी एस 37 22 है। टक्कर इतनी जोरदार थी की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए घायल व्यक्ति अपने घर प्रयागराज जा रहा था। तभी एक ट्रक तेज रफ्तार प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा था। ट्रक की टक्कर इतनी जोर थी कि जीटी रोड में बने एक मकान में जाकर घुस गया जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

Read More »

अलविदा जुमा और ईद की नमाज

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। काजी ए शहर घाटमपुर मौलाना सरताज रजा  नूरी ने  पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि चौथा लाक डाउन शुरू हो चुका है। जिसमें 22 मई शुक्रवार को अलविदा जुमा और चांद के अनुसार संभावित 25 मई को ईद की नमाज भी पड़ रही हैं। जिसको लेकर हमारे कस्बे घाटमपुर के लोगों में बेचैनी है। इस पर काजी ए  शहर घाटमपुर मौलाना सरताज रजा का कहना है। कि लाक डाउन के दौरान कसीर तादाद (भीड़ के साथ में) ईदगाह व मस्जिदों में नमाजों का होना मुमकिन नहीं है। जिला प्रशासन ने जितने लोगों को मस्जिदों में नमाज पढ़ने की इजाजत दी है। उतने ही लोग र्मास्जद में नमाज पढ़े, बाकी लोग अपने अपने घरों में अलविदा की जगह जोहर की नमाज पढ़े। और ईद की नमाज की जगह 4 रकात चाश्त की नमाज पढ़े। सब लोग अपने-अपने घरों में हाजिर रहे। जब ईद की नमाज ईदगाह में हो जाए तब शुक्र इलाही के तौर पर चाश्त की नमाज पढ़े। आखिर में 34-34 मर्तबा अल्लाह हू अकबर पड़े। इस साल अलविदा और ईद की नमाज नहीं पढ़ सकते इसका अफसोस ना करें बल्कि अपने दिल में हसरत और नियत रखें कि अगर मुझे भी मौका मिलता तो हम भी अलविदा और ईद की नमाज पढ़ते, तो सिर्फ इस हसरत और नियत से अल्लाह तबारक व ताला अलविदा में हाजिरी का शबाब और पूरी फजीलत अता फरमाए गा इंशाल्लाह। आप सभी लोगों से अपील है कि लाक डाउन पर जिस तरह अमल करते आए हैं। उसी तरह अमल करें, ईद सादगी से मनाएं और जरूरतमंदों की मदद करें।

Read More »

आलोक यादव के निर्देशन में मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर वितरित

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। विद्युत मीटर रीडरो व सुपरवाइजर की सुरक्षा को लेकर गंभीर पेस कंप्यूटर लिमिटेड के जोनल हेड क्वार्डिनेटर आलोक कुमार यादव के निर्देशन में सुरक्षा जानकारियां देते हुए मीटर रीडरों को मास्क, सेनीटाइजर व ग्लब्स बांटें गए। प्राप्त विवरण के अनुसार बुधवार अपराहन विद्युत उपखंड कार्यालय चौबेपुर में अधिशाषी अभियंता पीके मोगा एसडीओ अनिल आहूजा, आर एस वर्मा अवर अभियंता राहुल अवस्थी की मौजूदगी में सुपरवाइजर रोहित अवस्थी द्वारा विद्युत मीटर रीडर गोविंद यादव गोविंद वर्मा प्रमोद वर्मा सतीश यादव अनुराग प्रजापति सहित कुल 47 विद्युत मीटरों को मास्क, सैनिटाइजर एवं ग्लब्स वितरित किए गए।

Read More »