Tuesday, May 13, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2191)

मुख्य समाचार

मजदूरों के अधिकारों को छीन शोषण को बढ़ावा दे रही सरकार

श्रम कानून का निलम्बन और 8 से बढाकर 12 घण्टे काम करने के प्रस्ताव पर भङके श्रमिक संगठन बोले 
यूपी समेत देश के कई राज्यों ने किया श्रम कानून में बदलाव
उद्योगपतियों को सहूलियत के लिए मजदूरी की बदहाली पर उतरी सरकार
पंकज कुमार सिंह-
कानपुर। कोविड-19 की महामारी के दौर में जिन्दगी की जंग लङ रहे गरीब मजदूरों पर सरकार ने रहम की जगह उनके शोषण के रास्ते तैयार कर दिए हैं। इनके लिए देश के उत्तर प्रदेश सहित गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों ने श्रम कानून में बदलाव कर बहुत से नियमों को आगामी तीन साल के लिए निलम्बित कर दिया है। ऐसे में सरकार ने उद्योगपतियों को उन जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जिसमें मजदूरों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए कानूनन उन्हें माननी पङती थी। उद्योगपतियों का मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना कानूनन दायित्व रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। सरकार ने हवाला दिया है कि श्रम कानून में बदलाव से प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए दरबाजे खोल दिए है। चीन, ताईवान जैसे देशों की कंपनियों को यह बदलाव रास आएंगे। मसलन मजदूरों के हितों पर चाबुक चलाकर उद्योगपतियों को सहूलियतें दी जाएंगी। दरअसल, कई राज्यों ने अपने यहां श्रमिकों के लिए कामकाज के घंटे को 8 से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया है। गत शनिवार को यूपी सरकार द्वारा जारी अध्यादेश में यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि श्रमिक हित के पर्यवेक्षण के लिए कोई भी श्रम अधिकारी उद्योंगों के दरबाजे 3 साल तक नहीं जाएगा। श्रमिक संगठनों का कहना है कि जब पूरा देश कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है तो पहले से ही मुसीबतों के बोझ तले दबे गरीब मजदूरों को राहत देने के बजाय भाजपा सरकारें कोरोना संकट की आड़ में उन्हें उनके ही अधिकारों से वंचित कर रही हैं।

Read More »

होमगार्डो का दर्द दिखाने वाले सम्पादक पर एफ आई आर 

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। कानपुर नगर से प्रकाशित एक साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्पादक / वरिष्ठ मीडियाकर्मी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर विभागीय सच्चाई को दबाने का कृत्सित प्रयास पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार साप्ताहिक समाचारपत्र के सम्पादक ने कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे होमगार्डो की समस्याओं को बिगत दिनों न्यूजपोर्टल पर प्रमुखता से प्रसारित किया था। विभाग की थू-थू होने के चलते और विभाग की सच्चाई व खामियों को उजागर होने से बौखलाये पुलिस अधिकारियों ने सम्पादक पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
कानपुर नगर से प्रकाशित ‘मीडिया ब्रेक’ न्यूजपोर्टल पर होमगार्डो से सम्बन्धित खबर प्रसारित की गई थी। खबर के माध्यम से होमगार्डों ने अपना दर्द बयां करते हुए अपनी समस्याओं को बताया था। यह खबर जैसे ही प्रसारित हुई तो मीडिया ब्रेक के सम्पादक आशीष अवस्थी के खिलाफ बाबूपुरवा प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के द्वारा धारा-501/505 भा.द.वि. व 67 आई.टी. एक्ट व महामारी एक्ट के तहत दिनांक 12 मई 2020 को स्थानीय थाना पर मामला दर्ज करवा दिया गया।
अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि सच्चाई दिखाने वाले मीडिया संस्थानों की आवाज किसके इशारे पर दबाई जा रही है?

Read More »

शोभन सरकार ब्रह्मलीन श्रद्धालुओं में शोक की लहर

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। महंत श्री शोभन सरकार के ब्रह्मलीन की खबर फैलते ही हजारों की तादाद में पहुचे श्रद्धालु। श्रद्धालुओ में शोक की लहर। शोभन सरकार के श्रद्धालु बिलख बिलख कर रो रहे थे वही उनको किसी तरह समझा कर मंदिर प्रशासन शांत कराने में लगा था। वही प्रशासन की एक भी बात नहीं मान रहे थे श्रद्धालु। आपको बता दे कि उन्नाव में एक हजार टन सोने की खजाने की भविष्यवाणी करने वाले महंत शोभन सरकार ब्रह्मलीन में लीन उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव डोडिया खेड़ा 1000 टन सोने के भंडार की भविष्यवाणी करने वाले बाबा शोभन सरकार का देहांत हो गया। महेंद्र स्वामी विरक्तानंद महाराज उर्फ शोभन सरकार बुधवार सुबह ब्रह्मलीन हो गए। शोभन सरकार के निधन से भक्तों में शोक की लहर है। कानपुर और आसपास के जिलों में उनके भक्त शिवली स्थित आश्रम पहुंचने लगे। शोभन सरकार ने वर्ष 2013 में उन्नाव जिले के डोडिया खेड़ा गांव में राजा राव रामबख्स के खंडहर हो चुके महल में 1000 टन सोने का भंडार होने का सपना देखा था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों ने महल पर कब्जा कर राजा राव रामबख्श को फांसी दे दी थी। महल के भूगर्भ में हजारों टन सोना दबा है इसके बाद एएसआई ने 2013 अक्टूबर राजा राव रामबख्श के खंडहर महल में खुदाई शुरू कराई जियोलॉजिकल ऑफ इंडिया ने एएसआई को 29 अक्टूबर को रिपोर्ट दी थी। कि महल के नीचे सोना चांदी या अन्य धातु दबी हो सकती है करीब 1 महीने तक चली खुदाई का काम 19 नवंबर 2013 को पूरा हुआ इस काम में प्रदेश के 2.78 लाख रुपये खर्च हो गए। लेकिन सोना का भंडार ना मिलने पर खुदाई को रोक दिया गया था।

Read More »

राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु इच्छुक दिव्यांग व्यक्ति/संस्था 05 जुलाई तक करें आवेदन

प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज नंद किशोर याज्ञिक ने बताया है कि 03 दिसम्बर, 2020 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिये जायेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं तथा प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था, प्रेरणास्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रवर्तन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चेैनेलाइजिंग एजेंसी, सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्ति, उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चें, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य बेवसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी श्रेणिया निर्धारित है।

Read More »

उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्ति/संस्थान राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 15 जुलाई तक करें आवेदन

प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। 03 दिसम्बर, 2020 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों/संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु विभिन्न श्रेणी के अंतर्गत आवेदन पत्र माॅगे गये हैं, जिनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मिलित है।

Read More »

उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल ने बनाया रिकॉर्ड : एक दिन में किया 30 करोड़ रुपये का भुगतान

डाक विभाग का महाअभियान : उत्तर प्रदेश में एक दिन में 2.74 लाख लोगों को 30 करोड़ रूपये से अधिक की राशि घर बैठे प्रदान की गई
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। लॉक डाउन में लोगों को घर बैठे उनके दरवाजे पर पैसे निकालने की सुविधा देने के क्रम में डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश में 11 मई को आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम का महाअभियान चलाकर एक दिन में 2.74 लाख लोगों को लाभान्वित किया। इसके तहत 30 करोड़ रूपये से अधिक की राशि लोगों को घर बैठे प्रदान की गई। इसी के साथ उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल ने पूरे भारत में एक दिन में सर्वाधिक लोगों को भुगतान करने का रिकॉर्ड बना लिया। विपदा के इस दौर में डाक विभाग की इस पहल को काफी सराहना मिल रही है।
उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि आईपीपीबी के माध्यम से डाक विभाग डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक द्वारा घर-घर जाकर किसी भी बैंक से पैसा निकाल कर ग्राहकों को उपलब्ध करा रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भेजी गई रकम भी घर बैठे लोग डाकिया के माध्यम से निकाल पा रहे हैं।

Read More »

बर्रा थानाध्यक्ष ने फ्लैग मार्च कर लोगों को किया जागरूक

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। बर्रा थानाध्यक्ष ने आज मगंलवार दोपहर को अपने थाना क्षेत्र में मय पुलिस बल के साथ एनाउंस कर लोगों को लाॅकड़ाउन में दुकाने खोले जाने के समबंध में पैदल फ्लैग मार्च करते हुये जागरूक किया।
जिसके उपरांत मार्केट में खुली दुकानों को निर्देश देते हुये बंद कराया गया। साथ ही आदेशों की जानकारी देते हुये केवल एकल दुकानों को खोलने को कहा। थानाध्यक्ष रणजीत राय ने लोगों को बताया की प्रशासन ने आदेश दिया था कि केवल गली कूचो मोहल्ले आदि की दुकाने ही निर्धारित समयानुसार ही खोली जायेंगी पर देखा यह जा रहा हैं कि सुबह के समय पूरी मार्केट ही खुली रहती हैं। जिससे लाॅकड़ाउन का पूरी तरह से अनुपालन हो रहा हैं। एकल दुकाने खोले जाने का उद्देश्य मात्र ये था की लोगों को दैनिक उपयोग की चीजे मिलती रहे साथ ही खोले जाने वाली दुकाने लाॅकड़ाउन का पालन करते हुये ही दुकाने खोले।

Read More »

नये शराब ठेका खुलने के विरोध में महिलाओं व संभ्रांत लोगों ने जताया विरोध

जिलाधिकारी को ज्ञापन देने डीएम आवास पहुँचे लोग, नई शराब की दुकान न खोलने की कर रहे है माँग 
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। कानपुर के शिव कटरा मोड़ पर नई देशी शराब की दुकान खुलने की चल रही है तैयारी क्षेत्रीय महिलाये और लोगों में आक्रोश थाना चेकेरी अंतर्गत काशीराम हॉस्पिटल के सामने शिव कटरा मोड़ पर नई देशी शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने विरोध दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नई दुकान ना खोलने की मांग करी क्षेत्र की महिलाओं ने कहा देसी शराब की नई दुकान जहां खोली जा रही है वह घनी आबादी का क्षेत्र है। जहां पर महिलाओं बच्चों का लगातार आवागमन रहता है। कई प्रतिष्ठित मंदिर अगल-बगल में है काशीराम हॉस्पिटल जस्ट सामने हैं कोरोना का संकट काल पहले ही हम सब पर कहर बरपा रहा है और अब शराब का ठेका सामने आ गया है ठेका खुलने से क्षेत्र में बहुत गंदगी और अराजकता का माहौल हो जाएगा। जो यहां के रहने वालों के लिए बड़ा ही घातक साबित होगा। वही क्षेत्र के संभ्रांत लोगों और महिलाओं ने कड़ी चेतावनी देते हुए ठेका ना खोलें की मांग की है और कहा कि अगर यहां ठेका खोला गया तो इसका कड़ा विरोध करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और जिला प्रशासन की होगी।

Read More »

दूसरे राज्यों से आये लोगों का किया गया स्क्रीनिंग टेस्ट

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आज सरवनखेड़ा विकासखण्ड के शाहजहांपुर निनायाँ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवनखेड़ा की स्वास्थ्य टीम बाहर से आये लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची टीम के सदस्यों डॉ प्रमोद कुमार तिवारी, डॉ चंद्रभान, चेतन कुमार सिंह, वेद कुमार, अमरकांत, राम रतन सिंह द्वारा बाहर से आये हुए लोगों का स्क्रीन टेस्ट किया गया। गाँव में एक दर्जन लोग बाहर से आये हुये हैं। स्क्रीन टेस्ट में 9 लोग नॉर्मल पाये गये तीन का टेम्परेचर अधिक निकला। इनमें इंदौर से आए हुए मरीज राम जी, लक्ष्मण एवं सूरत से आई गुड़िया आदि लोगों को सैंपलिंग टेस्ट के लिए रनियाँ भेज दिया गया। अभिषेक सिंह प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में सभी बाहरी मरीजों का स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ और साथ ही प्रधान कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह, बादल सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार, इंद्रपाल, किशन, गोपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

लॉकडाउन के दौरान एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड को अफ्रीकी देशों से बड़े निर्यात-आदेश मिलने की सम्भावना

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। कोविड – 19 के कारण लोजिस्टिक और अन्य चुनौतियों के बावजूद, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के रसायन और पेट्रोरसायन विभाग के अधीन एक सार्वजनिक उपक्रम एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड, देश में किसान समुदाय को कीटनाशकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। उपक्रम को अफ्रीकी देशों से डीडीटी के बड़े निर्यात-आदेश मिलने की सम्भावना है।
आने वाले महीनों में क्षेत्र में मलेरिया के मामलों में वृद्धि के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर एचआईएल ने डीडीटी की आपूर्ति के लिए दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसी) के 10 सदस्यों को पत्र लिखा है।

Read More »