Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 576)

मुख्य समाचार

गणतन्त्र दिवस पर होने वाली परेड का फुल-ड्रेस में किया गया पूर्वाभ्यास

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । आज पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली के परेड ग्राउंड में आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली रैतिक परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया । इस दौरान सबसे पहले एसपी द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजा रोहण कर परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। इसी क्रम में सम्पूर्ण परेड का निरीक्षण किया गया। साथ ही टोली वार मार्च किया गया। जिसमें पुरूष, महिला पुलिसकर्मियों, आई.टी.बी.पी., पी.ए.सी. की टोलियों सहित महिला-112, पुरुष-112 की दो पहिया, चार पहिया पी.आर.वी., फायर सर्विस ने भी प्रतिभाग किया । स्कूली छात्र – छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।

Read More »

डीएम व सीडीओ ने बेटियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला प्रोबेशन कार्यालय के तत्वाधान में विकास भवन सभागार में जनपद के 100 विद्यालयों के विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को जिलाधिकारी रवि रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी रवि रंजन ने सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बेटियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 100 मीटर की दौड़ का वल्र्ड रिकार्ड 9.58 सेकेंड का है। इसको पाने की कोशिश करें। सीडीओ दीक्षा जैन ने सभी बालिकाओं को अपने स्वंय के अनुभवों को साझा किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत 18 से 24 जनवरी तक बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं सप्ताह मनाया गया।

Read More »

भाजपा की कार्ययोजना की बैठक में सोशल और आईटी वर्ग को मजबूत करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर पार्टी की कार्ययोजना की बैठक हुई। जिसमें आगामी चुनावों को लेकर सोशल और आईटी मीडिया वर्ग को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं, सांसद ने नए उत्तर प्रदेश बनने के बारे में बताया।
सांसद डा. चंद्रसेन जादौन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा, सुशासन और संभावनाओं से युक्त नए उत्तर प्रदेश को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य सिद्ध हो रहा है। सबका साथ सबका विश्वास के मूलमंत्र के सिद्धांत पर पार्टी पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ता कार्ययोजना बनाकर हर वर्ग के बीच पहुंचकर मोदी सरकार व योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ व मंडल स्तर पर कार्यकर्ता प्रवास करें।

Read More »

सरोजनी नायडू स्कूल में किशोर-किशोरी सम्मेलन का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया दिशा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस पर सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बौधाश्रम में किशोर-किशोरी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर ने कहा कि किशोरावस्था उम्र का एक ऐसा पड़ाव है। जहां से हमारे शरीर में अनेक परिवर्तन आते हैं। इसलिए इस अवस्था में अच्छे तरीके से शारीरिक देखभाल एवं उचित पोषाहार की आवश्यकता होती है। मुख्य वक्ता यूटा की जिलाध्यक्ष एवं एसआरजी जया शर्मा ने कहा कि जब बालक-बालिका बाल्यावस्था से किशोरावस्था कदम रखते हैं। उस समय हमें कई सावधानियां रखनी होती हैं। उन्होंने कहा कि नारियों को अपने आप को कमजोर नहीं समझना है। हम किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है।

Read More »

सच्चे जननायक थे कर्पूरी ठाकुर-शिवराज

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय दबरई पर जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला।
शिवराज सिंह एडवोकेट ने कहा कि सच्चे समाजवादी जननायक कपूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन बिहार में गरीबी का उन्मूलन सपना संजोए सारा जीवन बिना मकान के झोपड़ी में रहे। यहां तक मुख्यमंत्री रहते हुए उनका कुर्ता बनवाने के लिए उप प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने झोली पसार के चंदा लिया। उसे भी मुख्यमंत्री कोष में जमा कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता ने की।

Read More »

80 जोड़ो का विवाह कराया

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जमालपुर में फिरोजाबाद, नारखी व टूंडला ब्लाकों के 80 जोड़ो का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि फिरोजाबाद ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने नवविवाहित जोड़ो का आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी फिरोजाबाद नाथूराम, खंड विकास अधिकारी टूंडला नीरज शर्मा, नोडल अधिकारी समाज कल्याण आगरा सतीश चंद्र, एडीओ पंचायत जितेन्द्र यादव, रोबिन यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अनिल पर्वतारोही को राज्य स्तरीय विवेकानंद पुरस्कार से किया सम्मानित

फिरोजाबाद। जनपद के ग्राम फरीदा निवासी अनिल कुमार यादव अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक पर्वतारोही है। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा फहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जुलाई 2019 और 2021 में रन फॉर राम रामेश्वरम से अयोध्या पैदल यात्रा 2911 किमी अभियान के भी दल सहयोगी रहे थे। इन्हीं सारे कार्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको राज्य स्तरीय विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
मंगलवार को लखनऊ के शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अनिल कुमार यादव को विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंही, खेल मंत्री गिरीश चंद यादव, केबिनेट मंत्री राकेश सचान व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाई स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के घर संसार कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा समाजवादी विचारधारा के स्व. कर्पूरी ठाकुर का सारा जीवन गरीब, पिछड़े, असहाय लोगों के कल्याण के लिए निकला। उनके द्वारा भारतीय राजनीति को बहुत कुछ दिया। 1977 में कर्पुरी ठाकुर ने बिहार के वरिष्ठतम नेता सत्येन्द्र नारायण सिन्हा से नेतापद का चुनाव जीता और राज्य के दो बार मुख्यमंत्री बने। लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया इनके राजनीतक गुरु थे। इस मौके पर कुसुम सिंह (पीसीसी सदस्य), जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले, अनिल कुमार, भूरा फारुखी, अरशद, रामकुमार रावत, सलमान, रोहित यादव, अखिलेश शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, दीपक आदि मौजूद रहे।

Read More »

बालिकाओं ने दिया बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का संदेश

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान लेबर काॅलोनी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सुमित्रा देवी डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर प्रखर गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुती, मार्मिक कविताएं, नुक्कड़ नाटक आदि मनमोहक प्रस्तुतियां दी। छात्राओं ने प्रस्तुती के माध्यम से कहा कि कब तक उनको बेटी समझ कर उनकी उपेक्षा की जाती रहेगी। आज किसी भी क्षेत्र में बेटियां बेटों से कम नहीं है, तो अब समय आ गया है कि समाज में उनको भी बेटों के बराबर अधिकार मिले और एक बेटी के जन्म पर कोई भी परिवार निराश ना हो।

Read More »

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर शिक्षा, खेल व स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे छात्रों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी महासंघ ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती विकास भवन सभागार में मनाई। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जगबीर सिंह, वरिष्ठ अतिथि अरविंद राजपूत, सत्येंद्र कुमार और जगदीश प्रधान ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर अरविंद राजपूत ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। वहीं शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे छात्रों को राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आर्यन, अजय, शालू सिंह, रुचि, शिवम, गौरव, अंजलि कुशवाह, शिवानी, निशा, सुशांत, रवि प्रताप, भव्या, सुमित कुमार, रोहित आदि रहे।

Read More »