Monday, May 13, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अनिल पर्वतारोही को राज्य स्तरीय विवेकानंद पुरस्कार से किया सम्मानित

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अनिल पर्वतारोही को राज्य स्तरीय विवेकानंद पुरस्कार से किया सम्मानित

फिरोजाबाद। जनपद के ग्राम फरीदा निवासी अनिल कुमार यादव अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक पर्वतारोही है। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा फहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जुलाई 2019 और 2021 में रन फॉर राम रामेश्वरम से अयोध्या पैदल यात्रा 2911 किमी अभियान के भी दल सहयोगी रहे थे। इन्हीं सारे कार्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको राज्य स्तरीय विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
मंगलवार को लखनऊ के शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अनिल कुमार यादव को विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंही, खेल मंत्री गिरीश चंद यादव, केबिनेट मंत्री राकेश सचान व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहे। पर्वतारोही अनिल कुमार ने बताया कि वह 20 मार्च 2023 से भारत के चार धाम पर 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा करेंगे। इस यात्रा का नाम कृष्णाय धावतु तय किया गया है। यह यात्रा 8112 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा को 140 दिन में पूरा करेंगे। जिसमें 12 राज्य, 98 जनपद सम्मिलित हैं। यात्रा के माध्यम से भारत में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा और लोगों से धार्मिक अभियान के माध्यम से नशा छोड़ने की शपथ भी दिलाई जाएगी। ताकि भारत को नशा मुक्त भारत बनाया जा सके।