Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 593)

मुख्य समाचार

राम बहादुर मिश्रा की स्मृति में पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने वितरित किए कंबल

इटावा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बाल सखा रहे मुचेहरा गांव निवासी स्वर्गीय राम बहादुर मिश्रा प्रधान की 88 वीं जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के हाथों करीब 5 सैकड़ा से अधिक गरीबों को कंबल दान किए।
इस मौके पर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने स्वर्गीय राम बहादुर मिश्रा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा मिश्रा जी ने नेताजी के साथ काम किया था और उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला मिश्रा जी नेता जी के संघर्ष के साथी रहे। उन्होंने मिश्रा जी के बेटे आलोक मिश्रा उर्फ लालू को बधाई दी। कहा आप लोग आज उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं। आज कड़ाके की सर्दी में जहां गरीबों को कंबल भेंट करके उनके चेहरे पर जो खुशी मिश्रा जी की याद में दी जा रही है इससे बड़ा कोई उपकार नहीं हो सकता है। बहुत ही नेक कार्य है हम कहते हैं हर एक व्यक्ति को इस तरह के आयोजन के लिए आगे आना चाहिए।

Read More »

टीकाकरण से दें बच्चों को सुरक्षा कवचः बृजेश पाठक

⇒टीकाकरण के बाद घातक बीमारियों से मुकाबला कर सकेंगे बच्चे
⇒मीडिया कार्यशाला का शुभारंभ किया उप मुख्यमंत्री ने
लखनऊ। टीकाकरण बच्चों की सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। बच्चे बीमार कम पड़ते हैं। जिससे उनमें अधिक स्फूर्ति रहती है। स्कूल में अनुपस्थित नहीं रहते हैं। इसलिए बच्चों की सेहत के लिए टीकाकरण जरूर कराये। सरकारी चिकित्सालयों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सभी तरह के टीके मुफ्त लगाये जा रहे हैं। समय-समय अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। नौ जनवरी से प्रदेश भर में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पहले राउंड का अभियान 20 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 13 से 24 फरवरी तक दूसरे चरण का अभियान चलेगा। 13 से 24 मार्च के बीच तीसरे चरण का अभियान चलेगा। सभी अभिभावकों अपने बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण करायें। यह सलाह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जानकारी दी।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। सिविल लाइंस स्थित काँग्रेस कैम्प कार्यालय में काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन काँग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर वहाँ से गुजर रहे राहगीरों को चाय पिलाई और बिस्किट खिलाये।
इस मौके पर मौजूद सभी समर्थकों ने प्रियंका गांधी के साहस एवं नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में काँग्रेस संगठन को आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में कामयाब बनाने का संकल्प भी लिया।
जन्मदिन कार्यक्रम का संयोजन पी सी सी सदस्य संदीप शुक्ला ने किया और संचालन कृपेश त्रिपाठी ने किया।

Read More »

बासुरी और ढोल कि ध्वनि पर निकला पथ संचलन

⇒पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बाल पथ संचलन का आयोजन चंद्रनगर महानगर द्वारा जीआर प्लाजा में किया गया। इस अवसर पर पूर्ण गणवेश में दंड के साथ सुसज्जित नौनिहाल आकर्षण का केंद्र रहे। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन के शुभारंभ से पूर्व संघ की प्रार्थना हुई। तथा ध्वज प्रणाम किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. हरीश रौतेला जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस देश का बाल संस्कारित होगा, माताएं शिवाजी जैसे वीर पराक्रमी बच्चों को जन्म देती रहेगी। अनुशासित बच्चे होंगे तब तक वह देश आगे ही बढ़ता रहेगा। मातृभूमि को महान बनाने का भाव जब कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर में बैठे भारतीय बच्चों के मन के अंदर होगा, तो निश्चित ही भारत महान होगा। उन्होंने यह बात स्वामी विवेकानंद के जीवन एक-एक सत्य उदाहरण को देकर कहा। जिसमें चीन के एक बालक की देश के प्रति सच्ची राष्ट्रभक्ति की बात कही गई। उन्होंने कहा कि भारत एक भव्य दिव्य देश रहा है। यहां आकर विदेशी पढ़ते थे, साहित्य भारत का था, नृत्य भारत का, भाव भारत का, शिक्षा भारत का। उन्होंने कहा कि अंग्रेज कुछ समय आए पर गुलामी के चिन्ह हमें देकर चले गए।

Read More »

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित हुई यंग इंडिया रन प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा अटल पार्क से किया गया। प्रतियोगिता में 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। गुरूवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में यंग इंडिया रन प्रतियोगिता अटल पार्क में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। जो कि सुभाष चौराहा, विवेकानंद चौक, सेंट्रल चौरहा, बर्फखाना चौराहा, गांधी नगर चौराहा, क्लब चौराहा, सर्विस रोड, आर्य नगर होते हुए गांधी पार्क स्थित पॉलीवाल हॉल में आकर सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 400 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। यंग इंडिया रन प्रतियोगिता में प्रथम लव चौधरी, द्वितीय आशुतोष व तृतीय स्थान पर संतोष रहे। नगर निगम के पॉलीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।

Read More »

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मुरसलीन बेग के नेतृत्व में शीतल खॉ रोड पर पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का 54 वॉ जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा आज जब सम्पूर्ण देश को जोड़ने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोडो यात्रा कर रहे हैं और यात्रा में जिस प्रकार जन समर्थन मिल रहा है। इससे लगता है कि आने वाले 2024 के चुनाव में कांग्रेसी पार्टी मजबूती के साथ सरकार बनायेंगी। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद खान ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ मिलकर कार्य करते रहे। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। वहीं प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंजीनियर, डाक्टर व महिला शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान वकार खालि, कचाँद कुरैशी, गुलाम जीलानी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

जनपद के सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला

⇒मेले में जन सामुदाय को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद में सभी आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर हर माह की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेलों में जन सामुदाय को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।
सीएमओ डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद के सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों (एचडब्ल्यूसी) पर प्रत्येक माह की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए जनपद की सभी एचडब्ल्यूसी पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नोडल ऑफिसर एवं एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने कहा कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से किया जाएगा।

Read More »

स्वामी विवेकानंद अपने विचारों और आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते थेः सचिव

फिरोजाबाद। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में गुरुवार को जनपद न्यायालय फिरोजाबाद के एडीआर भवन पर स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश त्वरित न्यायालय, सचिव, यजुवेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपने विचारों और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है। उन्होंने काफी कम उम्र के अंदर ही दुनिया में अपने विचारों के चलते अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। उनके विचारों से युवाओं को सही दिशा मिल सके, इस मकसद से ही उनके जन्म दिवस को इस दिन के लिए चुना गया था। स्वामी जी कहते थे कि उठो और जागो और तब तक रुको नहीं, जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते। उनका मानना था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि युवा वह है, जो देश का भविष्य बदलने की क्षमता रखता है।

Read More »

आए दिन ट्रांसफार्मर की हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से विद्युत कटौती झेलने को मजबूर हैं लोग

सिकंदराराऊ। शहाबुद्दीन गंज चौराहे पर स्थित ट्रांसफार्मर की हाईटेंशन लाइन में आए दिन हो रहे फॉल्ट के कारण स्थानीय लोगों को विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोग आजिज आ चुके हैं। हाईटेंशन लाइन का तार टूटना आम बात हो गई है। शिकायत करने पर भी समाधान स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुरानी तहसील रोड पर शाबुद्दीनगंज चौराहे पर विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर पर आ रही 11000 की विद्युत लाइन का तार आए दिन टूट जाता है। पिछले 3 दिन से निरंतर विद्युत तार टूटने से मोहल्ला ब्राह्मणपुरी, नौखेल, शाबुद्दीनगंज के लोगों को विद्युत कटौती की मार झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को 11000 वोल्ट की लाइन का तार टूटने के कारण इन इलाकों में लोगों को अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ा।

Read More »

मौसम फिर मारेगा पलटी, “कोल्डब्लास्ट” के लिए रहिए तैयार

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। हाड़ कंपाने वाली सर्दी के कारण पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। हालांकि आज दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बूंदा-बादी हुई है, जिसकी वजह से कोहरे और शीतलहर की स्थिति में कुछ सुधार नजर आ रहा है लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि एक बार फिर से 15-16 जनवरी को मौसम में परिवर्तन हो सकता है। शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। वेदरमैन ने एकल अंकों में अधिकतम तापमान और “ठंडा सुबह” या “कोल्डब्लास्ट” दिनों की चेतावनी दी। पिछले कई हफ्तों से हाड़ कंपा देने वाली रातों के बाद, आईएमडी ने इस सप्ताह उत्तर पश्चिमी भारत के निवासियों के लिए भीषण ठंड से केवल अस्थायी राहत की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत के इलाकों में तापमान में न्यूनतम -4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के ट्वीट के अनुसार, 14 से 19 जनवरी के बीच बर्फीली, भीषण ठंड का अनुभव होगा और 16 से 18 जनवरी तक इसके सबसे ज्यादा पर रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम के बीच आज सुबह उत्तर रेलवे क्षेत्र में 23 ट्रेनों के देरी से चलने की खबर है। जम्मू और कश्मीर में भी भीषण सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। राज्य का न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश सप्ताह के दौरान भीषण शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इन राज्यों का न्यूनतम तापमान 0 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तर भारत में शीतलहर का कहर 14-19 जनवरी के दौरान सबसे अधिक रहने की संभावना है।

Read More »