Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 912)

मुख्य समाचार

उप जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर रात में की चेकिंग

सिकंदराराऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन बेहद चौकन्ना है । दिन रात शासन के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है ताकि बलिया जनपद जैसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति की संभावना को समाप्त किया जा सके। मंगलवार की रात्रि उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने तहसीलदार तथा मंडी समिति सचिव के साथ तहसील क्षेत्र के मुन्नी लाल पचौरी इंटर कॉलेज जरेरा एवं श्रीमती किरण देवी इंटर कॉलेज पोरा का निरीक्षण किया। इन दिनों उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। नकल विहीन व परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में  मुन्नीलाल पचौरी इंटर कॉलेज जरेरा एवं  किरण देवी इंटर कॉलेज पोरा का एसडीएम अंकुर वर्मा ने रात्रि 10:00 बजे निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Read More »

भाजपा का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया,निकाली शोभायात्रा

हाथरस। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा के स्थापना दिवस पर आज भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में भीड़ कार्यालय पर उमड़ पड़ी। भारतीय जनता पार्टी के आज 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जहां भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त सभी पदाधिकारी भाजपा द्वारा पूरे शहर में निकाली गई।

Read More »

सादाबाद में मनाया भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस

सादाबाद। स्थानीय अग्रसेन सेवा सदन में 6 अप्रैल को भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस मनाते हुए किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि 1980 में भाजपा की मात्र 2 लोकसभा क्षेत्र विजई हुए थे। उसके उपरांत भाजपा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा आज केंद्र के अलावा लगभग 18 राज्यों में सरकार होने के उपरांत विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सरकार कांग्रेसी नेताओं ने मात्र 1 वोट से सरकार गिरा दी थी उस मौके पर अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था कि जिस प्रकार एक वोट से मेरी सरकार गिरी है आगे भविष्य में कांग्रेस का नेस्तनाबूद होगा और कांग्रेस का नाम लेने वाला नहीं होगा।

Read More »

स्कूल चलो अभियान के तहत नगर में स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। नगरीय क्षेत्र में छोटे छोटे बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों में जागरूकता पैदा करने का काम किया है। प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के बच्चों और विकास खण्ड के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को हरी झंडी दिखाकर खण्ड शिक्षा अधिकारी ऊंचाहार अनिल कुमार त्रिपाठी और बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यजीत सिंह ने रवाना किया।स्कूल चलो अभियान की रैली नगर पंचायत ऊंचाहार से प्रारंभ होकर, ऊंचाहार चौराहे,बस स्टाप होते हुए, फड़, गायत्री नगर से होकर, पुनः नगर पंचायत ऊंचाहार के सामने पूर्ण हुई। रैली में कोतवाली ऊंचाहार के उपनिरीक्षक अनिल कुमार और कांस्टेबल संतोष कुमार ने यातायात व्यवस्थित करते हुए रैली को सहयोग प्रदान किया।

Read More »

विश्व स्वास्थ्य दिवस:आईटीएन मच्छरदानी का उपयोग करें और मच्छरजनित बीमारियों से बचें

हर घर को कीटनाशकों से कवर करना पर्यावरण व आर्थिक दृष्टि से उचित नहीं: डॉ. बाजपेयी

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता | मौसम के बदलते ही मच्छरजनित बीमारियां जैसे – डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया पाँव पसारने लगती हैं | इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा साल में तीन बार संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जाता है और इस दौरान लोगों को इन बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाता है| इसके साथ ही समय -समय पर रोग के प्रसार की स्थिति में कीटनाशकों का छिड़काव व अन्य जरूरी उपाय भी किये जाते हैं

Read More »

थ्रेसर की चपेट में आने से घायल हुई महिला जिला अस्पताल घायल रेफर

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज गांव में गेंहू की थ्रेडिंग करते समय महिला थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गाँव निवासी मंजू देवी 34 वर्ष पत्नी अरुण कुमार बुधवार की दोपहर खेतों में थ्रेसर से गेंहू की थ्रेजिंग कर रही थी। तभी उसकी साड़ी थ्रेसर में फंस गई ।और चपेट में आकर घायल हो गई। परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में महिला सीएचसी आई थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

 

 

Read More »

दो साल से लंबित आहार भुगतान मामले में आनाकानी कर रहा वीडीओ

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।बेसहारा मवेशियों के प्रति सरकार भले ही जिम्मेदारी निभा रही हो लेकिन ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा इस जिम्मेदारी का निर्वहन बिल्कुल भी नहीं किया जा रहा है। ऊंचाहार क्षेत्र में कोटरा बहादुरगंज गांव के प्रधान बताते हैं कि अधिकारियों द्वारा बेसहारा और बेजुबान मवेशियों के लिए आहार खरीदने के लिए भुगतान की व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जब गौशाला में भूख से तड़प रहे बेसहारा मवेशियों के आहार का प्रबंध सरकार और ग्राम विकास अधिकारी नहीं कर पाए तो प्रधान ने खुद के पैसे से चारा खरीद लिया लेकिन अब ग्राम विकास अधिकारी इस चारे का भुगतान नहीं कर रहा है। बीते दो साल से मामला लटका हुआ है।

Read More »

हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैः महेश त्रिवेदी

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी एवं जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक एवं जिलाध्यक्ष दक्षिण डॉ0 वीना आर्या पटेल ने भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ आर्या ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद, मोदी-योगी जिंदाबाद। जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।
इसी क्रम में दिल्ली से प्रातः 10 बजे सांसदों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में एकत्र होकर एलईडी के माध्यम से सुना। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, पूर्व मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने जानकारी दी कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। श्री पाठक ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की नीव हैं। आज कार्यकर्ताओं के बदौलत ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।

Read More »

पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन करेगा जिला पत्रकार संघ

फतेहपुर। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने सूचना जारी करते हुए कहा कि जिले कार्यकारिणी सहित तीनों तहसीलों की समस्त पदाधिकारियों सदस्यों को 7 अप्रैल को संघ के कार्यालय आना है। बताते चलें कि बलिया में बोर्ड परीक्षा में नकल कराने को लेकर पत्रकारों ने सच्चाई दिखाई गई थी और नकल विहीन परीक्षा की पोल खुल गई थी जिससे नाराज होकर वहां जिला अधिकारी ने पत्रकारों के ऊपर मुकदमे दर्ज कराएं और उन्हें जेल में डाल दिया है। साथ ही साथ कई और ऐसे मामले हैं कि प्रशासन की नाकामी को उजागर करने के विरोध में पत्रकारों के ऊपर जो मुकदमे दर्ज कर वाहवाही लूटी गई। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जनपद का है जहां दो समुदायों के बीच हुए विवाद में लेकर एक पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने अपील की है कि इन सभी मामलों के खिलाफ सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि समय से जिला पत्रकार संघ कार्यालय पहुंचे जिसके बाद वहां से सभी लोग अनुशासन सहित विरोध जुलूस ले कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और 10ः30 बजे विरोध जुलूस का कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचेगा। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन सभा के साथ-साथ डीएम को एक ज्ञापन भी देंगे जिसमें की यह मामला उठाया जाएगा कि पत्रकारों के साथ बर्बरता किसी भी सूरत में न की जाए। पत्रकारिता करना बहुत कठिन है जान जोखिम में डालकर पत्रकार भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

Read More »

महाराज गुहराज निषाद की मनाई जयंती, निकाली शोभायात्रा

फिरोजाबाद। मंगलवार को महाराज गुहराज निषाद की शोभायात्रा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकली। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महाराज गुहराज निषाद राज की शोभायात्रा गढ़ी तिवारी से प्रारम्भ हुई। जो कि नगला चूरा, रहन की मढ़ैया, तोतलपुर, सोफीपुर होते हुए महाराज निषाद राज पार्क पर पहुँचकर विधिवत पूजन पाठ कर समापन किया। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Read More »