Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैः महेश त्रिवेदी

हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैः महेश त्रिवेदी

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी एवं जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक एवं जिलाध्यक्ष दक्षिण डॉ0 वीना आर्या पटेल ने भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ आर्या ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद, मोदी-योगी जिंदाबाद। जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।
इसी क्रम में दिल्ली से प्रातः 10 बजे सांसदों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में एकत्र होकर एलईडी के माध्यम से सुना। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, पूर्व मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने जानकारी दी कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। श्री पाठक ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की नीव हैं। आज कार्यकर्ताओं के बदौलत ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।जिलाध्यक्ष डॉ0 आर्या ने कहा कि मात्र चार दशकों में भाजपा जन जन की पार्टी बनी है तो इसका श्रेय पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत, संगठन और नेतृत्व को जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी।
वहीं किदवई नगर क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है।
बैठक में प्रमुखता से पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, शिवराम सिंह, प्रबोध मिश्रा, राम बहादुर यादव, जिलामंत्री संजय कटियार, विनोद मिश्रा, शिवपूजन, अखिलेश अवस्थी, प्रमोद शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, अमित बाजपेई मौजूद रहे।