Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2016 » November » 28

Daily Archives: 28th November 2016

पत्रकार अफसर खां सागर को सैयद मसऊद गाजी सम्मान

2016-11-28-02-ravijansaamnaगाजीपुर, जन सामना संवाददाता। हजरत सैय्यद मसऊद गाजी वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को सैय्यदवाड़ा स्थित शाह लगन पैलेस में ’हिन्दी साहित्य में गाजीपुर का योगदान’ विषयक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज किसान लेखक डा0 विवेकी राय को श्रद्धांजलि दे कर किया गया। हिन्दी साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सोसायटी द्वारा पांच लोगों को ’सैय्यद मसऊद गाजी सम्मान 2016’ से सम्मानित किया गया। हिन्दी साहित्य के लिए भोपाल के लेखक मकबूल वाजिद, गाजीपुर के साहित्यकार राम अवतार एवं कोलकाता के उपंयासकार सेराज खां ’बातिश’ को हजरत सैय्यद मसऊद गाजी अवार्ड से नवाजा गया। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चन्दौली के एम0 अफसर खां सागर को तथा सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए अमरनाथ तिवारी अमर को हजरत सैय्यद मसऊद गाजी सम्मान से सम्मानित किया गया। हजरत सैय्यद मसऊद गाजी अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार राम अवतार की लेखनी पर प्रकाश डालते हुए डॉ0 रिचा राय ने कहा कि उनकी रचनाएं जमीन से जुड़ी होती हैं, आम आदमी की पीड़ा को वह बखूबी व्यक्त कर लेते हैं, वह खूब लिखते है और दिलों में हलचल पैदा करते है। मकबूल वाजिद के कलम पर बोलते हुए डॉ0 मसऊद ने कहा कि उनका कलम बड़ा बेबाक है, सच को सच कहने से घबराता नहीं है। वह जो भी लिखते हैं दिल से लिखते हैं और उनके पास जो दिल है वह आम आदमी के लिए धड़कता है। सेराज खां ’बातिश’ की लेखनी पर प्रकाश डालते हुए नर्वदेश्वर राय ने कहा कि इनकी लेखनी दिलों को जोड़ती है। सामाजिक सौहार्द का मूल मंत्र बताती है। वह दिलों में उमड़ने वाले विचारों को बखूबी व्यक्त कर लेते हैं।

Read More »

महाविद्यालय छात्राओं ने बनाई रंगोली

कानपुर, शीराजी। घाटमपुर कस्बे के मूसानगर रोड स्थित कैप्टन सुखवासी सिंह जनता महाविद्यालय में शिक्षिकाओं की देखरेख में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिस्सा ले रही कला, विज्ञान, एवं शिक्षा संकाय की छात्राओं ने रंगोली बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। निर्णायक मण्डल सदस्या मृणालिनी यादव व कुन्ती सक्सेना ने निरीक्षणोपरांत बी0ए0 प्रथम वर्ष की छात्रा शालिनी देवी को प्रथम स्थान, कुदसिया बी0ए0 तृतीय वर्ष को द्वितीय स्थान व बी0ए0 तृतीय वर्ष की छात्रा ललिता देवी को तृतीय स्थान हेतु सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रभारी डा0 ममता शुक्ला, सहयोगी प्राध्यापिकाओं डा0 शुभा सिंह, कामिनी सचान, रितू सचान, आदि ने छात्राओं को उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्राचार्य डा0 जी0पी0 वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।

Read More »

पीड़ित ने पकड़े तीन टप्पेंबाज

टप्पेबाजों के पास से पूरे पैसे बरामद
2016-11-28-09-ravijansaamnaकानपुर, शीराजी। घाटमपुर सालों से बैंकों में कागज की गड्डी पकड़ाकर लोगों से टप्पेबाजी कर रहे संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को जनता ने पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेामवार दोपहर ग्राम सूखापुर निवासी बृजेन्द्र उर्फ लल्लू का पुत्र सुरेश प्रजापति बैंक आफ बड़ौदा में पैंतालीस हजार रूपये जमा करने आया था। जहां उसे मिले तीन यूवकों ने अपने को अनपड़ बताते हुए जमा पर्ची भरने का दबाव बनाया एक बार जमा पर्ची भर जाने के कारण सुरेश ने अपने पैसे उन्हें पकड़ाकर दोबारा पर्ची भरने लगा। इस बीच तीनों युवक नजर बचाकर मौके से खिसक गये। तीनों को गायब देख सुरेश के होश उड़ गये वह भाग कर बैंक के बाहर आया तो तीनों को कार में बैठता देख पकड़ने दौड़ा तो कार मौके से भाग निकली एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर सुरेश ने कार का पीछा किया मुख्य चैराहे में जाम लगा होने के कारण सुरेश ने कार में बैठे टप्पेबाजों को राहगीरों की मदद से पकड़ लिया। 

Read More »

भाकपा ने नोटबंदी के विरोध में दिया धरना

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने संयुक्त रूप से नोटबंदी से जनता के मध्य व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में रूद्रदत्त पालीवाल की अध्यक्षता में गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति के समक्ष धरना दिया गया।
धरना स्थल पर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि आठ नवम्बर को बिना व्यवस्था किये हुये अचानक पांच सौ व एक हजार के नोटों को बंद कर दिया गया। इससे जनपद के 90 प्रतिशत कारखानों में बैंकों में कैश की कमी के कारण लाखों श्रमिक बेरेाजगार होकर घर बैठे हुये हैं जो लोग काम कर रहे हैं उन्हें पुराने नोटों का भुगतान किया जा रहा है। कैश की कमी के कारण मजदूर कर्ज लेने को विवश है। 

Read More »

73 हजार की नगदी आभूषणों सहित दो दबोचे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र शान्ति नगर से दो लोगों को हजारों की नगदी व जेबरातों से सहित दो लोगांे को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास पुलिस उक्त मामला चोरी का बता रही है। फिलहाल पुलिस उक्त दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है।
थाना रसूलपुर पुलिस को विगत दो दिन से शान्ति नगर निवासी सोनू राठौर पुत्र राधे की तलाश थी। पुलिस उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए दविश दे रही थी। कि सोमवार को अचानक पुलिस को देख सोनू अपने साथियों सहित भगाने लगा। पुलिस ने घेरा बन्दी कर सोनू व उसके एक साथी को मौके से दबोच लिया। जिसके पास एक बैग में 73 हजार 270 रूपये की नगदी व सोने-चांॅदी के आभूषण बरामद कर लिय। पकड़े गये साथी ने अपना नाम न्यू आगरा के नगला परी निवासी शशि पुत्र मुन्ना लाल बताया। जबकि उसका एक साथी गौरव मौके से भाग निकला।

Read More »

गैस सिलैण्डर फटने से दो मकानों में आयी दरार

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद क्षेत्र के कांशीराम आवास कालोनी में विगत रात्रि में एक मकान में गैस सिलैण्डर फटने से हुए धमाके में कई मकानों में दरार आ गयी। वही गृह स्वामी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए रात्रि में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कांशीराम कालोनी स्थित 50 वर्षीय सुनील पुत्र छोटे लाल का मकान है। रात्रि में सुनील घर पर अकेला होने के लिए खाना बना रहा था। कि अचानक गैस सिलेण्डर में आग लग गयी। आग लगने से उसके हाथ-पैर फूल गये। आनन-फानन में आग बुझाने का उसने काफी प्रयास किया। जिससे वह झुलस गया, आग से झुलसने के बाद वह घर से बाहर भाग कर लोगों को सहायता के लिए पुकारने लगा। काफी समय तक कोई नहीं आया तो आग की लपटों में गैस का सिलेण्डर जोरदार आवाज से साथ फट गया। जिससे आस-पास के मकानों में दरार आ गयी। घटना की जानकारी होने पर देर रात्रि में मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्तपाल में भर्ती कराया। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

सड़क हादसों में दम्पति सहित चार लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना खेरगढ़ क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी 24 वर्षीय मीरा बघेल पुत्री सोनपाल अपनी स्क्यूटी पर सवार होकर शिकोहाबाद से आगे की ओर आ रही थी। उसी दौरान प्रतापपुर चैराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल को उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसको जिला अस्पताल भेजा गया, हालत चिन्ताजनक होने के कारण चिकित्सक ने उसको आगरा रैफर किया। वही शिकोहाबाद क्षेत्र के मीरा कटरा निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र विनोद व उसकी पत्नी 28 वर्षीय रीना देवी भी सड़क हादसें में घालय हो गयी। उक्त दम्पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनेा लोगो की हालत चिन्ताजनक होने पर उपचार के लिए आगरा भेजा गया। सिरसागंज क्षेत्र के गांव भरौल निवासी 23 वर्षीय वीरपाल पुत्र प्रताप सिंह भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

वृद्ध महिला की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र सदर बाजार में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृतका के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र सदर बाजार में लगभग 60 वर्षीय एक महिला की संदिग्घ हालत में मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों को हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों में चर्चा थी कि उक्त महिला मागने-खाने का काम करती थी।

Read More »

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ निवासी विक्रमसिंह के 15 वर्षीय पुत्र अंकित ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गया, अचेत किशोर को आनन-फानन में परिजनों द्वारा सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव सांगनी निवासी सत्यप्रकाश के 18 वर्षीय पुत्र अवनीश ने भी गृह कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी, जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

वृद्ध की मौत पुलिस लेकर आयी अस्पताल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र बिश्न ढ़ावा पर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसको इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र बिश्न ढ़ावा के समीप लगभग 80 वर्षीय अर्जुन सिंह नामक व्यक्ति की विगत रात्रि में अचानक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की माने तो उक्त व्यक्ति चै0 दलवीरसिंह के यहा काम करता था। जिसकी अत्यधिक वृद्ध होने के कारण सर्दी से मौत हो गयी। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिर्पोट के आने पर ही हो सकेगी।

Read More »