Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गैस सिलैण्डर फटने से दो मकानों में आयी दरार

गैस सिलैण्डर फटने से दो मकानों में आयी दरार

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद क्षेत्र के कांशीराम आवास कालोनी में विगत रात्रि में एक मकान में गैस सिलैण्डर फटने से हुए धमाके में कई मकानों में दरार आ गयी। वही गृह स्वामी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए रात्रि में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कांशीराम कालोनी स्थित 50 वर्षीय सुनील पुत्र छोटे लाल का मकान है। रात्रि में सुनील घर पर अकेला होने के लिए खाना बना रहा था। कि अचानक गैस सिलेण्डर में आग लग गयी। आग लगने से उसके हाथ-पैर फूल गये। आनन-फानन में आग बुझाने का उसने काफी प्रयास किया। जिससे वह झुलस गया, आग से झुलसने के बाद वह घर से बाहर भाग कर लोगों को सहायता के लिए पुकारने लगा। काफी समय तक कोई नहीं आया तो आग की लपटों में गैस का सिलेण्डर जोरदार आवाज से साथ फट गया। जिससे आस-पास के मकानों में दरार आ गयी। घटना की जानकारी होने पर देर रात्रि में मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्तपाल में भर्ती कराया। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।