Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में दम्पति सहित चार लोग घायल

सड़क हादसों में दम्पति सहित चार लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना खेरगढ़ क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी 24 वर्षीय मीरा बघेल पुत्री सोनपाल अपनी स्क्यूटी पर सवार होकर शिकोहाबाद से आगे की ओर आ रही थी। उसी दौरान प्रतापपुर चैराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल को उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसको जिला अस्पताल भेजा गया, हालत चिन्ताजनक होने के कारण चिकित्सक ने उसको आगरा रैफर किया। वही शिकोहाबाद क्षेत्र के मीरा कटरा निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र विनोद व उसकी पत्नी 28 वर्षीय रीना देवी भी सड़क हादसें में घालय हो गयी। उक्त दम्पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनेा लोगो की हालत चिन्ताजनक होने पर उपचार के लिए आगरा भेजा गया। सिरसागंज क्षेत्र के गांव भरौल निवासी 23 वर्षीय वीरपाल पुत्र प्रताप सिंह भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।