Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December (page 21)

Monthly Archives: December 2016

कार्यकर्ता सम्मेलन में 51 किलो की फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया

2016-12-23-09-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाददाता। कस्बा सादाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुॅचे सभापति लो0ले0स0 एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, जि0पं0अ0 विनोद उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय पूर्व ब्लाॅक प्रमुख का लोगों द्वारा 51 किलो की फूलमाला पहनाकर एवं स्वाफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भरी संख्या में आयी भीड़ को देखकर रामवीर उपाध्याय गदगद हुए और उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी आज ये भूल गयी कि देश का आम आदमी मंहगाई की मार से पीड़ित होकर भुखमरी की कगार पर है। उन्होंने सत्ता में आते ही रोटी, कपड़ा और मकान तीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती मंहगाई से जनता का ध्यान हटाने के लिये ये लोग साम्प्रदायिकता का माहोल बना रहे है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेष की भावना से कार्य कराये जा रहे है। जो लोग समाजवादी पार्टी का विरोध करते है, उनके यहाॅ प्रशासनिक अधिकारी विद्युत चोरी अथवा अन्य किसी मुद्दे को लेकर मानसिक रूप से परेशान करने का काम करते है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ बहिन कु0 मायावती को प्रदेश की मुख्यमंत्री बनायेगी एवं पहली कैबिनेट मीटिंग में रामवीर उपाध्याय आम आदमी के विद्युत बिलों की दरों को कम करने का काम करेगा।

Read More »

केबल टीवी डिजिटलीकरण के तीसरे एवं चौथे चरण की समयसीमा में संशोधन किया गया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चौथे चरण के लिए केबल टीवी डिजिटलीकरण की समयसीमा 31 अक्टूबर 2017 तक के लिए बढ़ा दी है। यह निर्णय न्यायालय में लंबित मामलों और चौथे चरण के लिए निर्धारित क्षेत्रों में सेट टॉप बॉक्स लगाने की असंतोषजनक प्रगति के चलते बाजार में व्याप्त अनिश्चितता के कारण लिया गया है। चौथे चरण चरण में 31 दिसंबर 2016 तक ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटलीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया था। इस संबंध में जल्द ही एक अधिसूचना जारी की जाएगी। वर्तमान में जारी अदालती कार्यवाहियों के चलतेए मंत्रालय तीसरे चरण के शेष ग्राहकों को भी डिजिटल प्रसारण माध्यम से जुड़ने के लिए 31 जनवरी 2017 तक का अतिरिक्त समय प्रदान कर रहा है। तीसरे चरण के लिए निर्धारित क्षेत्रों मेंए देशभर के शेष शहरी क्षेत्रों में डिजिटलीकरण का काम 31 दिसंबर तक पूरा किया जाना था। मगर कई एमएसओ संघध्व्यक्ति विभिन्न उच्च न्यायालयों में अपनी गुहार लेकर चले गए थेए और मंत्रालय के 11.11.2011 एवं 11.09.2014 की अधिसूचनाओं के परिचालन के संबंध में रोक लगवा ली थी अथवा इसे लागू करने की समयसीमा बढ़वा ली थी। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखाए तो सर्वोच्च न्यायालय ने अपने 01.04.2016 के निर्देशानुसार सभी मामलों की सुनवाई और निपटान के लिए इन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय को हस्तांतरित कर दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ज्यादातर मामलों का निपटारा कर चुका है और ऐसी उम्मीद है कि शेष मामलों का भी निकट भविष्य में जल्द ही निपटारा कर दिया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सभी प्रसारणकर्ताओंए बहु प्रणाली संचालक (एमएसओ), स्थानीय केबल संचालकए और सभी अधिकृत अधिकारियों को दिशा.निर्देश जारी करेगा कि वे यह सुनिश्चित करें कि तीसरे चरण के अंतर्गत 31 जनवरी 2017 के बाद केबल नेटवर्क पर किसी भी रूप में एनॉलॉग प्रसारण न हो। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि इसके बाद समयसीमा में कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा। केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) संशोधन अधिनियम 2011 में चार चरणों के अंतर्गत देश के सभी टीवी ग्राहकों द्वारा वर्तमान केबल टीवी नेटवर्क से डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम में परिवर्तित होना अनिवार्य किया गया है। प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

Read More »

मुख्यमंत्री का अभिवादन करने लखनऊ पैदल जायेंगे अंजनी सिंह

2016-12-23-08-ravijansaamna*चन्दौली मेडिकल कालेज के शिलान्यास होने पर जनपद वासियों की तरफ से प्रकट करेंगे आभार*
धानापुर, चन्दौली अफसर खां । काफी समय से मेडिकल कालेज की बाट जोह रहे जनपद वासियों को विगत 20 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से ही राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज, चन्दौली का शिलान्यास कर तोहफा दिया। मेडिकल कालेज का शिलान्यास होने के बाद पूरे जनपद में ख़ुशी का माहौल है। हाँ, सत्ताशीन  सियासी दल के दो विधायकों में भले ही इसे अपने विधानसभा क्षेत्र में लाने के लिए रस्साकसी जारी है। चन्दौली मेडिकल कालेज के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रसन्न होकर क्षेत्र के खड़ान गांव निवासी समाजसेवी/पूर्व सैनिक *अंजनी सिंह* ने आधा दर्जन लोगों संग पैदल लखनऊ जा कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अभिनन्दन करने का फैसला लिया है। अंजनी सिंह ने बताया कि शनिवार को धानापुर शहीद स्माकर पर शहीदों का माल्यार्पण कर सकलडीहा होते हुए चन्दौली तक निजी वाहन से अधिकारियों को पत्रक सौंपने के बाद चन्दौली जिला मुख्यालय से पदयात्रा का शुभारम्भ करूँगा और प्रदेश मुख्यालय में पदयात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि मेरे पदयात्रा का उद्देश्य अराजनैतिक है। चन्दौली के लोगों को अभी तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है जबकि इस मेडिकल कालेज की आधारशिला रखे जाने के बाद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हासिल होने की उम्मीद जगी है। इसी से हर्षित होकर मैं चन्दौली जनपद वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करने पदयात्रा कर जाने का फैसला लिया। मेरे साथ बासदेव यादव, कन्हैय बिन्द, प्यारेलाल यादव, विनाथ मौर्या, मूरत यादव और पारस मिश्रा पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा निजी खर्च पर किया जा रहा है तथा एक प्राइवेट वाहन (टैम्पो) में निजी उपयोग के सामान होंगे जो रास्ते में  पड़ाव के दौरान सहायक होगा।

Read More »

किसान दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

2016-12-23-06-ravijansaamnaरालोद समेत अन्य राजनैतिक दलों ने मनाई चैा0 चरण सिंह की जयंती
टूंडला, जन सामना संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चैा0 चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह मिष्ठान वितरित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। स्टेशन रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जिला प्रमुख महासचिव चैधरी अमर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक चन्द्रभान मौर्य, सलीम अहमद सिद्दिकी, इन्द्रपाल सिंह पौनियां, डा. पीतम सिंह चैहान, ओमप्रकाश एडवोकेट, नवीन चैधरी, सब्बीर खां, पूरन सिंह, पंकज चैधरी, निरंजन सिंह पौनियां, भंवर सिंह ठेकेदार, देवेन्द्र बघेल, विजय धनगर, सूबेदार, जगवीर सिंह, हंबीर सिंह, महेन्द्र सिंह जूरैल, महताब सिंह, किशोर चैधरी आदि मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर के नेतृत्व में सपाइयों ने सुभाष चैराहा स्थित चै. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री को किसान हितैषी बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि भंवर सिंह ठेकेदार, अवनीन्द्र यादव, सियाराम, हरी सिंह, अजब सिंह, अचल सिंह पौनियां, विनोद यादव, जवाहर सिंह, मुन्नेश प्रधान आदि मौजूद रहे। हिंद किसान संगठन द्वारा जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। जिसमें मंडल अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह पौनियां, जिलाध्यक्ष अमर सिंह पचेरे, वीरेन्द्र सिंह, भगवान सिंह भल्ला, इन्द्रजीत सिंह, चन्द्रवीर सिंह, डा. बीएस गौतम, सत्येन्द्र सारस्वत, नत्थीलाल बघेल, अनूप पाराशर आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबली गौतम, संजय सिंह परमार, सुशील चक आदि मौजूद रहे।

Read More »

अनुसूचित जाति में शामिल करना मात्र एक दिखावा

टूंडला, जन सामना संवाददाता। भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय निषाद संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह निषाद ने सपा सरकार द्वारा 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने के आदेश को दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सपा सरकार वोटरों को लुभाने के लिए ऐसे आदेश पारित करती है। पूर्व में निषाद, लोधी, कस्यप समाज को विमुक्त जाति का लाभ मिलता था। सपा सरकार ने 10 अक्टूबर 2013 में उसे भी बंद करा दिया था। चुनाव आते ही सपा सरकार को फिर निषाद समाज याद आने लगा है। इस बार निषाद समाज किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है।

Read More »

पालिका प्रशासन पर गलत तरीके से टेंडर निकालने का आरोप

टूंडला, जन सामना संवाददाता। सपा नगर अध्यक्ष व सभासद ललित जैन ने पालिका प्रशासन पर गलत तरीके से नाला निर्माण को टेंडर निकाले जाने का आरोप लगाया है। सभासद का आरोप है कि जिस नाले को बनवाने के लिए पालिका प्रशासन ने नौ करोड रूपए के टेंडर निकाले हैं। वह नाला सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है। जिसे बनवाने से पहले पालिका प्रशासन को एनओसी लेनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पालिका प्रशासन ने एनओसी लिए बिना ही टेंडर निकाल दिया। किसी भी विकास कार्य से पूर्व बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया जाता है। उसके बाद ही टेंडर निकाले जाने की प्रक्रिया की जाती है। चेयरमैन द्वारा मनमानी करते हुए बिना बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हुए करोडों रूपए के टेंडर निकाल दिए गए। सभासद ने मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल 141 विकास कार्यो की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।

Read More »

सपा सरकार ने रखा गरीब और जरूरत मंद लोगों का ख्याल

पिछडी जाति को अनुसूचित में शामिल किए जाने पर बांटी गई मिठाई
एटा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
टूंडला, जन सामना संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा 17 पिछडी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने पर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया गया। वहीं शीघ्र प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की गई। एटा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर ने कहा कि सपा सरकार ने हर गरीब और जरूरत मंद लोगों का ख्याल रखा है। एससी का दर्जा मिलने के बाद 17 जातियों इनमें गडरिया, निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, प्रजापति, धोबी, धीमर, धीमुक समेत अन्य शामिल हैं। इन जातियों के लोग जैसे तैसे परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। एससी की श्रेणी में आने के बाद इन जातियों के बच्चे सरकारी नौकरी के साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। अवनीन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने ओबीसी में आने वाले कई जातियों को एससी में शामिल करने के निर्देश दिए थे। जिसमें केन्द्र सरकार के ढिलमुल रवैये के कारण कुछ ही लोगों को उसका लाभ मिल सका था। इस दौरान मिष्ठान वितरित कर शीघ्र ही प्रमाण पत्र वितरित कराए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयवीर वर्मा व संचालन डा. राजू यादव ने किया। इस मौके पर कमल सिंह दिवाकर, रामदास प्रजापति, उदयवीर सिंह निषाद, रामवीर प्रजापति, अमर सिंह निषाद, सोबरन सिंह वर्मा, शिशुपाल निषाद, हरी सिंह धनगर, विनोद यादव, जवाहर सिंह, मुन्नेश धनगर, सियाराम धनगर, सत्येन्द्र, मुकेश वर्मा, शिवनरेश वर्मा, महेश धनगर आदि मौजूद रहे।

Read More »

शिक्षा के साथ खेलकूद भी जीवन का अभिन्न अंगः डीटीएम

एनसीआर काॅलेज में हुईं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं
विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा किया गया पुरस्कृत
टूंडला, जन सामना संवाददाता। शुक्रवार को नाॅर्दन रेलवे इंटर काॅलेज में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर आगे बेहतर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। काॅलेज के 134वें वार्षिक खेलकूद दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल यातायात प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे डाॅ. शिवम् शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए डीटीएम ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। जीवन में शिक्षा का जितना महत्व है, उतना महत्व खेलों का भी है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सभी विद्यालयों में खेलकूद होने चाहिए। इस दौरान सैक रेस, स्पून रेस, क्रोकोडाइल रेस और थ्री लेग रेस में प्राइमरी कक्षा के छात्रों ने भाग लिया। इससे पूर्व काॅलेज के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट निकाली गई। मार्च पास्ट के आगे बैंड मधुर ध्वनि बिखरेते हुए चल रहे थे। मार्च पास्ट में अशोका हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, शिवाजी हाउस तृतीय और पटेल हाउस चैथे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या संगीता यादव ने बच्चों का उत्साह वर्धन कर आगे भी खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पीसी नैयर, शीतल शाक्य, येल्लैया संगेम, एनके शर्मा, टीसी झा आदि मौजूद रहे।

Read More »

सूचना न देने पर ईओ टूंडला पर लगा जुर्माना

टूंडला, जन सामना संवाददाता। सूचना का अधिकार के तहत सूचनाएं उपलब्ध न कराना नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भारी पड़ गया। सूचना आयोग ने उन पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। नगर के शिवपुरी काॅलोनी निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता रनवीर सिंह ठैनुआं ने अधिशासी अधिकारी एके सिंह चैहान से कई बिंदुओं पर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। तय समय के बाद भी पालिका प्रशासन द्वारा सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। सूचना न मिलने पर आरटीआई कार्यकर्ता ने आयोग में अपील कर दी। जिसमें सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त गजेन्द्र यादव ने ईओ पर जुर्माना लगाया।

Read More »

नारकीय जीवन जीने को विवश नगला लल्लू के वाशिंदे

टूंडला, जन सामना संवाददाता। प्रदेश में विकास की गंगा बहाने वाली सपा सरकार में लोगों के निकलने तक को जगह नहीं है। ग्रामीण नारकीय जीवन यापन करने को विवश हैं। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। लाइनपार क्षेत्र का गांव नगला लल्लू आज भी विकास कार्यो के लिए तरस रहा है। गांव में निकलने तक को सडक नहीं है। गंदे पानी की निकासी के इंतजाम न होने के कारण गांव की सडकों पर जलभराव की स्थिति है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर काम काज करने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर निकलने को विवश होना पड रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलभराव होने की शिकायत तहसील दिवस में भी की गई। इसके अलावा मुख्यालय पर भी ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। बावजूद इसके अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। चुनाव से पूर्व प्रत्याशी विकास कराने की बात कहते हैं लेकिन जीतने के बाद कोई पूछने नहीं आता। सपा सरकार द्वारा प्रदेश में करोडों रूपयों से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। फिर भी सरकार की इनायत गांव की ओर नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव का विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।

Read More »