Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

किसान दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

2016-12-23-06-ravijansaamnaरालोद समेत अन्य राजनैतिक दलों ने मनाई चैा0 चरण सिंह की जयंती
टूंडला, जन सामना संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चैा0 चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह मिष्ठान वितरित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। स्टेशन रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जिला प्रमुख महासचिव चैधरी अमर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक चन्द्रभान मौर्य, सलीम अहमद सिद्दिकी, इन्द्रपाल सिंह पौनियां, डा. पीतम सिंह चैहान, ओमप्रकाश एडवोकेट, नवीन चैधरी, सब्बीर खां, पूरन सिंह, पंकज चैधरी, निरंजन सिंह पौनियां, भंवर सिंह ठेकेदार, देवेन्द्र बघेल, विजय धनगर, सूबेदार, जगवीर सिंह, हंबीर सिंह, महेन्द्र सिंह जूरैल, महताब सिंह, किशोर चैधरी आदि मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर के नेतृत्व में सपाइयों ने सुभाष चैराहा स्थित चै. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री को किसान हितैषी बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि भंवर सिंह ठेकेदार, अवनीन्द्र यादव, सियाराम, हरी सिंह, अजब सिंह, अचल सिंह पौनियां, विनोद यादव, जवाहर सिंह, मुन्नेश प्रधान आदि मौजूद रहे। हिंद किसान संगठन द्वारा जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। जिसमें मंडल अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह पौनियां, जिलाध्यक्ष अमर सिंह पचेरे, वीरेन्द्र सिंह, भगवान सिंह भल्ला, इन्द्रजीत सिंह, चन्द्रवीर सिंह, डा. बीएस गौतम, सत्येन्द्र सारस्वत, नत्थीलाल बघेल, अनूप पाराशर आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबली गौतम, संजय सिंह परमार, सुशील चक आदि मौजूद रहे।