Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नारकीय जीवन जीने को विवश नगला लल्लू के वाशिंदे

नारकीय जीवन जीने को विवश नगला लल्लू के वाशिंदे

टूंडला, जन सामना संवाददाता। प्रदेश में विकास की गंगा बहाने वाली सपा सरकार में लोगों के निकलने तक को जगह नहीं है। ग्रामीण नारकीय जीवन यापन करने को विवश हैं। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। लाइनपार क्षेत्र का गांव नगला लल्लू आज भी विकास कार्यो के लिए तरस रहा है। गांव में निकलने तक को सडक नहीं है। गंदे पानी की निकासी के इंतजाम न होने के कारण गांव की सडकों पर जलभराव की स्थिति है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर काम काज करने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर निकलने को विवश होना पड रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलभराव होने की शिकायत तहसील दिवस में भी की गई। इसके अलावा मुख्यालय पर भी ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। बावजूद इसके अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। चुनाव से पूर्व प्रत्याशी विकास कराने की बात कहते हैं लेकिन जीतने के बाद कोई पूछने नहीं आता। सपा सरकार द्वारा प्रदेश में करोडों रूपयों से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। फिर भी सरकार की इनायत गांव की ओर नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव का विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।