Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पालिका प्रशासन पर गलत तरीके से टेंडर निकालने का आरोप

पालिका प्रशासन पर गलत तरीके से टेंडर निकालने का आरोप

टूंडला, जन सामना संवाददाता। सपा नगर अध्यक्ष व सभासद ललित जैन ने पालिका प्रशासन पर गलत तरीके से नाला निर्माण को टेंडर निकाले जाने का आरोप लगाया है। सभासद का आरोप है कि जिस नाले को बनवाने के लिए पालिका प्रशासन ने नौ करोड रूपए के टेंडर निकाले हैं। वह नाला सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है। जिसे बनवाने से पहले पालिका प्रशासन को एनओसी लेनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पालिका प्रशासन ने एनओसी लिए बिना ही टेंडर निकाल दिया। किसी भी विकास कार्य से पूर्व बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया जाता है। उसके बाद ही टेंडर निकाले जाने की प्रक्रिया की जाती है। चेयरमैन द्वारा मनमानी करते हुए बिना बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हुए करोडों रूपए के टेंडर निकाल दिए गए। सभासद ने मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल 141 विकास कार्यो की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।