Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कार्यकर्ता सम्मेलन में 51 किलो की फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया

कार्यकर्ता सम्मेलन में 51 किलो की फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया

2016-12-23-09-ravijansaamnaहाथरस, जन सामना संवाददाता। कस्बा सादाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुॅचे सभापति लो0ले0स0 एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, जि0पं0अ0 विनोद उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय पूर्व ब्लाॅक प्रमुख का लोगों द्वारा 51 किलो की फूलमाला पहनाकर एवं स्वाफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भरी संख्या में आयी भीड़ को देखकर रामवीर उपाध्याय गदगद हुए और उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी आज ये भूल गयी कि देश का आम आदमी मंहगाई की मार से पीड़ित होकर भुखमरी की कगार पर है। उन्होंने सत्ता में आते ही रोटी, कपड़ा और मकान तीनों के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती मंहगाई से जनता का ध्यान हटाने के लिये ये लोग साम्प्रदायिकता का माहोल बना रहे है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेष की भावना से कार्य कराये जा रहे है। जो लोग समाजवादी पार्टी का विरोध करते है, उनके यहाॅ प्रशासनिक अधिकारी विद्युत चोरी अथवा अन्य किसी मुद्दे को लेकर मानसिक रूप से परेशान करने का काम करते है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ बहिन कु0 मायावती को प्रदेश की मुख्यमंत्री बनायेगी एवं पहली कैबिनेट मीटिंग में रामवीर उपाध्याय आम आदमी के विद्युत बिलों की दरों को कम करने का काम करेगा।
इस अवसर पर रामेश्वर यादव (पूर्व जि.पं.स.), राजवीर सिंह यादव (पूर्व प्रधान), श्रीचंद यादव, मंन्दौली (पूर्व प्रधान), कल्लू यादव, दिनेश यादव, महिपाल यादव प्रधान, शिवदत्त यादव एड0, करन सिंह यादव, डा0 सोनवीर यादव, यूधिष्टर सिंह यादव, रामनरेश यादव, मास्टर सुनहरीलाल यादव, रामअवतार यादव बी.डी.सी., शिशुपाल यादव, मास्टर राजपाल यादव, गिर्राज यादव, हाकिम सिंह यादव, रामदास यादव, डा0 विष्णु यादव, चन्द्रप्रकाश यादव, विनोद यादव, राधेलाल यादव, जयपाल सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, सुबोध कुमार यादव, महेशचन्द्र यादव, मनोज यादव, रिन्कू यादव, प्रशान्त यादव आदि लोग मौजूद थे।