Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December (page 22)

Monthly Archives: December 2016

किड्स कार्नर सीनियर सैकेडरी स्कूल में क्रिसमस डे पर हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

2016-12-23-05-ravijansaamnaनन्हें-मुन्ने बच्चे बने सैंटा क्लौज
क्राइस्ट द किंग में धूमधाम से मना ईसामसीह का जन्मदिन
बच्चों ने ईशु के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गुरूवार को किड्स कार्नर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस डे से पूर्व सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किये गये। बच्चों ने क्रिसमस डे पर बच्चे सैंट क्लोज के परिधान में रंग गये। वहीं बुधवार को नगर के क्राइस्ट द किंग स्कूल में ईसामसीह का जन्मदिन बडी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा ईशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किड्स कार्नर के डायरेक्टर मंयक भटनागर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया। वहीं क्राइस्ट द किंग प्रधानाचार्य ने वफादर एंड्रयू कोरिया ने ईसामसीह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी को क्रिशमश की बधाई देते हुए कहा कि ईसामसीह शांति और प्रेम के जन्मदाता थे। क्रिशमश को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ईसामसीह ने लोगों को एकता और भाईचारे का पाठ पढाया। लोगों के बीच मन मुटाव और द्वेष भावना को दूर करने के लिए ही ईसामसीह की प्रार्थना और पूजा की जाती है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें ईशु के जन्म से लेकर उनके जीवन की तमाम कथाओं का मंचन किया गया। बच्चों की प्रस्तुति को शिक्षकों और अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ईशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में गुरूवार से शीत कालीन अवकाश हो रहे हैं। जिसके चलते क्रिशमश से पहले ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों के अलावा विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More »

सैल्स टैक्स टीम ने सर्राफा करोबारियों के यहां मारा छापा

सर्राफा करोबारियों में मचा हडकम्प, अभिलेख सीज लाखों की हेराफेरी की आशंका, जांच जारी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सैल टैक्स विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर के दो सर्राफा कारोबारियों के यहां छापेमार कार्यवाही की। जिससे जनपद के अन्य सर्राफा करोबारियों में हडकम्प मचा हुआ है। टीम काफी देर तक जांच पडताल करने के बाद अभिलेख सीज करने के साथ अपने साथ ले गयी। टीम के अनुसार दोनों सर्राफा कारोबारियों के अभिलेखों में लाखों रूपये की हेराफेरी होने की सम्भावना है। सैल्स टैक्स विभाग की जांच टीम के डिप्टी कमिश्नर उदय नारायन सिंह ने अपनी 5 सदस्यीय टीम के साथ शुक्रवार को सदर बाजार स्थित पाराशर ज्वैलर्स के यहां पंहुची। टीम के पहुंचते ही ज्वैलर्स स्वामी में हडकम्प मच गया। टीम ने तत्काल जांच पडताल करते हुये सम्बंधित अभिलेखों की जांच पडताल की और जो अभिलेख जरूरत के समझे उन्हे अपने साथ जांच के लिये ले गयी। अचानक हुई इस कार्यवाही से शहर के अन्य सर्राफा कारोबारियों में हडकम्प मच गया। कुछ सर्राफा कारोबारी दुकाने बंद कर भाग गये। टीम ने नगर के सी बी ज्र्वलर्स के यहां भी छापेमार कार्यवाही की और यहां पर भी रिकार्ड खंगाले है। टीम कुछ रिकार्ड को भी अपने साथ ले गयी है। इस सम्बंध में टीम के डिप्टी कमिश्नर उदय नारायन सिंह ने बताया कि दोनों ज्वैलर्सों के रिकार्ड सीज कर जब्त कर लिये गये है अभिलेखों में लाखों रूपये की हेराफेरी होने की सम्भावना है जांच की जा रही है जांच के बाद भी जो परिणाम सामने आयेंगे उसी के हिसाब से कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

जनपद न्यायधीश व डीएम ने किया जेल का औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी राजेशप्रकाश व जनपद न्यायाधीश पी.के. सिंह एवं एसपी आरए अमर सिंहा ने सयुक्त रूप से शुक्रबार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार की 15 बैरिंग के 1690 विचाराधीन बन्दियों के स्वास्थ्य, अपराध, रिहायी, पैरवी यदि सरकारी अधिवक्ता की आवश्कता हो सहित विभिन्न समस्याओं को जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंन जिला कारागार के रसोई, कैण्टीन, बैरिगों व शौचालयों की साफ सफाई आदि को जाॅचा और रसोई घर में बन रहीं रोटी, सब्जी, डाल को जिलाधिकारी जनपद न्यायाधीश, एसपी आरए ने खाकर देखा जो स्वादिष्ट था। उन्होंने बैरिंगों में जाकर बंदीयों के सामान व थैलों को खुलवाकर जाॅचा जिसमें काई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई, अधिकतर थैलों में साक्षर होने की सामिग्री काॅपी, पैंसिल, किताब आदि पाया गया। उन्होंने बंदियों से उनके अपराध व सजा एवं रिहाई के बारे में पूछा तो मुकद्दमा अपराध संख्या 726/2014 धारा 4/225 आयुद्ध अधिनियम थाना दक्षिण के अभियुक्त बूवल उर्फ गुण्डा व मुकद्दमा अपराध संख्या 423/16, 424/16 धारा 380, 4/225 आयुद्ध अधिनियम के अभियुक्त अली हुसैन एवं धारा 379/411 के अभियुक्त पवन कुमार तथा धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट के अभियुक्त देवेन्द्र ने अपना जुर्म इकबाल करने की प्रार्थना की जिला न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह इन अभियुक्तों के प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित न्यायालय में भिजवायें । इसी प्रकार धारा 323, 324, 308 थाना लाइन पार के अभियुक्त रमाशंकर ने बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब रहता है। उनके इलाज की उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कारागार के चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि वह इनका ठीक से इलाज करें। जिलाधिकारी ने जिला कारागार में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही नए चिकित्सकों की तैनाती करने का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम प्रमोद कुमार गंगवार, जेल अधीक्षक एम.ए खान, जिला प्रावेशन अधिकारी अजयपाल सिंह, अधिवक्ता जेल लियाकत अली सहित जेल प्रशासन उपस्थित रहा।

Read More »

नोटबंदी का फैसला देशहित में -सुभाष बराला

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नोटबंदी एक अच्छी मुहिम है इससे आतंकबाद व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। प्रधानमंत्री के इस फैसले से केबल वे ही लोग परेशान है जिनके पास काला धन है। बाकी जनता तो देशहित में प्रधानमंत्री के साथ है। उक्त विचार भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुये कहे। प्रदेश अध्यक्ष फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। उन्होेंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्ष में देश का चहुमुखी विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो भी फैसले लिये है वजह जनता के हित में लिये है। इसलिये जनता उनके साथ है। नोटबंदी का फैसला भी देशहित में लिया गया है इसलिये जनता खुश है दुखी तो वह लोग है जिनके पास काला धन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आव्हान भी किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, प्रो0 एस पी सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष वी एल वर्मा, नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता के साथ बहुत से भाजपाई मौजूद थे।

Read More »

प्रेमी से विवाद होने पर की थी प्रेमिका ने खुदकुशी

धर्मशाला में फांसी लगने से महिला की मौत का मामला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, भेजा जेल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बाहर दिन पूर्व जिस महिला की शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत एक धर्मशाला में फांसी लगने से मौत हुई थी। उस मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला दस दिसम्बर का है। दस दिसम्बर को शिकोहाबाद के स्टेशन रोड स्थित एक धर्मशाला के एक कमरे में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद धर्मशाला संचालक में हडकम्प मच गया था। उसने सूचना पुलिस को दी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी। इधर जव महिला के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई तो धर्मशाला में महिला द्वारा लिखवाया गया पता गलत निकला। इधर धर्मशाला संचालक ने बताया था कि महिला के साथ एक युवक भी साथ आया था। पुलिस ने कमरे से शराब की बोतल व समौसा आदि भी बरामद किये थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुये संतोष पुत्र रामअवतार निवासी नगला हरी सिंह थाना नगला खंगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतका मंजू देवी पत्नी अमर सिंह थी। आरोपी संतोष की ननिहाल मृतका की ससुराल में थी जहां अक्सर उसका आना जाना था इसी बीच दोनों के बीच प्रेम परवान चढ गया। दोनों दस दिसम्बर को धर्मशाला आये इसके बाद किसी बात पर विवाद होने पर महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली और आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मृतका की पति की तहरीर पर कार्यवाही करते हुये जेल भेजा है।

Read More »

भगवान को प्राप्त करने का सफल मार्ग है भागवत : प0 रामगोपाल शास्त्री

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। इस कलियुग में भगवान को प्राप्त करने का सरल मार्ग है कि जो व्यक्ति परीक्षत की तरह नित्य नियम से भगवान की कथा श्रृवण करते है उन्हे भी भगवान की प्राप्ति अवश्य होती है। उक्त विचार नगर के रामलीला मैदान में सोहम महामण्डल के तत्वाधान में चल रही श्रीमद भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ में प0 रामगोपाल शास्त्री ने व्यक्त किये।
उन्होंने श्रोताओं को भागवत कथा के अन्तिम दिन कलियुग में होने वाले मुख्य विन्दुओं पर भी प्रकाश डाला। महामण्डल के परमाध्यक्ष स्वामी सत्यानन्द महाराज ने कहा कि हमे अपने बास्तविक रूप का स्मरण करना चाहिये। हमारे सामने बहुत बडी समस्या यह है कि हम अपने को नही जानते और दूसरे को जानने की इच्छा करते है। जव हम अपने को जान जायेंगे तो दूसरे को जानने की इच्छा नही रहती है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में कठिनाईयां इसलिये आती है क्योंकि हम दूसरों को देखते है स्वय को नही। कथा के अन्त में उन्होंने कहा कि जव तक जीव सत्यानन्द या उस परमसुख की प्राप्ति नही कर लेगा तव तक उसका लौकिक या वैदिक व्यापार चलता ही रहेगा। यज्ञ की पूर्ण आहुति में यजमान ओमप्रकाश शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, अभिषेक मिततल चंचल, संजय अग्रवाल, कुवर सिंह परमार, नरेश अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल, प्रवीन अग्रवाल, उमाकान्त पचैरी आदि ने भाग लिया। समापन के अवसर पर स्वामी सत्यानन्द महाराज ने उपस्थित श्रृद्वालुओं को आर्शीबाद देते हुये कार्यक्रम की सफलता पर उनका आभार व्यक्त किया। जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Read More »

दबंगों ने वृद्ध को पीटा, घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा के गांव ललउआ में दबंगों ने एक वृद्ध को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे डाक्टरी परीक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। ललउआ निवासी तारा सिंह पुत्र गोरेलाल ने अपनी एक बीघा जमीन गांव के राधे श्याम को बेची थी। राधे श्याम ने कुछ रूपये दे दिये थे बाकी के रूपये वह देने में नही आ रहा था जिसको लेकर दोनों के मध्य शुक्रवार को विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड लिया। आरोप है कि राधे श्याम ने अपने साथियों के साथ मिलकर तारा सिंह की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

Read More »

सफर में मोबाइल खरीदना पड़ा भारी

चोरी के जुर्म में भेजा गया जेल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बिहार राज्य के पाटिलपुत्र निवासी ट्रेन में यात्रा कर रहे एक युवक को ट्रेन में ही मोबाइल खरीदना भारी पडा। फैसला होने के बाद बावजूद भी पुलिस ने उसे मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिहार राज्य के पटना स्थित पाटिलपुत्र स्थित राजीव नगर निवासी नीरज कुमार पुत्र कृष्णा कुमार किसी ट्रेन में यात्रा कर रहा था। तभी किसी युवक ने एक अन्य यात्री का मोबाइल उडा दिया। चोर वह मोबाइल नीरज को चार हजार रूपये में परेशानी बताते हुये बेच गया। चोर ने जिस यात्री का मोबाइल उडाया था उस यात्री ने मोबाइल पहचान लिया। टेªन जैसे ही फिरोजाबाद स्टेशन पर रूकी तो मोबाइल चोरी हो जाने की शिकायत मोबाइल स्वामी ने जीआरपी से कर दी। पुलिस ने नीरज को पकड लिया। बताया जाता है कि 5 हजार में फैसला भी हो गया। परन्तु जिसका मोबाइल गया था उसने पुलिस को कुछ भी लिखकर नही दिया जिसके चलते पुलिस ने नीरज कुमार को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया।

Read More »

विषाक्त सेवन से युवक अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी के गांव पचवान में एक युवक विषाक्त सेवन से अचेत हो गया। अचेत को जिला अस्पताल लाया गया है।
पचवान निवासी 35 वर्षीय संतोष पुत्र छेदीलाल ने शुक्रवार को कोई विषाक्त खा लिया। जिससे वह अचेत हो गया। बताया जाता है कि युवक का परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। अचेत का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Read More »

अज्ञात मृतक निकला लाखन सिंह

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर पुलिस ने गुरूवार की सांय मौहल्ला सीता नगर से जिस अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। वह मृतक 32 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र गन्धर्भ सिंह निवासी आसफाबाद थाना रसूलपुर था। शव की पहचान परिजनों ने शुक्रवार की प्रातः जिला अस्पताल पहुंचकर की है। वह पंाच दिन से लापता था। उसकी हत्या कर शव फेंका गया है।
थाना रसूलपुर के मौहल्ला सीता नगर में गुरूवार की सांय एक अज्ञात युवक का शव लोगों ने पडा देखा तो उनमें सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल ले आयी। मृतक के शव पर चोटों के निशान थे। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। इधर परिजनों को जव एक अज्ञात शव के बारे में जानकारी हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने शव की पहचान लाखन सिंह के रूप में करते हुये बताया कि लाखन सिंह पांच दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चाचा के अनुसार लाखन सिंह दिल्ली में काम करता था। वह एक माह पूर्व फिरोजाबाद आकर रहने लगा था। उसके माता पिता नही है। उन्होंने यह भी बताया कि थाने में गुमशुदगी इसलिये दर्ज नही करायी कि लाखन सिंह अक्सर घर से काम करने चला जाता था और जहां काम करता था वही रूक जाता था। उसके बाद घर आ जाता था। चाचा ने बताया कि मृतक दो भाई थे। जिनमें एक बसंत लाल दिल्ली में रहता है। उसे भी सूचना कर दी गई है। बसंत लाल की शादी हो चुकी है जवकि लाखन सिंह की शादी नही हुई थी। हत्या क्यों और किसने की इसकी जानकारी वह नही दे सके। थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »