Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नोटबंदी का फैसला देशहित में -सुभाष बराला

नोटबंदी का फैसला देशहित में -सुभाष बराला

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नोटबंदी एक अच्छी मुहिम है इससे आतंकबाद व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। प्रधानमंत्री के इस फैसले से केबल वे ही लोग परेशान है जिनके पास काला धन है। बाकी जनता तो देशहित में प्रधानमंत्री के साथ है। उक्त विचार भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुये कहे। प्रदेश अध्यक्ष फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। उन्होेंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्ष में देश का चहुमुखी विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो भी फैसले लिये है वजह जनता के हित में लिये है। इसलिये जनता उनके साथ है। नोटबंदी का फैसला भी देशहित में लिया गया है इसलिये जनता खुश है दुखी तो वह लोग है जिनके पास काला धन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आव्हान भी किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, प्रो0 एस पी सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष वी एल वर्मा, नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता के साथ बहुत से भाजपाई मौजूद थे।