Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » 2017 » April (page 9)

Monthly Archives: April 2017

सिर्फ कागजो तक सीमित रहते थे ​पहले की सरकार के फैसले: उर्जा मंत्री

2017.04.24 09 ravijansaamnaकानपुर, महेंद्र कुमार। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब 24 घण्टे बिजली पाने को हर नागरिक का मौलिक अधिकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने आज कानपुर में बिजली आपूर्ति इन्तजामों का जायजा लेने के बाद यह घोषणा की और कहा कि आजादी के बाद भी 24 घण्टे बिजली पाना एक सपना बनकर रह गया है, अब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी ऐसा करने जा रहे हैं। सूबे के उर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा आज पूरब का मैनचेस्टर कहे जाने वाले आद्यौगिक शहर कानपुर पहुंचे तो इस शहर को बिजली कटौती मुक्त क्षेत्र रखने के साथ ही सूबे के लिये भी कई ऐलान किये। 

Read More »

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर स्वच्छता, पेयजल आदि विषयों पर हुई चर्चा

2017.04.24 03 ravijansaamnaडीएम ने एक कदम स्वच्छता की ओर, स्वच्छता की दिलायी शपथ और कहा संकल्पित होकर सरकार की मंशा के अनुरूप करें कार्य
राष्ट्रीय पंचायत व्यवस्था मजबूती के लिए मोदी व योगी के संकल्पों के अनुरूप करे कार्यः प्रतिभा शुक्ला
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, सीडीओ, बड़ी संख्याओं में महिलाओं को एक कदम स्वच्छता की ओर स्वच्छता शपथ दिलाते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा या उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरो को तोड़कर मां भारती को आजाद कराया। 

Read More »

यमुना नदी में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता

2017.04.24 02 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण यमुना नदी में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में मृतक मेवा लाल, पूजा तथा शरस कुमार के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। राहत एवं बचाव कार्य तेज करते हुए दुर्घटना में दो घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।उल्लेखनीय है कि करछना तहसील के पालपुर घाट पर रविवार की शाम एक नाव तेज आंधी के कारण यमुना नदी में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इलाहाबाद श्री संजय कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर सहित जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी करछना विनय सिंह, अपर जिलाधिकारी ग्रामीण महेन्द्र कुमार राय तथा क्षेत्राधिकारी करछना अलका भटनागर मौके पर पहुँच जल पुलिस तथा गोताखोरों की मदद से राहत व बचाव कार्य प्रारम्भ करा दिया था। 

Read More »

उप जिलाधिकारी हैण्डपम्प की समस्याओं को जल्द सही करायें-डीएम

2017.04.24 01 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी संजय कुमार कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में सूखा तथा संभावित बाढ़ के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठककर आवश्य निर्देश दिये। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हैण्डपम्प की समस्याओं को तीन दिन के अंदर सही करायें। उन्होंने कहा कि जहां हैण्डपम्प के रिबोर की आवश्यकता हो वहां तत्काल रिबोर कराकर हैण्डपम्प सही कराया जाय। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां नये हैण्डपम्प की आवश्यकता हो वहां भी कार्य प्रारम्भ करें। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान भी अपने स्तर से अपने ग्राम सभा में हैण्डपम्पों की स्थिति सही करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि यमुनापार की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि वहां ग्राउण्ड वाटर नीचे जा रहा है तथा वहां सूखा की स्थिति उत्पन्न हो रही है इसलिए वहां के उप जिलाधिकारी उसे बुंदेलखण्ड योजना से जोड़कर किसानों की मदद करें।

Read More »

प्याऊ लगवाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीः द्विवेदी

2017.04.23 06 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। शास्त्रों के अनुसार प्याऊ लगाना पौधारोपण करने जैसे कार्यों से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। पूर्वकाल में भी राजाओं द्वारा तालाब आदि खुदवाए जाते थे। बगीचा एवं जगह-जगह प्याऊ लगवाकर लोगों से गुप्त रूप में आशीर्वाद प्राप्त करते थे। गर्मी में प्यास से व्याकुल व्यक्ति सदैव दुआ ही देता है। यही दुआ किसी आपात स्थिति में हमारे लिए संजीवनी बन जाती है। इसलिए अपने पूर्वजों या सत पुरुषों से प्रेरणा लेकर पुण्यकार्योें को अवश्य करते रहना चाहिए। यह विचार कन्या इंटर कालेज रोड मोहल्ला विष्णुपुरी, सासनी में बालाजी गार्डन के निकट एक पानी की टंकी रखकर प्याऊ का उद्घाटन करते वक्त एसएचओ प्रमोद कुमार द्विवेदी ने प्रकट किए। उन्होंने लोगों को समय-समय पर मजबूर लोगों की सहायता करने की प्रेरणा दी। 

Read More »

वृद्ध दम्पत्ति को पीटकर 30 हजार की लूट

2017.04.23 05 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर वृद्ध दम्पत्ति को मार पीट कर घायल कर दिया और लूट कर फरार हो गये। घटना स्थल का पुलिस उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम इटर्रा निवासी नवलकिशोर के पुत्र दिनेश शुक्ला ने स्थानीय पुलिस को बताया कि बीती रात आधा दर्जन अज्ञात बदमाश दरवाजे की जंजीर काट कर घर के अन्दर घुसे और बेड में लगी रैक तोड़कर तीस हजार रूपये निकाल लिये, माता पद्मा व पिता नवलकिशोर द्वारा विरोध करने पर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें जमकर मारा पीटा जिससे वोह गम्भीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद बदमाश आराम से फरार हो गये। 

Read More »

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

ससुराली मौके से हुए फरार, मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एका क्षेत्र के गांव के अन्तर्गत नगला भूर्ण में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका के मायका पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना एका पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नगला गोकुल निवासी मानसिंह ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री रीना की शादी 28 फरवरी को नगला भूर्ण निवासी कुलदीप के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। 

Read More »

खेलकूद जैसी गतिविधियों से मिलते हैं संस्कार

2017.04.23 04 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वीर सावरकर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक पथ संचलन निकाला गया। जो विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ आसफाबाद पर सम्पन्न हुआ। पथ संचलन का कई जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आज पथ संचलन नगर में आसफाबाद एक विद्यालय से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होता हुआ। पूर्व निर्धारित स्थान पर जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य किशन कुमार ने संघ के बारे में प्रकाश डालते हुये कहा कि 1925 में नागपुर के मोहिते के बाड़े में केशव राव, बलीराम, हैडगेबार द्वारा संघ की स्थापना पांच मासूम बच्चों को लेकर संघ की शाखा लगायी थी। 

Read More »

दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर के दाऊ दयाल कालेज के सामने स्थित एक मार्केट में संचालित आॅटो सेंटर के चोरों ने ताले चटका दिए। वारदात की जानकारी दुकान स्वामी को सुबह दूकान खोलते समय हुई। जानकारी के अनुसार पंकज पुत्र सुरेश राठौर निवासी हिमांयूपुर थाना दक्षिण की दाऊ दयाल कालेज के सामने दद्दा आटो सेन्टर के नाम से दुकान है कल रात को दुकान बन्द कर वह अपने घर चले गये। दुकानदार के अनुसार सुबह जब वह दूकान खोलने आए तो दूकान के ताले टूटे देख वह भौचक्के रह गए। दुकानदार ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी है प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोर दूकान से लगभग दो लाख रूपए से ज्यादा का कीमती सामान चुरा कर ले गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More »

45 दिवसीय निःशुल्क समर कैम्प का आयोजन

2017.04.23 03 ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सॅाई कम्प्यूटर सेन्टर द्वारा गत चार वर्षो से आयोजित किए जाने वाला निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कैम्प का शुभारम्भ इस वर्ष भी किया गया। कैम्प में बच्चों को विभिन्न विद्याओं में स्वरोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। आयोजकों से मिली जानकारी के मुताबिक कैम्प का आयोजन आगामी 24 अप्रैल से 7 जुन 2017 किया जाएगा। समर कैम्प में बच्चों और युवाओं को इंगलिश स्पीकिंग, कम्प्यूटर वेसिक, शार्टहैंड, मैंहदी, कुकिग, सिलाई, ब्यूटीशियन कोर्स, हैन्डीेक्राफ्ट ढोलक, आदि का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। ताकि बच्चे एवं युवा भविष्य में स्वरोजगार प्राप्त कर सकें। आयोजकों की माने तो सांई कम्प्यूटर सेटर द्वारा एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजन दो वर्गो में किया जा रहा है। 

Read More »