Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » 2017 » May (page 11)

Monthly Archives: May 2017

कृषि गोष्ठी व कृषि निवेश मेले का आयोजन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात में विकास खंड स्तरीय गोष्ठियां/कृषि निवेश मेलों का आयोजन निदेशालय द्वारा प्राप्त निर्धारित तिथियों में किया जाना था जिसका पत्र कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोष्ठी आयोजन की तिथियां निर्धारित के क्रम में उप संभाग अकबरपुर की विकास खंड स्तरीय गोष्ठियां 30 मई को विकास खंड मैथा स्थान तहसील प्रांगण मैथा आयोजनकर्ता धर्मेन्द्र यादव, नोडल अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी, 1 जून को विकास खंड सरवनखेड़ा स्थान रनियां, आयोजनकर्ता अशोक कुमार कुशवाहा, नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व 2 जून को विकास खंड अकबरपुर कार्यक्रम स्थल विकास भवन आर्डिटोरियम माती जिसके उप परियोजना निदेशक (आत्मा) नोडल अधिकारी नामित किये गये है। यह जानकारी उपकृषि निदेशक ने दी है।

Read More »

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक छल एक दिखावा

2017.05.24 01 ravijansaamnaकानपुर, अर्पण कश्यप। एक माँ अपनी दस महीने की बेटी को लिये दर दर मदद के लिये भटक रही है पर इनकी सुनने वाला कोई नही है एक तरफ मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का राग अलाप रही है वही दूसरी तरफ ऐसी बहुत सी बेटियाँ है जो आर्थिक कमजोरी के चलते दम तोड़ रही है ऐसी एक बेटी जो खिलने से पहले मुरझाने की कगार पर है इस बेटी का नाम है सिवान्या जो महज दस महीने की है जिसने अभी जिन्दगी का मतलब नही समझा उसे ऐसी बीमारी मिली है जिसका इलाज कराने में सिवान्या के माता पिता असमर्थ है सिवान्या के पिता अजय गुप्ता अपनी पत्नी सीमा बेटा 12 हिमॉशु बेटी कोमल 9 सिवान्या 10 महीने के साथ बर्रा -8 बी सेक्टर में किराये पर रहते। सिवान्या के पिता अजय ठेला लगा कर परिवार चलाते है घर की माली हालत देखी जाये तो दो साल से बेटे हिमॉशु और बेटी कोमल की स्कूल की फीस नही जमा हो पायी है दूसरी ओर जहॉ इतनी गर्मी में लोग ऐसी में पसीने छोड़ रहे है वहॉ सिवान्या टीन शेड के बने कमरे में जमीन पर सोती है पिता अजय सिवान्या के इलाज में सिर से पॉव तक कर्ज में डुब चुके है इतनी मेहनत के बावजुद डाक्टरों ने साफ तौर अजय से कहा की सिवान्या को घर पर ही रखे इसका इलाज अब नामुमकिन है हैलट में सिवान्या का इलाज कर रहे यशवन्त कुमार राय का कहना है कि सिवान्या के दिल में छेद है जो हो सकता है कि समयानुसार भर जाये पर इस बीमारी के चलते सिवान्या के ब्रेन में असर पड़ा है जिससे सिवान्या का दिमाग सिकुड़ गया है जो कि अब ठीक नही हो सकता है जिसे सुन मायुश हो कर सीमा अपनी लाड़ली को सीने से लगाये सिवान्या की सूरत देख दबी जुबान से सिर्फ बड़ी बाते बोलने वाले नेताओं से अपनी बेटी की जिन्दगी मांग रही है अब देखना यह है कि कितने लोग सिवान्या की मदद के लिये आगे आते है।

Read More »

साइबर गिरोह के दो सदस्य हिरासत में

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। आज मंगलवार अपराह्न मुखबिर की सूचना पर इन्सपेक्टर संजय कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक भोलेन्द्र चतुर्वेदी, क्राइम ब्रांच के दरोगा एस0के0 दुबे, कान्सटेबिल प्रवीण व गौरव की टीम ने रेवना पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम मछैला मे छापा मारकर सुमित सचान व ललित सचान को हिरासत में लिया है। तलाशी में इनके पास से पुलिस को दर्जनों फर्जी मोहरें, लैपटाप, आठ मोबाइल फोन, आठ ए0टी0एम0 कार्ड एवं अलग-अलग नामों की आधा दर्जन से ज्यादा पासबुके मिली है। आधा दर्जन से ज्यादा गिरोह के सदस्य फरार है। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। एक एकाउण्ट में पंनचान्वे हजार व दूसरे में बीस हजार रूपये जमा है। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य भोले-भाले नागरिकों को लाॅटरी आदि का झांसा देकर अपने एकाउण्ट में पैसा मंगा लेते थे तथा ए0टी0एम0 का पिन नम्बर पूछकर खाते से रूपये साफ कर देते थे। पकड़े गये दोनो आरोपियों ने दो दर्जन से ज्यादा वारदातें स्वीकार की है। यह लोगों को बातो में फंसाकर उनका कोड पूछ लेते थे और फिर उनके खाते से खरीदारी भी कर ली जाती थी। यह गिरोह इतना शातिर था कि पकड़ से निकल जाता था।

Read More »

सब्जी मण्डी में जेब कतरे सक्रीय

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। स्थानीय सब्जी मण्डी में खरीददारी करने आये ग्राम रतनपुर निवासी विजय पाल के पुत्र आनन्द कुमार की जेब से किसी जेब कतरे ने उनका कीमती रेड-मी फोर एस मोबाइल उड़़ा दिया। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। सब्जी मण्डी में सक्रीय जेब कतरा गिरोह किसानों व आने वाले खरीददारों की जेबे हल्की करता रहता है। लेकिन पकड़ मे नही आता है।

Read More »

आपसी घमासान में सात घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के नीबू वाला बाग में दो पक्षों में चले लाठी-डन्डों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार व डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना रसूलपुर क्षेत्र नीबू वाला बाग निवासी 30 वर्षीय रामौतार पुत्र रामदास का विवाद किसी बात को लेकर पडोस के ही मुरारीलाल के परिजनों से हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर गाली गलौज करने लगे। इससे पूर्व कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही अचानक दोनो पक्षों से पथराव के साथ लाठी डन्डे चलने लगे। 

Read More »

चार लोगों को जेल भेजा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करने के बाद विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा। थाना दक्षिण पुलिस ने विगत रात्रि में कोटला मोहल्ला से गस्त के दौरान काले बाल्मीक पुत्र भूदेव, देवनगर निवासी 21 वर्षीय पुनीत शर्मा पुत्र मुन्ना लाल को गस्त के दौरान दबोच लिया। जिनके खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। दूसरी घटना में थाना बसई मौहम्मदपुर ने तोतलपुर के समीप सड़क के किनारे आपस में मारपीट कर रहे। 19 वर्षीय सुरेश पुत्र लालाराम, गांव कुतुकपुर निवासी 22 वर्षीय अरविन्द पुत्र प्रभूदयाल को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा।

Read More »

महिला चिकित्सालय के डाक्टर्स ने फिर दिखाई लापरवाही

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लाख प्रयास के बाबजूद महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं है। इसका ताजा उदाहरण आज मंगलवार की शाम को उस समय देखने को मिला प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को महिला चिकित्सालय में मौजूद डाक्टर्स ने भर्ती नहीं किया। ऐसे में महिला का प्रसव एम्बूलेंस में ही हो गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी महिला चिकित्सालय पहुंच गए। घटनाक्रम के अनुसार करीब साढे छह बजे करीब एक प्रसूता अनीता पत्नी महेश निवासी नई आबादी ककरउ कोठी को उसके परिजन प्रसव पीडा के चलते महिला चिकित्सालय लेकर आए।वहां मौजूद डाक्टर्स ने बहानेबाजी कर महिला को भर्ती नहीं किया। इसी जदोजहद के बीच महिला का प्रसव एम्बूलेंस में ही हो गया। परिजनों की माने तो महिला को डाक्टर्स ने इसके बाद भी प्राथमिक उपचार और देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं किया। बरहाल मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।

Read More »

न्याय के लिए विवाहिता का अनशन जारी प्रशासन ने कराया मेडीकल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमवार की दोपहर न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी एक विवाहिता ने दूसरे दिन भी भूख हडताल जारी रखी। जब तक न्याय नही मिलेगा हडताल इसी तरह से जारी रखने की बात कही। वहीं चैबीस घंटे से ज्यादा अनशन पर बैठे रहने के कारण नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर चिकित्सीय परीक्षण कराया। सोमवार की दोपहर थाना उत्तर क्षेत्र के गांधी पार्क मैदान में शिकोहाबाद क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी बबली यादव अपने पति व ससुराल के लोगों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पति पर बेबफाई का आरोप लगाते हुए न्याय के लिए मायका पक्ष के साथ धरने पर बैठ गयी। बबली की माने तो उसका पति उसकी हत्या करना चहाता है। जिसको लेकर उसके उपर पति ने फायर भी किया था, जिसकी रिपोर्ट थाना उत्तर में दर्ज करायी गयी थी। जिसमें कोई पुलिस ने कार्यवाही नही की, पुलिस कार्यवाही न होने के विरोध बबली अपने भाई आकाश आशीष, पिता वीरेन्द्र के साथ दूसरे दिन भी मां को लेकर धरने पर बैठी रही। बबली का कहना है जब तक न्याय नही मिलेगा धरना इसी तरह चलता रहेगा।

Read More »

शहर काजी ने की पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

रमजान उल मुबारक पर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की मांग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमज़ान-उल-मुबारक संभवतः शनिवार या रविवार से (चन्द्र दर्शानुसार) शुरू होने वाले हैं। जिसके साथ ही ईद की तैयारियों हेतु बाज़ारों में खासी भीड़-भाड़ रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन को भी तैयार रहने की ज़रूरत है। इसी बात को संज्ञान में लेकर शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली ने सोमवार रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की तथा शहर के व्यस्त बाज़ारों में पुलिस पिकैट के साथ-साथ महिला पुलिस फोर्स को भी तैनात करने की बात रखी। इस दौरान शहर काज़ी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को पत्र सौंपते हुए तमाम जरूरी बिन्दुओ से अवगत कराते हुए कहा कि शहर के व्यस्तम बाज़ारो व चैराहो पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी बेहद जरूरी है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, चैन स्नैचिंग, छिना-छपटी, राहजनी व शरारती तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिये जगह-जगह पुलिस पिकैट लगाया जाए। इसके अलावा महिला पुलिस कर्मियों व ट्रैफिक पुलिस भी मुख्य चैराहों पर तैनात की जाए ताकि जाम की स्थिति पर भी नियंत्रण किया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली को भरोसा दिलाया और आश्वस्त 

Read More »

पोर्टल पर लंबित शिकायतें दर्ज नहीं कराना पड़ा महंगा

डीएम ने तीन दर्जन अफसरों का वेतन रोका
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा शर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डिफाल्टर श्रेणी वाले 35 अधिकारियों के विरूद्व जिलाधिकारी ने सख्त रूख अख्तियार किया है। डीएम ने सभी अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियो को आई.जी.आर.एस. पोर्टल लम्बित शिकायतों की संवेदनशीलता पर सम्बंधित अधिकारियो को पूर्व मे ससमय निस्तारण के स्पष्ट आदेश दिए जाने के बावजूद गंभीरता से न लेने पर एवं लापरवाही उदासीनता एवं उच्चाधिकरियो द्वारा दिए गए आदेशो की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विभागों के 35 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशो तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुधार होने पर सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियो को यह निर्देशित किया है के आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर डिफाल्टर संदर्भो के साथ साथ लम्बित संदर्भो का भी 23 मई तक निस्तारण करें।

Read More »