Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2017 » September » 21

Daily Archives: 21st September 2017

नवरात्रि में प्रथम दिन गौरी स्वरूपा शैलीपुत्री की हुई आराधना

शहर के प्रमुख मंदिरों में मंगला दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शरदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सुहागनगरी के प्रमुखर देवी मंदिरों में माता के भक्तों की भीड़ उमर पड़ी। वहीं शहर के प्रसिद्व देवी मंदिरों में मंगला दर्शन को खासी भीड़ रही। वहीं भक्तों की भीड को संभालने के प्रलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधकों को खासी मशक्त करनी पड़ी।
वहीं गुरूवार को नवरात्र के पहले दिन गौरी स्वरूपा माता शैलीपुत्री की आराधना की गई। वहीं शहर के प्रसिद्व देवी मंदिरों में मंगला दर्शन के लिए कतार में लगे दिखाई दिए। वहीं घरों में माता की चैकी और कलश स्थापना के साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने का क्रम जारी रहा। वहीं देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ सम्पन्न कराए गए।

Read More »

जिसमें परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा ग्राम पंचायत

स्वच्छता अभियान के तहत हुई निबंध प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षकाओं और सचिवों ने लिया भाग
टूंडला, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छ भारत अभियान के तहत खंड विकास कार्यालय पर श्स्वच्छता ही सेवा्य के तहत निबंध प्रतियोगिता कराई गई। सचिवों ने भाग लिया। इस दौरान स्वच्छता संबंधी चित्र बनाकर उनके महत्व बताए गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खंड विकास अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने कहा कि स्वच्छता ही व्यक्ति का पहला उद्देश्य होना चाहिए। स्वच्छता की शुरूआत सबसे पहले अपने आप से करनी होगी। उसके बाद घर, पड़ोस, मोहल्ला और फिर नगर में जन जागृति अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं साफ-सफाई रखने का संकल्प लेंगे तभी समाज को स्वच्छता का पाठ पढ़ा सकेंगे।

Read More »

जय माता दी के नारों से गूंजे देवी मंदिर

धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने किए देवी दर्शन
टूंडला, जन सामना ब्यूरो। गुरुवार को शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए। पहले दिन घर-घर में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विभिन्न देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं को धक्का मुक्की के बीच दर्शन करने को विवश होना पड़ा।
नगर के बृज बिहार और टूंडली स्थित पथवाररी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। नवरात्रों को लेकर देवी मंदिरों पर एक दिन पहले ही व्यवस्था कर दी गई थी। घर-घर में कलश स्थापना की गई। उसायनी स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर, फ्रेंड्स क्लब स्थित काली मंदिर, शिव समाधि मंदिर समेत हिम्मतपुर वाली माता के मंदिर पर मां के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पहले ही दिन धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं को मां के दर्शन करने पड़े। मंदिरों पर देवी भेंट और लांगुरियों पर महिला श्रद्धालु नाचती गाती नजर आई। जगह-जगह मंदिरों को फूल और विद्युत झालरों से सजाया गया है। दोपहर तक मंदिरों पर पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही।

 

Read More »

नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर में हुई शैलपुत्री की पूजा अर्चना

सैकड़ों की संख्या में माता के भक्तों ने किये कैला देवी
मां वैष्णो देवी धाम पर दर्शन
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह से ही मातारानी के जय घोष गलियों में गुजते नजर आये। वही मंगला दर्शन के लिए शहर के साथ ग्रामीणआंचल से भी भक्त माता रानी की दर्शन करने राजराजेश्वरी कैला देवी मन्दिर के साथ शहर से बाहर माता वैष्णो देवी धाम उसायनी मन्दिर पर पहुचे। घर-घर में माता रानी की चैकिंया सजाई गयी। वही जनपद में कई स्थानों पर माता रानी की स्थापना करने के बाद पूजा अर्चना शुरू की गयी।
अश्वनी मास के प्रतिपदा से माता रानी के प्रथम नवरात्रि का आगाज होता है। माता रानी के नवरात्रि के प्रारम्भ होते ही आज तडके से ही माता रानी के भक्त माता के जयकारे लगाते हुए मंगला दर्शन के लिए मन्दिरों की ओर निकल लिये। सुबह चार बजे जैसे ही राज राजेश्वरी कैला देवी के कपाट खुले जय माता की नारे के साथ सैकडों भक्तों ने प्रथम दिन मंगला दर्शन करते हुए नवरात्रि पर्व मनाना शुरू कर दिया। वही शहर से बाहर 10 किलो मीटर दूर उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी धाम मन्दिर पर भी मंगला दर्शन के लिए आस-पास के ग्रामीणां के साथ शहर से भी भक्त दर्शन के लिए पहुच गया।

Read More »

तब-कहां गया था अधिकारियों का सम्मान?

सत्ता पक्ष के दौरान सपा विधायक ने एसपी को मारा था थप्पड़…
नौ सौ चूहा खाए, बिल्ली तप को बैठी-मंत्री जयवीर सिंह
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पिछले कई दिनों से सपा नेता नगर आयुक्त, सदर विधायक , मटसैना थाने पर शिकोहाबाद विधायक के धरने को लेकर सपा नेता बडे भारी शुभचिन्तक के रूप में प्रस्तुत होकर लगातार न सिर्फ बयानबाजी ही नही सड़कों पर उतर कर सांसद पैदल मार्य निकाल रहे है। उक्त समस्या को लेकर पूर्व मन्त्री जयवीर सिंह, महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, विधायक शिकोहाबाद, डा. मुकेश वर्मा, विधायक जसराना रामगोपाल पप्पू लोधी आदि लोगो ने एक सुर में कहा कि सपा शासन में तो अधिकारियों के साथ सपा विधायक ने तमाचा मार कर सपा की पहचान करायी थी। उस समय सपा नेता मार्च करने के लिए सड़क पर क्यो नही आये उस समय अधिकारियों का सम्मान कहा चला गया था। पिछली सरकार में पांच वर्ष तक जिले में सत्ता के दौरान प्रदेश व खासकर जनपद को अपराध व अपराधियों की चरागाह बनाके रखा, हिस्ट्रीशीटरों के इशारों पर प्रशासन नही नाच रहा था। जन भावनाओं को कुचलकर प्रशासनिक दुरूपयोग परिणाम स्वरूप ही जनता ने सपा को विगत विधान सभा चुनाव में प्रदेश से पूरी तरह सत्ता से बेदखल कर भाजपा को 325 विधायक जिताकर ऐतिहासिक जीत दिलाई।

Read More »

संदिग्ध हालत में सड़क हादसें में व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। थाना उत्तर क्षेत्र के जेलसर रोड पैट्रोल पम्प के समीप एक व्यक्ति की सड़क हादसें में मौत हो गयी। मृतक के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
थाना उत्तर पुलिस को आज तडके किसी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जलेसर रोड पैट्रोल पम्प के समीप लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ है। जिसके शरीर में चोट के निशान है। मौके पर ही एक साईकिल भी पडी बतायी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस सड़क हादसें में मौत मान रही है।

Read More »

रामलीला में पानी पीने पर युवक के साथ मारपीट

फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। जनपद में हुई अलग – अलग मारपीट की घटनाओं में दो लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना उत्तर क्षेत्र के टापा कला मायापुरी निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह रामलीला मैदान में चल रही रामलीला, नवरात्रि के पर्व पर अतिरिक्त सफाईकर्मी के रूप में नगर निगम द्वारा कार्य कर रहा था। उसी दौरान सुबह के समय पानी पीने को लेकर कुछ लोगो से कहासुनी हो गयी। जहां उक्त बाल्मीक समाज के युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। सफाईकर्मी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आक्रोशित दर्जनों सफाईकर्मी थाना उत्तर पहुच गये।

Read More »

राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच ने आयोजित किया तिलकोत्सव कार्यक्रम

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच फिरोजाबाद द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां कैला देवी प्रांगण में तिलकोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने मां के भक्तों को चंदन का तिलक लगाकर नवरात्रि की बधाई व शुभकामनायें दीं।
जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि आदि सतयुग के राजा दक्ष की पुत्री सतीमाता को शक्ति कहा गया है। शिव के कारण उनका नाम शक्ति हो गया। जिला महासचिव विकास दिवाकर ने कहा कैलाश पर्वत के ध्यानी की अद्र्धागिनी मां सती ही दूसरे जन्म में पार्वती के रूप में विख्यात हुई।

Read More »

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी को लेकर कराई गई थी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
जिले भर में 20 हजार परीक्षार्थियों में से 130 परीक्षार्थी रहे अव्वल, होंगे सम्मानित
टूंडला, जन सामना ब्यूरो। दो माह पूर्व पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी को लेकर जिले भर में कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का गुरूवार को परिणाम घोषित हो गया। प्रतियोगिता में जिले भर से 20 हजार 143 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाा दी थी। इनमें से 4947 परीक्षार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें से 130 छात्र-छात्राएं अव्वल रहीं। जिन्हें 25 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
जन्म शताब्दी के जिला संयोजक सुशील कुमार पौनियां ने बताया कि कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राओं का बौद्धिक स्तर जानने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन पूरे प्रदेश भर में कराया गया था। जिसमें जिले भर के 20 हजार 143 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परिणाम घोषित होने की जानकारी देते हुए जिला संयोजक ने बताया कि परीक्षा में 4947 परीक्षार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें से 130 छात्र-छात्राएं अव्वल रही हैं। जिनको पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के दिन 25 सितंबर को जिले में सम्मानित किया जाएगा।

Read More »

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। कुष्मांडा देवी मंदिर के नजदीक रेल पटरियों में अज्ञात अधेड़ की ट्रेन से कटने के कारण गुरुवार दोपहर मौत हो गई। गैंगमैन की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है।

Read More »