Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवरात्रि में प्रथम दिन गौरी स्वरूपा शैलीपुत्री की हुई आराधना

नवरात्रि में प्रथम दिन गौरी स्वरूपा शैलीपुत्री की हुई आराधना

शहर के प्रमुख मंदिरों में मंगला दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शरदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सुहागनगरी के प्रमुखर देवी मंदिरों में माता के भक्तों की भीड़ उमर पड़ी। वहीं शहर के प्रसिद्व देवी मंदिरों में मंगला दर्शन को खासी भीड़ रही। वहीं भक्तों की भीड को संभालने के प्रलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधकों को खासी मशक्त करनी पड़ी।
वहीं गुरूवार को नवरात्र के पहले दिन गौरी स्वरूपा माता शैलीपुत्री की आराधना की गई। वहीं शहर के प्रसिद्व देवी मंदिरों में मंगला दर्शन के लिए कतार में लगे दिखाई दिए। वहीं घरों में माता की चैकी और कलश स्थापना के साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने का क्रम जारी रहा। वहीं देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ सम्पन्न कराए गए।



रामलीला मैदान स्थित कैलादेवी मंदिर, मातावाला बाग स्थ्तिा पथवारी माता मंदिर और उसायनी स्थित वैष्णों देवी धाम पर महिलाऐं हाथों में कलश, धूप और पूजन सामग्री के साथ माता की आराधना के कतार में खड़ी दिखाई दे रही थी। वहीं मां के दरबार में जाकर महिलाओं माता की आरती उतारकर पूजा अर्चना की।