Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2017 » December » 03

Daily Archives: 3rd December 2017

अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन

इटावाः जन सामना संवाददाता। नोट बन्दी के दौरान बैंक की लाइन में खड़ी एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था उस बच्चे का बैंक बालों ने खँजांची नाम रख दिया था, जिसका यूपी के पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने सैफई हवाई पट्टी पर जन्म दिन मनाया और बताया कि ये वही महिला का बच्चा है जिसनेे नोट बन्दी के दिन एक बच्चे को जन्म दिया था और उस बच्चे का नाम खजांची रख दिया गया था। नोट बन्दी पर पूर्व मुख्यमन्त्री अखलेश यादव ने कहा मोदी जी ने कहा था कि नोट बन्दी से काला धन वापस आएगा और हर किसान हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, इसीलिए आम जनता लम्बी लाइन में लग गयी इस दौरान कई लोगों की मौत भी हो गयी थी, जनता को लगा कि हमारे खाते में 15 लाख आ जाएंगे लेकिन कुछ भी नहीं आया और भ्रष्टाचार भी खत्म नहीं हुआ।
गुजरात के चुनाव के बारे में कहा जो लोग गुजरात में विकास की बात करते है वो लोग रमजान, दिवाली, कब्रस्तान, श्मशान घाट की विकास की बात करते हैं जो लोग जाति धर्म के नाम पर लड़ते हैं क्या वो विकास करते हैं। जाति विकास की बात भाजपा करती है इसी लिए हम गुजरात की जनता से कहते है कि इन झूठे लोगों की मदद न करें।

Read More »

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों ने सुनायें अपने अनुभव

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला दिव्यांग जन विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा विकास भवन कार्यालय में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को दिव्यांग लाभ परक उपकरण मुहैया कराने के फार्म व पेंशन संबंधी फार्म दिये गये। वही कई दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं को भी सुनाया। कार्यालय के अधिकारी गिरजाशंकर सरोज व स्टाफ द्वारा बताया गया कि प्रत्येक दिव्यांग में अन्य की की भाॅति कोई न कोई प्रतिभा होती है। जरूरत है आलस्य त्यागकर इच्छाशक्ति को जागृत कर आत्म विश्वास के साथ कार्यकर सर्वागीण विकास कर समाज व देश की सेवा में लगाया जाये। प्रतिभा की पहचान जानकर उसका पूरा उपयोग किया जाये। शासन द्वारा दिव्यांगजनो के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों को चला रखा है हम सबको चाहिये कि शासन की योजनाओं, लाभपरक कार्यक्रमों का लाभ उन तक पहुॅचाया जाये।

Read More »

एसजेएस परिवार ने डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद को किया नमन

लालगंज,रायबरेलीः राहुल यादव। एसजेएस पब्लिक स्कूल लालगंज में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हे नमन किया गया। बच्चों और अध्यापकों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सिंह ने डा0 राजेन्द्र प्रसाद के तैलीय चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करके किया अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्या ने कहा कि डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद वास्तव में भारत रत्न है। बच्चों को प्रेरित करते हुये कहा सभी को सामाजिक प्रगति के लिये यथोचित प्रयत्न करने चाहिए। बच्चे ही आगे चलकर देश का भविष्य और रत्न बनेंगे इसके लिये चाहिए कि छात्र जीवन में ही ऐसे प्रेरणाप्रद कार्य करें जो भविष्य के लिये एक मिशाल बने। अनुशासित जीवनयापन के लिये छात्र जीवन ही प्रमुख आधार होता है। छात्र जीवन में ही ऐसे अनुकरणीय कार्य करने चाहिए जो देश के लिये हितकारी व समाज के लिये प्रेरणादायक हो। ऐसा करके ही हम उस महामानव के बताये आदर्शों पर चलकर देश के लिये अपना योगदान दे सकते है।

Read More »

राष्ट्र के जनजागरण व निर्माण के लिए होगा अरुणोदय-2018

⇒18 फरवरी को होगा चंद्रनगर में विशेष आयोजन
⇒18000 स्वयंसेवक आयेंगे अरूणोदय 2018 कार्यक्रम में
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यक्ति निर्माण एवं उसके द्वारा समाज जागरण के विभिन्न प्रकल्प संघ के प्रारंभिक काल 1925 से ही चलते आये हैं। इसी क्रम में आगामी 18 फरवरी 2018 रविवार को चंद्रनगर, महानगर का अरूणोदय स्वयंसेवक संघम् 2018 की योजना की गयी है। कार्यक्रम में सम्पूर्ण महानगर से पूर्ण गणवेश में 18000 स्वयंसेवकों को रहने की तैयारी के लिये आज प्रथम बैठक पालीवाल आॅडिटोरियम में प्रातः काल आयोजित की गयी।
इसमें महानगर के 700 स्वयंसेवक उपस्थित थे। ब्रज प्रांत के शारीरिक प्रमुख प्रदीप जी ने संघ के प्रारम्भ की परिस्थितियांें पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ भेदभाव रहित स्वयंसेवकों के विकास के लिये व विकसित स्वयंसेवकों के द्वारा राष्ट्र के जनजागरण व निर्माण की भूमिका निभा रहा है। स्वयंसेवकत्व का विकास और राष्ट्र शक्ति का उदय हमारे अरूणोदय 2018 कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसी की तैयारी हेतु स्वयंसेवकों की यह बैठक हुयी है। महानगर में कार्य विस्तार हेतु छह नगरों की व इनमें 61 बस्तियों की रचना की गयी है। 305 उपबस्तियों की योजना है।

Read More »

मिट्टी से भरा ट्रैक्टर असंतुलित होकर बाइक से टकराया

⇒बाइक सवार चार लोग हुये घायल-लाया गया जिला अस्पताल
⇒कहीं अवैध खनन का तो नहीं मामला?
फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। थाना खैरगढ़ के सामने ही एक मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने असंतुलित होकर एक बाइक में टक्कर मार दी। जिस पर चार लोग सवार थे जिसमें तीन गंभीर घायल हो गये जबकि एक को मामूली चोट आयी। इतना ही नहीं फिर थाने में जा घुसा, जिससे टाॅयलेट की दीवार टूट गयी। चालक मौके से फरार हो गया। मामले को देख अवैध खनन का प्रतीत होता है। फिलहाल अवैध खनन से एसओ ने इनकार किया है। पर कुछ सवाल यही दर्शा रहे हैं।
बताते चलें कि थाना खैरगढ़ क्षेत्र गांव शेखपुरा निवासी देवेंद्र पुत्र कान्ता प्रसाद, मुन्नेश पुत्र रामनाथ, सीटू पुत्र जगदीश और दिनेश एक बाइक पर सवार होकर तड़के घर से निकले थे। वह थाना खैरगढ़ के सामने से ही गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आता मिट्टी से भरा ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और उसने बाइक में टक्कर मारते हुये सीधे थाने में जा घुसा, जिससे थाने की टाॅयलेट दीवार टूट गयी। मौका देखकर चालक फरार हो गया।

Read More »

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना मटसैना क्षेत्र के मुख्यालय के समीप सपा कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव पुलिस को पडा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना मटसैना पुलिस की किसी ने जानकारी दी कि रेलवे ट्रेक पर किसी व्यक्ति का शव पडा हुआ है। मौके पर पहुची मुख्यालय चैकी की पुलिस ने ट्रेक पर पडे शव को देखा तो उसके कपडों में मिले पहचान पत्र से शव कि शिनाख्त 32 वर्षीय महेश पुत्र नाथूराम निवासी तारपुर घिरौर मैनपुरी के रूप में की गयी।

Read More »

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सियारमई हरगनपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मायका पक्ष के लोगो द्वारा थाने में किसी प्रकार की तहरीर नही दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संदेह दूर करने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सियारमई हरगनपुर निवासी 28 वर्षीय सुर्भी उर्फ एकता यादव पत्नी अनिल यादव ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते स्वयं को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मायका पक्ष के साथ पुलिस को भी दी गयी।

Read More »

पुराने मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव असन में पुराने मकान की छत गिरने से पिता पुत्री सहित तीन लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव असन निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र महावीर सिंह अपनी पुत्री छः वर्षीय कु0 तन्नू, पुत्र चार वर्षीय उज्जवल के साथ घर में सो रहा था। सुबह-सुबह पत्नी उठकर घरेलू कार्यै में लग गयी। उसी दौरान पुरानी मकान की छत भर-भरा कर गिर गयी। जिसके नीचे कमरे में सो रहे उक्त तीनों लोग घायल हो गये। घायलों की चीख-पुकार सुनकर परिजनों के साथ गांव के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये।

Read More »

सड़क किनारे खंदी में मिला वृद्ध का शव

⇒सिर में चोट के मिले निशान
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र बृहमदेव चैकी के समीप खंदी में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना नारखी क्षेत्र पचवान कालौनी ब्रहमदेव चैकी के समीप सड़क के किनारे आज सुबह लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव खंदी में पडा देखा जिसके सिर से खून बह रहा था। कुछ ही देर में मौके पर देखने वालों का हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को शिनाख्त न होने पर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।

Read More »

रेलगाड़ी से कटने वाली महिला निकली कमलादेवी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विगत दिन थाना शिकोहाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन के समीप से जीआरपी द्वारा एक वृद्ध महिला के शव को रेलवे ट्रेक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। जिसकी शिनाख्त कमलादेवी के रूप में आज मृतका के भाई द्वारा की गयी।
जीआरपी शिकोहाबाद द्वारा विगत दिन लगभग 65 वर्षीय अज्ञात महिला के शव को रेलवे ट्रेक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। शव की शिनाख्त आज सुबह मृतका के भाई महेशचन्द्र निवासी ठार पिपरोली थाना नगला खंगर ने 65 वर्षीय कमलादेवी पत्नी एदल सिंह निवासी धर्मनगर थाना नसीरपुर के रूप में की है। मृतका घर से आगरा जाने के लिए निकली थी।

Read More »