Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्र के जनजागरण व निर्माण के लिए होगा अरुणोदय-2018

राष्ट्र के जनजागरण व निर्माण के लिए होगा अरुणोदय-2018

⇒18 फरवरी को होगा चंद्रनगर में विशेष आयोजन
⇒18000 स्वयंसेवक आयेंगे अरूणोदय 2018 कार्यक्रम में
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यक्ति निर्माण एवं उसके द्वारा समाज जागरण के विभिन्न प्रकल्प संघ के प्रारंभिक काल 1925 से ही चलते आये हैं। इसी क्रम में आगामी 18 फरवरी 2018 रविवार को चंद्रनगर, महानगर का अरूणोदय स्वयंसेवक संघम् 2018 की योजना की गयी है। कार्यक्रम में सम्पूर्ण महानगर से पूर्ण गणवेश में 18000 स्वयंसेवकों को रहने की तैयारी के लिये आज प्रथम बैठक पालीवाल आॅडिटोरियम में प्रातः काल आयोजित की गयी।
इसमें महानगर के 700 स्वयंसेवक उपस्थित थे। ब्रज प्रांत के शारीरिक प्रमुख प्रदीप जी ने संघ के प्रारम्भ की परिस्थितियांें पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ भेदभाव रहित स्वयंसेवकों के विकास के लिये व विकसित स्वयंसेवकों के द्वारा राष्ट्र के जनजागरण व निर्माण की भूमिका निभा रहा है। स्वयंसेवकत्व का विकास और राष्ट्र शक्ति का उदय हमारे अरूणोदय 2018 कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसी की तैयारी हेतु स्वयंसेवकों की यह बैठक हुयी है। महानगर में कार्य विस्तार हेतु छह नगरों की व इनमें 61 बस्तियों की रचना की गयी है। 305 उपबस्तियों की योजना है। सभी बस्तियों, उपबस्तियों से अरूणोदय में पूर्व गणवेशधारी स्वयंसेवक सम्मिलित रहेंगे। अरूणोदय कार्यक्रम के संचालन टोली में संयोजक अरविंद जी बंसल को महानगर संघचालक, डा. रमाशंकर जी ने घोषित किया। रमाकांत जी, मुकेश जी, दीपक सोलंकी जी, रामलखन जी, आनंद जी, विजय जी जैन, राकेश जी, गौरव जी, नवरंग जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।