Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सियारमई हरगनपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मायका पक्ष के लोगो द्वारा थाने में किसी प्रकार की तहरीर नही दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संदेह दूर करने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सियारमई हरगनपुर निवासी 28 वर्षीय सुर्भी उर्फ एकता यादव पत्नी अनिल यादव ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते स्वयं को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मायका पक्ष के साथ पुलिस को भी दी गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही जिला अस्पताल आये मायका पक्ष के लोग भी घटना के बारे में कुछ भी नही बता रहे थे। मृतका के चचेरे भाई संन्जू ने हत्या की आंशका जाहिर की फिलहाल शव का पोस्टमाट्रम कराया जा रहा है। पुलिस की माने तो मायका पक्ष ने किसी प्रकार की तहरीर नही दी है।