Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » 2018 (page 379)

Yearly Archives: 2018

विकलांग व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत कुछ दिनों से रोडबेज बस स्टैण्ड के शौचालय पर कार्य कर रहे एक विकलांग व्यक्ति की बीमारी के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक कई वर्षो से जिला अस्पताल में भर्ती कह कर जीवन यापन भी करता रहा है। थाना मटसैना क्षेत्र के बिलैहना गांव निवासी 45 वर्षीय शिवराज विगत कई वर्षो से जिला अस्पताल में रहकर दोनो पैर कटने के कारण उपचार करा रहा था। जिसके परिजनों ने भी उसके पास आना-जाना छोड दिया था। उक्त व्यक्ति को अस्पताल में रहते- रहते श्वांस की बीमारी से ग्रस्त हो गया। जो कि अस्पताल छोड कर कहीं नही जाता था। आप-पास के लोगो से पैसे माॅग कर जीवन यापन कर रहा था। कुछ दिनों से वह बस स्टैण्ड शौचालय पर भी कार्य करने लगा। जहां बैठकर लोगो से पैसे लेता था। विगत रात्रि में उपचार के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया।

Read More »

गृह कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव अध्यापक नगर में एक महिला ने स्वयं को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना सिरसागंज क्षेत्र के श्रीराम मन्दिर के बगल वाली गली निवासी 32 वर्षीय नेहा शर्मा पत्नी सौरभ शर्मा ने विगत रात्रि में गृह कहल के चलते स्वंय को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका का पति कम्प्यूटर सेन्टर पर कार्य करता था। महिला आरोपी प्रत्यारोपों से परेशान चल रही थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे सात वर्षीय सत्यम्, तीन वर्षीय उदित को छोड कर चली गयी। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।

 

Read More »

दो लोगों ने किया विषाक्त सेवन अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगो ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गये, जिनको परिजनो द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना एका क्षेत्र कस्वा निवासी 30 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र महावीर सिंह ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनौरा निवासी 29 वर्षीय बब्लू पुत्र दौजीराम ने भी परिजनों की कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

 

Read More »

करंट लगने से युवक अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के जमुना नगर में एक युवक करंट लगसे से अचेत हो गया। जिसको निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। थाना उत्तर क्षेत्र के जमुना नगर निवासी 21 वर्षीय विश्नू पुत्र रमेश अपने घर पर विद्युत तार लगा रहा था। उसी दौरान करंट लगने से वह अचेत हो गया। जिसको परिजनों ने आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More »

संदिग्ध हालत में माॅ-बेटा आग से झुलसे महिला की हालत नाजुक

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के पीपल नगर में संदिग्ध हालत में महिला अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ आग से बुरी तरह से झुलस गयी। जिसको पति द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया । जहां से उसको हालत नाजुक होने पर उपचार के लिए आगरा भेजा गया। थाना उत्तर क्षेत्र के पीपल नगर निवासी शिवम् की 30 वर्षीय पत्नी सन्तोषी अपने दो बर्षीय पुत्र मोहित के साथ आज सुबह संदिग्ध हालत में आग से बुरी तरह से झुलस गये। जिसको पति शिवम् द्वारा झुलसे माॅ-बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। महिला के शरीर से मिट्टी के तेल की महक आने से मामला चिकित्सक ने संदिग्ध बताया। पति की माने तो वह बच्चे को लेकर जुडाई का कार्य कर रही थी। मिट्टी का तेल फैलने से आग लग गयी। जिससे दोनो लोग झुलस गये। महिला बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने दोनो लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा दिया।

 

Read More »

नहीं सुधर रहे माथुर वैश्य स्तम्भ के जर्जर हालात

कई माह से है टूटा पड़ा-आसपास की जगह भी बदहाल
युवा व्यापारी नेता पंकज गुप्ता ने उठायी आवाज-मिलेंगे अधिकारियों से
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुभाष तिराहे के पास स्थित माथुर वैश्य स्तम्भ बीते कुछ माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से लेकर आज तक उस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में समाज से जुड़े युवा लोगों ने संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया पर कोई कदम नहीं उठाया गया। माथुर वैश्य समाज के लोगों का कहना है कि अक्सर हमारे समाज के आयोजन यहां पर होते हीैं कई एक कार्यक्रम पूर्व में कैंडिल मार्च व अन्य यहां किये हैं तो समाज के इस स्तम्भ की जर्जर अवस्था में सुधार न होना चिंता की बात है।

Read More »

बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला नववाहिता का शव

जसराना एसओ ऊदल सिंह ने मौके पर पहुंच तुड़वाया दरवाजा
ससुराल पक्ष फरार-मायका पक्ष मौके पर-तीन माह हुये थे शादी को
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र सिकेरिया कटैना हर्षा में एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला होने की सूचना जसराना एसओ को मिली। वे अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंचे तो देखा बंद कमरे में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका है। इस पर दरवाजे को तुड़वाकर शव को उतरवाया गया। मायका पक्ष मौके पर पहुंच चुका था जबकि ससुराल पक्ष फरार था। बताया गया कि विवाहिता की शादी को महज तीन माह ही हुये थे। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया जा रहा है।

Read More »

गरीब बेसहारा लोगों की मदद की अपील

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश अमन कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान में सामाजिक संस्थाओं से सहयोग की अपील करते हुये प्रेमशंकर आर्य (गांधी) ने कहा सभी समाजसेवी, बुद्धिजीवि, पत्रकार, सरमायदार, राजनैतिक, गैर राजनैतिक, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी व आम आदमी इस अभियान में पूर्ण योगदान देने के लिये अपने पुराने वस्त्र, अन्य घरेलू सामान व बच्चों के खिलौने संस्था से संपर्क कर गरीब जरूरतमंद बेसहारा असहाय लोगों को देकर उनकी मदद कर सकते हैं।

Read More »

बीती रात से सुबह तक पूरी तरह ठप्प रही बिजली

कई घरों में नहीं भर सका पानी-इनवर्टर भी रहे डिस्चार्ज
लोगों ने विद्युत विभाग को कोसा
आखिर क्यों हो रही इतनी कटौती?
गांधी पार्क फीडर से बताया-अंडरग्राउण्ड केबिल में हुआ है फाॅल्ट
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बीती रात अचानक से गांधी पार्क फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गयी। लोगों ने सोचा एक आदि घंटे के बाद आ जायेगी, लेकिन हैरत में तो तब रह गये जब यह बिजली पूरी रात से सुबह तक नहीं आयी। इस दौरान कई घरों के इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गये और कईयों के घरों का मोटर पंप न चलने से पानी भी नहीं भर सका।

Read More »

सड़क हादसे के बाद छूटी दो छात्रों की हाईस्कूल परीक्षा

बाइक से परीक्षा देने जाने के दौरान गाय से हुयी थी टक्कर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र पेट्रोल पम्प से आगे एनएचटू रोड पर सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की बाइक गाय से टकरा गयी, जिसमें एक गंभीर घायल हो गया। जबकि दूसरा भी मामूली रूप से चुटैल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस दोनों को जिला अस्पताल लायी। फिलहाल दोनों का पेपर भी छूट गया और अब दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

Read More »