Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » 2018 (page 61)

Yearly Archives: 2018

किशोरी को बहला फुसला कर ले गया अधेड़

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। स्टेशन रोड स्थिति झोंपड़ी में रहने वाली एक 14 साल की किशोरी को एक अधेड़ ऑटो चालक बहला फुसला कर ले गया। जब किशोरी की मां सायं को मजदूरी कर घर लौटी तो बेटी को झोंपड़ी में न पाकर हैरान रह गई। उसने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि एक खनियां नामक अधेड़ उसकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने की तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने एसएसपी से मिल कर अपनी बेटी को बरामद कराने की गुहार लगाई है।

Read More »

पीड़िता ने लगाया विवेचक पर डराने-धमकाने का आरोप

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। दुष्कर्म पीड़िता ने विवेचक पर डराने-धमकाने तथा बेइज्जत कर थाने से भगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रजिस्टर डाक से उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला दो माह पुराना है। 20 सितंबर को पीड़िता को फोन पर स्टेशन रोड स्थिति टीबी की दुकान पर बुलाया और दुकान में बंद कर उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने थाने में दी, पहले तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जब पीड़िता जिलाधिकारी से मिली और उसने घटना से अवगत कराया। इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर 23 सितंबर को थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरा जीतू नामक आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहा है। वह मुकदमा में समझौता करने के लिए पीड़िता व उसके पति को डरा-धमका रहा है।

Read More »

एसडीएम के औचक निरीक्षण में ज्यादतर स्टाफ अनुपस्थिति मिला

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। एसडीएम ने शनिवार को साढ़े आठ बजे संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछेक डॉक्टर को छोड़ कर ज्यादातर स्टाफ अनुपस्थित मिला। एसडीएम ने उपस्थित रजिस्टर में सभी की अनुपस्थित लगा कर रजिस्टर की फोटो कापी कराकर अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों और डॉक्टरों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
शनिवार साढ़े आठ बजे एसडीएम जैनेंद्र सिंह अपने स्टाफ के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने सीएमएस कक्ष में पहुंच कर सर्वप्रथम उपस्थित रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में ज्यादातर कर्मचारियों और डॉक्टरों के हस्ताक्षर नहीं थे। उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के नाम के आगे गोला लगा कर रजिस्टर की फोटो कापी करा कर अपने साथ ले गए।

Read More »

जाम से कराहा शिकोहाबाद, चारों तरफ जाम ही जाम

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर में जाम के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाईवे के साथ ही कटरा बाजार और बड़ा बाजार में भी जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय बाजारों में चार पहिया वाहन प्रवेश करने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रत्येक शांति कमेटी की बैठक में बाजार में चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध की मांग उठती है, लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन चार पहिया वाहनों पर दिन के समय बाजारों में प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगा सका है। चार पहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश करने पर बाजारों में जाम लग जाता है। शनिवार को एटा रोड़ पर सिक्सलेन निर्माण में चौराहे पर बन रहे ओवर ब्रिज के चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया। जिसकी बजह से चार पहिया वाहन चालकों ने वाहनों को बाजार से अंदर होकर निकालना प्रारंभ कर दिया।

Read More »

ट्रेन से कट कर दो लोगों की मौत एक की नहीं हुई शिनाख्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। जबकि एक युवक की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नही हो सकी है। दूसरे के परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है।
थाना नगला सिंधी क्षेत्र के गांव लतीपुर रेलवे ट्रेक पर लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रात्रि में लोगों को पडा दिखायी दिया। जिसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों ने इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिपाही धर्मवीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। सिपाही ने बताया कि युवक की शिनाख्त नही हो सकी है। रात्रि में बाद युवक की शिनाख्त परिजनों ने आकर 25 वर्षीय शनि उर्फ शरद यादव पुत्र सत्यप्रकाश यादव निवासी केहरी निवासी के रूप में की गयी। परिजन हत्या की शव को रेलवे ट्रेक पर डालने की बात कह रहे थे। लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की तहरीर नही दी गयी। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। वही दूसरी घटना में जीआरपी चौकी शिकोहाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन के समीप लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसके शव को भी जीआरपी ने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया।

Read More »

महिला की संद्विग्ध परिस्थतियों में मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कस्बा पाढ़म के मौहल्ला अंबेडकरनगर में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पहुंचे मायके पक्ष ने थाना पहुंच हत्या का आरोप लगाया। हत्या की आशंका पर थाना पुलिस एव नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
थाना जसराना के क्षेत्र के कस्बा पाढ़म निवासी कपिल की शादी थाना एका के गांव सुजातपुर निवासी राकेश कुमार की पुत्री रश्मी (22) के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। दो दिन पूर्व डिलीवरी का दर्द उठने पर कपिल पत्नी को आगरा के एक निजी हाॅस्पीटल में लेकर गया। जहां डिलीवरी के दौरान अत्यधिक रक्त स्राव होने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भेजा।

Read More »

एसएसपी ने समाधान दिवस में सुनीं समस्यायें

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र एवं निष्पक्षतापूर्ण की जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में एक नई पहल की शुरूआत कर फरियादियों को दी जाने वाली पीली पर्ची की भी समीक्षा की गयी एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Read More »

यातायात नियमों का करें पालन-देवेंद्र शंकर पांडेय

कोमल फाउण्डेशन द्वारा एवं यातायात पुलिस द्वारा लोगों को किया गया जागरूक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। यातायात माह के अन्तर्गत कोमल फाउण्डेशन द्वारा एवं यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रामबेटी सियाराम इंटर काॅलेज दौलतपुर में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
यातायात प्रभारी देवेन्द्र शंकर पांडेय ने कहा कि हमें सड़क पर चलते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिये। क्योंकि जब हम यातायात नियमों को अनदेखा करते हैं तो अक्सर दुर्घटनायें होती हैं तथा बाइक चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करना चाहिये। कोमल फाउण्डेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि हमें यातायात नियमों के पालन के साथ साथ यातायात पुलिस का सहयोग भी करना चाहिये। बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिये। कार्यक्रम में पोस्टरों के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान यातायात पुलिस के अनिल कुमार गौतम, हरिपेन्द्र सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में कोमल फाउण्डेशन उपाध्यक्ष योगेश कुमार, करूणा शर्मा, विमलेश यादव, पूजा, ओमप्रकाश यादव, रामशंकर, सतेन्द्र, दीपक, मनोज, अंकित, कविता, सोनम आदि मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा की कमल संदेश मोटर साइकिल रैली में लगी वाहनों की लंगी लाइन

जिला मुख्यालय से राजा का ताल तक निकाली गई मोटरसाइकिल रैली
राज्यसभा सांसद समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने की सहभागिता
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। शनिवार को भाजपा ने कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को ताकत का अहसास कराया। रैली में हजारों मोटरसाइकिल शामिल रहीं।
राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली का संबोधन कर शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर मोटरसाइकिल रैली में शामिल होने के लिए आए हैं। यह पार्टी हित के लिए गौरव की बात है। मोटरसाइकिल रैली जिला मुख्यालय से प्रारंभ होकर हाईवे होते हुए राजा का ताल पहुंची। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सबसे आगे जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता चल रहे थे। उनके पीछे ध्वनि विस्तारक गाड़ी चल रही थी।

Read More »

समाधान दिवस में आई चार शिकायतें 

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली परिसर में एसडीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मात्र चार शिकायतें दर्ज की गई। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को लगाए गये समाधान दिवस के दौरान आई चार शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष दो शिकायतों के निस्तारण के एसडीएम ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसएचओ शैलेन्द्र सिंह, कस्बा इंचार्ज उमेश शर्मा, एसआई रामदास पचैरी, देवेन्द्र सिंह, रामाधार, सुरेश , दिनेशकुमार, शिवम, राज कुमार, कानूनगो शिवा यादव, लेखपाल जनरल सिंह,  तेजवीर सिंह, रामजीलाल, प्रेमपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, विजय शर्मा, सचिन कुमार, गौरव चौधरी, मनोज शर्मा, मोहसिंन खां, संगीता राठोर, अरविंद कुमार, अमन कुमार, राजेश, विवेक, आदेर्श आदि मौजूद थे।

Read More »