Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » 2018 » February » 11

Daily Archives: 11th February 2018

पं दीनदयाल जी के निर्वाण दिवस पर गोष्ठी

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। पं दीनदयाल जी के 50वें निर्वाण दिवस पर भाजपा कानपुर दक्षिण जिला इकाई द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। निर्वाण दिवस पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आयोजित संगोष्ठी के विषय ‘एकात्म मानवदर्शन से वंचितों का विकास एवं विश्व कल्याण’ पर विचार रखते हुए जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल जी ने ही समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति के विकास को ही असली विकास मानकर देश को अंत्योदय का विचार दिया आज उसी विचार धारा के दम पर देश और प्रदेश में भाजपा सरकारें काम कर रही हैं। इसी अंत्योदय से विश्व कल्याण संभव है।
इस अवसर बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालय एक्सटेंशन, एच 1 ब्लाक, किदवई नगर कानपुर ( यूपी किराना स्कूल के सामने का जन सहयोग से जीर्णोद्धार के पुनीत कार्य का शुभारंभ, अनीता गुप्ता, विधायक अरुण पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी जयसिंह व सहयोगी पीपी सिंह व अभियंता प्रवीन पान्डेय एवं पाठशाला को गोद लेकर जीर्णोद्धार करने का संकल्प लेने वाले विजय कुमार गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता जिला प्रमुख सेवा सहयोगी संगम भाजपा व शिवराम सिंह जिला महामंत्री भाजपा, शिवशंकर सैनी अचल गुप्ता व संदीपन अवस्थी, प्रमोद जायसवाल पार्षद, जिला मंत्री दक्षिण संजय कटियार, गिरीश बाजपेयी, पंकज गुप्ता व राजेश श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे ।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत तथा तीन गंभीर

घाटमपुर, कानपुरः शीराजी। बीती रात बारात से लौट रही कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद बेकाबू होकर नहर पुल के नीचे खड्ड में गिरकर पलट गई। दुर्घटना में बारात से वापस लौट रहे होटल स्वामी उसकी पत्नी व पुत्री सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर गौशाला निवासी जगदीश यादव के बेटे आशीष यादव की बारात शनिवार शाम साढ़ क्षेत्र के ग्राम पानी पुरवा निवासी राजू यादव के यहां आई थी। रात्रि में जय माल के बाद दूल्हा का चचेरा भाई विपिन यादव (32) वर्ष उसकी पत्नी प्रियंका (28) वर्ष तथा 1 वर्षीय पुत्री वैष्णवी, फूफा लखन यादव मौसेरी बहन मोनी यादव, कार चालक नीरज आल्टो कार से वापस कानपुर लौट रहे थे। दरगाही लाल नहर पुल मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने आल्टो कार में टक्कर मार दी, अनियंत्रित कार नहर पुल से नीचे खड्ड में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई,

Read More »

पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए दिशा-निर्देश

चन्दौलीः दीप नारायण यादव। पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय चन्दौली में मासिक अपराध गोष्ठी की गयी जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व चन्दौली पुलिस के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। महोदय द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को थानों पर समस्या / शिकायत लेकर आने वाले सभी लोगों की बातों को सुनने तथा तत्काल उस पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मुकदमाती मामलों का निस्तारण अतिशीघ्र माननीय न्यायालय व उच्चाधिकारीगण के आदेशों / निर्देशों के अनुसार करने, आॅनलाइन पंजीकरण में तेजी लाने, यूपी-100 के गाड़ियों व कर्मियों का चेकिंग करने तथा घटनास्थल पर पहुचनें में लगने वाले समय को कम करने हेतु निर्देश दिये गये। मुख्यालय से जारी होने वाले समस्त आदेशों-निर्देशों का पालन करने, आगामी त्योहारों शिवरात्रि तथा होली के दृष्टिगत पूर्ण तैयारी करने / समुचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही थानें के त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने, अराजकध्शरारती तत्वों का चिन्हीकरण करके उनके विरूद्ध आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा समस्त डीजे मालिकोंध्संचालको से इस बात का शपथ-पत्र लें कि उच्चाधिकारीगण व माननीय न्यायालय के आदेशों / निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे तथा ऐसे किसी स्थान व समय पर डीजे नहीं बजाएंगे जहां और जिस समय बजाना प्रतिबन्धित किया गया हो एवं तय सीमा के अन्दर ही उसकी ध्वनि तीब्रता होगी, आदेशों / निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय।

Read More »

श्रीमद् भागवत गीता कथा में रामजन्म उत्सव के साथ हरिशचन्द्र लीला का वर्णन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत कई दिनों से नई बस्ती में चल रही श्रीमद भागवत गीता में आज भगवान राम का जन्म उत्सव के साथ सत्यवादी हरिशचन्द्र की लीला का वर्णन किया गया। भागवत कथा में बृन्दाबन धाम की पावन भूमि से पधारी साध्वी बृजकिशोरी शास्त्री द्वारा अपने मुखर बिन्दू से भागवान राम का जन्म उत्सव का वर्णन किया। वही इससे पूर्व सत्य के धर्म पर चलने वाले महाराजा हरिशचन्द्रं के जीवन का वर्णन किया।

Read More »

अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा द्वारा नगर के पालीवाल आॅडीटोरियम में वार्षिकोत्सव एव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वर्ष भर में किये गये समाजिक कार्याे को भी समाज के लोगो के बीच विस्तार से विवरण किया गया। अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा द्वारा आज नगर के रामचन्द्र पालीवाल आॅडीटोरियम में वार्षिकोत्सव बडी धूमधाम के साथ मानाया गया। जिसमें समाज के बायोवृद्ध लोगो का सम्मान साल उडाकर किया गया। वही सम्मानित लोगो को पट्टिका पहनाते एक सम्मान प्रतिक चिन्ह भेट किये गये।

Read More »

पत्नी के मायके से न आने पर पति ने लगायी फांसी मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव गौछ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना नारखी के गांव गौछ निवासी 26 वर्षीय अजय उर्फ अनूप पुत्र शिवनाथ की विगत दो वर्ष पूर्व फरिहा निवासी रचना के साथ विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय तक दोनो के मध्य सही व्यवहार चला। उसके बाद दिपावली के पर्व के बाद उसकी पत्नी मायके से नही आ रही थी। विगत रात्रि में पत्नी के वियोग में उसने कमरें में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि रचना से कई बार फोन से बात हुई लेकिन स्पष्ट जबाब नही मिल रहा था। जिससे बेटा काफी तनाव में था आज रात्रि में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

Read More »

सड़क हादसें में घायल युवक ने तोड़ा दम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत 15 दिन पूर्व सड़क हादसें में घायल युवक की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना शिकोहाबाद के गांव नकटा निवासी 22 वर्षीय श्यामबाबू पुत्र ग्यादीन सिंह विगत 26 जनवरी 2018 को बाइक द्वारा मुस्ताबाद रोड पर सडक हादसें में घायल हो गया था। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसका आगरा रैफर किया गया। घायल युवक ने आज सुबह आगरा में उपचार के दौरान अन्तिम सांस ली। उसकी मौत होने पर शव को परिजन पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।

 

Read More »

जहरखुरानी कर दो लोगों से लूट अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगों को जहरखुरानी होने पर उपचार के लिए अचेत हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना टूण्डला पुलिस को हाईवे के किनारे विगत रात्रि में लगभग 46 वर्षीय अज्ञात युवक को अचेत हालत में टूण्डला स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां उसको अर्ध होश आने पर जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

पति के पक्ष लेने पर महिला ने स्वयं को लगायी आग झुलसी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में दो पत्नियों के मध्य आपसी विवाद में एक पत्नी ने आग लगाकर ली। जिससे झुलसी पत्नी को पति उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी राजू की आठ वर्ष पूर्व नगला बरी निवासी रूबी नामक महिला से विवाद हुआ था। उसके एक पुत्र होने के बाद बच्चे बन्द हो गये। उसके बाद उसकी विगत एक वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी 20 वर्षीय काजल नाम महिला से किसी तरह से विवाह हो गया। दोनो पत्नियों को लेकर एक साथ वह हिमायूपुर में रहता था। दोनो ही पत्नियों के बच्चों में आज सुबह झगडा हो गया। पति ने आकर रूबी के बच्चे की पक्ष लेने से नाराज होकर काजल ने स्वंय को मिट्टी का तेल डाल कर आग के हवाले कर लिया। जिससे वह बुरी तहर से झुलस गयी। जिसको आनन -फानन में आग से बचाते हुए पति उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

Read More »

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

दिल्ली से परिजनों के साथ निकला था घर के लिए
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दिन जीआरपी टूण्डला क्षेत्र रेलवे ट्रेक पर मिले युवक की शिनायत फतेहगढ़ निवासी प्रेमपाल के रूप में की गयी। जो कि विगत रात्रि में दिल्ली से फरूखाबाद के लिए परिवार के साथ कालन्द्री एक्प्रेस से यात्रा कर रहा था। शनिवार की सुबह थाना जीआरपी टूण्डला पुलिस द्वारा लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक के शव को रेलवे ट्रेक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये थे।

Read More »